Get App

Stocks to Buy: शानदार रिटर्न दे सकते हैं ये 4 ब्लूचिप स्टॉक्स, गिरावट के बाद अट्रैक्टिव लेवल पर शेयर की कीमतें

Stocks to Buy: बाजार में बड़ी गिरावट ऐसे निवेशकों के लिए खरीदारी का बड़ा मौका है, जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं। ऐसा मौका कई सालों में एक बार आता है। इतिहास ने बार-बार यह साबित किया है कि बड़ी गिरावट के समय ब्लूचिप शेयरों में निवेश करने वाले लोगों ने कई गुना रिटर्न कमाए हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 12:19 PM
Stocks to Buy: शानदार रिटर्न दे सकते हैं ये 4 ब्लूचिप स्टॉक्स, गिरावट के बाद अट्रैक्टिव लेवल पर शेयर की कीमतें
Maruti Suzuki के शेयर गिरावट के बाद काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहे हैं।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी से निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है। इससे पहले बाजार में लगातार गिरावट दिखी थी। इससे इनवेस्टर्स काफी मायूस थे। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में बड़ी गिरावट ऐसे निवेशकों के लिए खरीदारी का बड़ा मौका है, जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं। ऐसा मौका कई सालों में एक बार आता है। इतिहास ने बार-बार यह साबित किया है कि बड़ी गिरावट के समय ब्लूचिप शेयरों में निवेश करने वाले लोगों ने कई गुना रिटर्न कमाए हैं।

HDFC Bank

बड़ी गिरावट के समय इनवेस्टर्स धीरे-धीरे क्वालिटी शेयरों में निवेश कर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। बाजार का फोकस HDFC Bank जैसे शेयरों पर है। एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय के बाद से बैंक की लोन ग्रोथ और नेट इंटरेस्ट मार्जिन दोनों पर दबाव रहा है। अब दोनों में रिकवरी के संकेत दिखे हैं। FY27 में दोनों में रिकवरी जारी रह सकती है। दिसंबर 2025 में साल दर साल आधार पर लोन ग्रोथ 11.9 फीसदी बढ़ा। तीसरी तिमाही में मार्जिन में भी हल्का इम्प्रूवमेंट दिखा।

अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई शुरू होने के बाद से HDFC Bank के शेयरों में गिरावट आई है। अभी इस स्टॉक में FY27 की अनुमानित कोर बुक के 1.7 गुना पर कारोबार हो रहा है। 1.9 फीसदी रिटर्न ऑन एसेट (RoA) और 14 फीसदी रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) को देखते हुए यह वैल्यूएशन ठीक लगती है। 18 मार्च को यह शेयर 0.54 फीसदी गिरकर 840 रुपये पर चल रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें