Stocks to BUY: ये 5 शेयर करा सकते हैं 73% तक की तगड़ी कमाई, लिस्ट में कई बड़े स्टॉक शामिल

Stocks to BUY: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजर उन स्टॉक्स पर रहती है, जो आने वाले समय में बड़ा रिटर्न दे सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें ब्रोकरेज हाउसेज ने दमदार तेजी की संभावना जताई है। ब्रोकरेज की मानें तो ये शेयर निवेशकों को मौजूदा स्तर से 73% तक का रिटर्न दे सकते हैं

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to BUY: मोतीलाल ओसवाल ने Groww के शेयर को 'Buy' की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है

Stocks to BUY: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजर उन स्टॉक्स पर रहती है, जो आने वाले समय में बड़ा रिटर्न दे सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें ब्रोकरेज हाउसेज ने दमदार तेजी की संभावना जताई है। ब्रोकरेज की मानें तो ये शेयर निवेशकों को मौजूदा स्तर से 73% तक का रिटर्न दे सकते हैं। इस लिस्ट में सोलर सेक्टर से लेकर फार्मा, फिनटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सेक्टर के बड़े नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं, कौन-से हैं ये 5 शेयर, क्या हैं इनके ट्रिगर्स और ब्रोकरेज ने क्यों इन पर लगाया है बड़ा दांव?

1. Emmvee Photovoltaic (एमवी फोटोवोल्टिक)

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को 'Buy' की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि अगले 12 महीनों में यह शेयर में करीब 73 प्रतिशत तक की छलांग लगा सकता है। जेफरीज ने एमवी फोटोवोल्टिक पावर के शेयर के लिए 320 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की शुरुआती दौर में TOPCon सोलर सेल टेक्नोलॉजी को अपनाने की रणनीति, सरकार से मिलने वाले पॉलिसी सपोर्ट और मजबूत बैलेंस शीट, इसके ग्रोथ की मुख्य वजहें हैं और इनके चलते वह इस शेयर पर बुलिश है।

जेफरीज की इस रिपोर्ट के बाद एमवी फोटोवोल्टिक पावर के शेयरों में आज 6 जनवरी को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गए। कंपनी के शेयर पिछले साल 18 नवंबर को शेयर बाजारों में लिस्ट हुए थे और उसके बाद से इस शेयर में पहली बार इतनी बड़ी इंट्राडे उछाल देखने को मिली है।


2. ग्रो (Groww)

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने डिस्काउंट ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी बिलियन ब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयरों को कवर करना शुरू किया है। मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को “Buy” की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है और बेस केस में इसके लिए 185 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तरों से करीब 19 फीसदी की संभावित तेजी का अनुमान है।

मोतीलाल ओसवाल ने अपने बुल केस में Groww के शेयर का टारगेट FY28 तक 260 रुपये बताया है। यह सोमवार के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले करीब 67 फीसदी की संभावित तेजी को दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले सालों में Groww की कमाई और मार्जिन में तेज सुधार इस वैल्यूएशन को सपोर्ट कर सकता है। खात बात यह है कि ये Groww के शेयरों को मिली दूसरी “Buy” रेटिंग मिली है। इससे पहले पिछले महीने Jefferies ने भी इस शेयर को 'Buy' की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया था।

3. डिवीज लैबोरेटरीज (Divi's Laboratories)

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Citi ने इस शेयर पर अपना पॉजिटिव रुख बनाए रखा है। सिटी ने डिवीज लैबोरेटरीज के शेयर पर अपनी‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसे 9,140 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। मौजूदा स्तर से यह शेयर में करीब 42.9 फीसदी तक का अपसाइड दिखा रहा है। खास बात यह है कि यह डिवीज लैबोरेटरीज के लिए मिला इस समय का सबसे ऊंचा टारगेट प्राइस है। इसके बाद जेफरीज ने इस शेयर को 7,850 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।

Citi के एनालिस्ट्स का कहना है कि आने वाले 12 महीनों में कंपनी के पास मजबूत ग्रोथ ट्रिगर्स मौजूद हैं। इनमें सबसे अहम है GLP-1 सेगमेंट, जहां कंपनी इस साल दो नई दवाओं को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा, कॉन्ट्रास्ट मीडिया सेगमेंट में भी कंपनी को फायदा मिल सकता है, जहां आयोहेक्सोल (Iohexol) और आयोप्रोमाइड (Iopromide) की बढ़ी हुई कैपेसिटी कंपनी की ग्रोथ को आगे बढ़ा सकती है।

4. केन्स टेक (Kaynes Tech)

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने केन्स टेक के शेयरों पर अपनी “Buy” रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन इसका टारगेट प्राइस घटाकर 5,940 रुपये कर दिया। इससे पहले ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 7,780 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था। हालांकि यह नया टारगेट प्राइस भी कंपनी के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 55 प्रतिशत तक की तेजी की संभावना जताता है।

हालांकि जेफरीज की ये रिपोर्ट भी केन्स टेक के शेयरों में गिरावट को रोक नहीं पाई। केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर आज कारोबार के दौरान 6.5 प्रतिशत तक लुढ़ककर अपने 3,711 रुपये के स्तर पर पहुंच गए,जो अब इसका नया 52-वीक लो है। इस तेज गिरावट के चलते कंपनी का मार्केट कैप आज 1,700 करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया। दिलचस्प बात यह रही कि कंपनी की ओर से एक्सचेंजों को कोई ऐसा बड़ा ऐलान नहीं किया गया, जो इस गिरावट की सीधी वजह माना जा सके।

5. बजाज ऑटो (Bajaj Auto)

बजाज ऑटो के शेयरों ने आज 6 जनवरी को अपना नया 52-वीक हाई छुआ। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने इस शेयर की रेटिंग को ‘Add’ से बढ़ाकर ‘Buy’ कर दिया है। साथ ही ब्रोकरेज ने बजाज ऑटो का टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर ₹11,100 कर दिया है। मौजूदा भाव से यह शेयर में करीब 17 फीसदी तक की तेजी का अनुमान दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, बजाज ऑटो का आउटलुक मजबूत बना हुआ है। इसकी वजह है एक्सपोर्ट्स में लगातार मजबूती और 2026 में नए और रिफ्रेश्ड Pulsar मॉडल्स की लॉन्चिंग, जिससे कंपनी की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Sushil Kedia Stock Picks : 20 गुना तक तेजी दिखा सकता है ये शुगर शेयर, 5 साल में मल्टीबैगर हो सकते हैं ये दिग्गज शेयर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। बसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।