Stocks to BUY: 57% तक चढ़ सकते हैं ये 9 लार्जकैप शेयर, एक्सिस सिक्योरिटीज ने लगाया दांव

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपने नई रिपोर्ट में 9 लार्जकैप शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि बैंकिंग, फाइनेंशियल, टेलीकॉम, कंजम्प्शन और हेल्थकेयर सेक्टर की चुनिंदा कंपनियां मजबूत कमाई और ग्रोथ की बदौलत निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकती हैं

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to BUY: एक्सिस सिक्योरिटीज ने इटरनल के शेयर के लिए ₹360 का टारगेट प्राइस दिया है

Stocks to BUY: ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपने नई रिपोर्ट में कई लार्जकैप शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि बैंकिंग, फाइनेंशियल, टेलीकॉम, कंजम्प्शन और हेल्थकेयर सेक्टर की चुनिंदा कंपनियां मजबूत कमाई और ग्रोथ की बदौलत निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 12% से लेकर 57% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

1. बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)

यह स्टॉक फिलहाल करीब ₹802 के स्तर पर है और ब्रोकरेज ने इसका टारगेट ₹1,150 रखा गया है। यानी इसमें लगभग 43% की तेजी की संभावना जताई गई है। ब्रोकरेज को कंपनी की मजबूत लोन ग्रोथ और स्थिर एसेट क्वालिटी पर भरोसा है।

2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)


करीब ₹979 पर ट्रेड कर रहे इस सरकारी बैंक के शेयर के लिए ब्रोकरेज ने ₹1,350 का टारगेट दिया गया है। यानी इसमें मौजूदा स्तर से करीब 38% तक उछाल की संभावना जताई गई है।

3. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

यह शेयर लगभग ₹353 के आसपास है और ब्रोकरेज ने इसका टारगेट ₹515 तय किया गया है। यानी इसमें मौजूदा स्तर से करीब 46% तक की तेजी की उम्मीद जताई गई है।

4. भारती एयरटेल (Bharti Airtel)

यह टेलीकॉम शेयर इस पर ₹1,782 पर कारोबार कर रहा है और ब्रोकरेज ने इसके लिए ₹2,530 का टारगेट दिया गया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 42% तक की तेजी का अनुमान है।

5. एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts)

डीमार्ट की पैरेंट कंपनी का शेयर करीब ₹3,957 के आसपास कारोबार कर रहा है और इसका टारगेट प्राइस ₹4,450 रखा गया है। यह इसमें करीब 12% की संभावित तेजी का अनुमान है।

6. मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट (Max Healthcare Institute)

यह शेयर ₹962 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है और इसका टारगेट प्राइस 1,250 रुपये तय किया गया है। यह इस शेयर में करीब 30% की संभावित तेजी का अनुमान है।

7. एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया (LG Electronics India)

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर इस समय ₹1,441 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 1,815 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। यह इस शेयर में 26% तक की तेजी की संभावना दिखाता है।

8. नेस्ले इंडिया (Nestlé India)

इस FMCG कंपनी के शेयर करीब 1,175 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। इस शेयर का टारगेट 1,500 रुपये रखा गया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से लगभग 28% तक की तेजी का अनुमान है।

9. इटरनल (Eternal)

जोमैटो की पैरेंट कंपनी के शेयर इस समय ₹229 के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और इसका टारगेट प्राइस ₹360 दिया गया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 57% तक की तेजी का अनुमान है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- Share Markets: शेयर बाजार की इन 3 कारणों से अचानक वापसी, सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1,500 अंक उछला

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।