Stocks on Brokers Radar: रिलायंस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

RELIANCE पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2960 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि एनसीएलटी से जेएफएस डिमर्जर को मंजूरी मिल गई है। इसके डिटेल्स एजीएम में सामने आने की उम्मीद है। आगामी एजीएम जेएफएस पर फोकस रहने की उम्मीद है

अपडेटेड Jul 07, 2023 पर 11:14 AM
Story continues below Advertisement
TECH MAHINDRA पर सिटी ने बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 905 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    RIL का स्टॉक फोकस में है। जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग की ओर कदम बढ़े हैं। RSIL (RELIANCE STRATEGIC INVESTMENTS LTD) के डीमर्जर को NCLT की मंजूरी मिली। जिससे आज रिलायंस के शेयर पर ब्रोकरेज की नजरें लगी हैं। वहीं TATA STEEL ने अपना Q1 UPDATE जारी किया है। इसके मुताबिक सालाना आधार पर क्रूड स्टील प्रोडक्शन 49.2 Lk tn से बढ़कर 50.1 Lk tn हो गया। डिलीवरी वॉल्यूम 40.7 Lk tn से बढ़कर 48 Lk tn हो गया। वहीं सालाना आधार पर यूरोप उत्पादन वॉल्यूम 24.4 Lk tn से घटकर 18.1 Lk tn हो गया। जबकि यूरोप डिलीवरी वॉल्यूम 21.4 Lk tn से घटकर 19.7 Lk tn हो गया। टाटा स्टील पर ब्रोकरेज ने इक्वलवेट रेटिंग दी है।

    JP MORGAN ON RELIANCE

    जेपी मॉर्गन ने रिलायंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2960 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक जेएफएस डिमर्जर को एनसीएलटी से मंजूरी मिल गई है। एजीएम में इसके डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है। वर्तमान में RIL की ट्रेजरी हिस्सेदारी जो जेएफएस के पास होगी उसे जेएफएस वैल्यू के रूप में होगी। उनको भरोसा है कि बिजनेस रणनीति पर इम्प्लाइड वैल्यू आगे बढ़ सकता है और इसके टारगेट सार्वजनिक कर दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आगामी एजीएम जेएफएस पर फोकस होने की उम्मीद है। चूंकि अर्निंग अच्छी रहेगी लिहाजा न्यूज फ्लो में सुधार से स्टॉक में बढ़ोतरी होनी चाहिए।

    DABUR के Q1 अपडेट रहे अच्छे, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक को खरीदें या बेचें


    MORGAN STANLEY ON TATA STEEL

    मॉर्गन स्टैनली ने टाटा स्टील पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 110 रुपये तय किया है। भारत में क्रूड स्टील का उत्पादन 50 लाख टन रहा। जिसमें सालाना आधार पर 1.8% की वृद्धि रही और तिमाही दर तिमाही आधार पर 2.7% की कमी नजर आई। कुल मिलाकर भारत में बिक्री की मात्रा 48 लाख टन रही। जिसमें सालाना आधार पर 18% की वृद्धि देखने को मिली और तिमाही दर तिमाही आधार पर 7% की ​​कमी नजर आई।

    CITI ON TECH MAHINDRA

    सिटी ने टेक महिंद्रा पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 905 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कमजोर बिजनेस आउटलुक के बावजूद स्टॉक ने अप्रैल के निचले स्तर से 17% की बढ़ोतरी के साथ आश्चर्यचकित कर दिया है। इस रैली का कारण सीईओ के रूप में मोहित जोशी का कंपनी में जुड़ना है। इनके आने से बदलाव की संभावना है। इस तेजी का कारण Cheap Valns & FCF yield है। इसके अलावा इसमें DMF और बीमा कंपनियों द्वारा मजबूत खरीदारी देखने को मिली है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।