Stocks To Buy: ये 2 हॉस्पिटल स्टॉक्स दे सकते हैं 28% तक मुनाफा, गोल्डमैन सैक्स ने लगाया दांव

Stocks To Buy: ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भारत के हेल्थकेयर सेक्टर पर बड़ा दांव लगाया है। ब्रोकरेज ने दो हॉस्पिटल कंपनियों के शेयरों को 'Buy (खरीदें)' की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। इनमें मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare) और कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Krishna Institute of Medical Sciences) के शेयर शामिल हैं

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
Stocks To Buy: गोल्डमैन सैक्स ने मैक्स हेल्थकेयर के शेयर के लिए 1,325 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

Stocks To Buy: ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भारत के हेल्थकेयर सेक्टर पर बड़ा दांव लगाया है। ब्रोकरेज ने दो हॉस्पिटल कंपनियों के शेयरों को 'Buy (खरीदें)' की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। इनमें मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare) और कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Krishna Institute of Medical Sciences) के शेयर शामिल हैं। गोल्डमैन का मानना है कि आने वाले समय में इन दोनों कंपनियों के शेयरों में मजबूत उछाल देखने को मिल सकता है।

गोल्डमैन सैक्स ने मैक्स हेल्थकेयर के शेयर को ‘Buy’ रेटिंग देते हुए इसके लिए 1,325 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तरों से करीब 20% तक की तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी FY25 से FY28 के बीच कंपनी के रेवेन्यू में 23% EBITDA में 24% की सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है। यह मुख्य रूप से बेड एक्सपैंशन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी से संभव होगा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Max Healthcare की इंडस्ट्री में सबसे मजबूत बैलेंस शीट और फ्री कैश फ्लो प्रोफाइल है, जिसके चलते इसकी क्षमता विस्तार की संभावना इसकी राइवल कंपनियों की तुलना में सबसे अधिक है। कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी मेट्रिक्स भी सेक्टर में इंडस्ट्री-लीडिंग मानी जा रही हैं।


गोल्डमैन सैक्स ने KIMS के शेयर पर भी ‘Buy’ रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और इसका टारगेट प्राइस 900 रुपये रखा है। यह इसके शेयरों में मौजूदा कीमतों से करीब 28% तक की तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि KIMS के रेवेन्यू में FY25 से FY28 के बीच सालाना लगभग 30% ग्रोथ देखने को मिल सकती है क्योंकि नए अस्पताल धीरे-धीरे अच्छी तरह चलने लगेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, इस समय कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 21% है, जबकि FY25 में यह 26% था। गोल्डमैन का मानना है कि जैसे-जैसे नए अस्पतालों का नुकसान कम होगा, KIMS के पास अपने भारत में स्थित सभी अस्पतालों में सबसे अधिक मार्जिन बढ़ाने का मौका है।

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि जब बिजनेस पूरी तरह स्थिर हो जाएगा, तो KIMS लगभग 25% तक रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) कमा सकता है, यानी कंपनी निवेश किए गए पैसे पर अच्छी कमाई देने की स्थिति में होगी।

शुक्रवार के कारोबार में मैक्स हेल्थकेयर के शेयर 1.49% चढ़कर 1,100 रुपये के भाव पर बंद हुए, जबकि KIMS के शेयर हल्की गिरावट के साथ 705.20 रुपये के भाव पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Speb Adhesives IPO Listing: 7% मुनाफे में लिस्ट होने के बाद 5% तक लुढ़का शेयर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।