Get App

Stocks to Buy: गिरते बाजार में भी ग्लैंड फार्मा के शेयर बने रॉकेट, एक्सपर्ट ने दी निवेश की सलाह

Stocks to Buy: जेफरीज ने शेयर के लिए जो टारगेट प्राइस दिया है, उससे इस शेयर में 10 अगस्त के क्लोजिंग प्राइस से 25 फीसदी तेजी की उम्मीद दिख रही है। जेफरीज ने कहा है कि जून तिमाही में ग्लैंड फार्मा का प्रदर्शन अच्छा रहा। अमेरिकी बाजार में इसके बिजनेस की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 32 फीसदी रही

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 11, 2026 पर 12:40 PM
Stocks to Buy: गिरते बाजार में भी ग्लैंड फार्मा के शेयर बने रॉकेट, एक्सपर्ट ने दी निवेश की सलाह
12 बजे शेयर का प्राइस एनएसई में 7.71 फीसदी चढ़कर 2,864.70 रुपये पर चल रहा था। इस साल यह शेयर 67 फीसदी चढ़ा है।

Stocks to Buy: ग्लैंड फार्मा के शेयर 11 अगस्त को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। एक समय शेयर 12 फीसदी तक चढ़ गया था। हालांकि, कुछ समय बाद तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। 12 बजे शेयर का प्राइस एनएसई में 7.71 फीसदी चढ़कर 2,864.70 रुपये पर चल रहा था। इस साल यह शेयर 67 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी में 6.49 फीसदी गिरावट आई है।

जेफरीज ने बढ़ाया शेयर का टारगेट प्राइस

Gland Pharma के शेयर में मंगलवार को आई तेजी की वजह जून तिमाही में इसका शानदार प्रदर्शन है। जून तिमाही के नतीजों के बाद विदेश ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर पर अपनी रेटिंग बदल दी है। उसने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। उसने शेयर का टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 3,350 रुपये कर दिया है।

25 फीसदी का उछाल शेयर में आ सकता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें