Stocks to Buy: पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में भारी गिरावट चल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है पश्चिम एशिया में तनाव और उसके लिए कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल। इसका सीधा असर Nifty और Sensex पर साफ दिखा और दोनों में गिरावट आई।

Stocks to Buy: पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में भारी गिरावट चल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है पश्चिम एशिया में तनाव और उसके लिए कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल। इसका सीधा असर Nifty और Sensex पर साफ दिखा और दोनों में गिरावट आई।
हालांकि, गिरते बाजार के बीच Motilal Oswal, Nomura, Jefferies और JM Financial जैसे बड़े ब्रोकरेज हाउस ने 11 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है। इनमें 72% तक रिटर्न मिल सकता है।
United Spirits
Nomura ने United Spirits पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,650 का टारगेट दिया है। इसमें करीब 24% तक रिटर्न मिल सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी RCB को बेचने के बाद कंपनी अब अपने कोर बिजनेस पर ज्यादा फोकस कर पाएगी, जिससे ग्रोथ को सहारा मिलेगा। साथ ही FY28 तक करीब 13% CAGR से अर्निंग्स बढ़ने का अनुमान है।
Nuvama ने भी कंपनी पर ‘Buy’ कॉल देते हुए ₹1,660 का टारगेट दिया है, जहां से करीब 25% तक उछाल की गुंजाइश बताई गई है। ब्रोकरेज के मुताबिक स्पोर्ट्स बिजनेस से बाहर निकलना कंपनी के लिए पॉजिटिव है, क्योंकि इससे कैपिटल का बेहतर इस्तेमाल होगा। हालांकि टैक्स बदलाव से शॉर्ट टर्म में दबाव रह सकता है, लेकिन लंबे समय में मार्जिन और ग्रोथ मजबूत दिख रही है।
Trent
Motilal Oswal ने टाटा ग्रुप की Trent Ltd पर ‘Buy’ रेटिंग दोहराई है और टारगेट प्राइस ₹4,350 रखा है। इसमें करीब 29% तक बढ़त की गुंजाइश बताई गई है।
ब्रोकरेज ने अर्निंग्स के अनुमान में थोड़ी कटौती की है, लेकिन कंपनी के मजबूत ब्रांड और लंबी ग्रोथ संभावनाओं के चलते इस स्टॉक पर भरोसा बनाए रखा है। साथ ही यह भी कहा गया है कि नजदीकी समय में अर्निंग्स पर दबाव बना रह सकता है।
ब्रोकरेज के मुताबिक हाल के क्वार्टर में ग्रोथ धीमी हुई है, जिसका कारण कमजोर बड़े शहरों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और छोटे शहरों में विस्तार है, जहां ग्रोथ आने में समय लगता है। इसके बावजूद कॉस्ट कंट्रोल और सप्लाई चेन सुधार मार्जिन को सहारा दे रहे हैं।
LG Electronics
Jefferies ने LG Electronics पर ‘Buy’ रेटिंग देते हुए ₹1,910 का टारगेट दिया है। इसका मतलब करीब 29% तक का संभावित उछाल है।
ब्रोकरेज का कहना है कि गर्मी बढ़ने से कूलिंग प्रोडक्ट्स की मांग तेजी पकड़ रही है। कंपनी ने FY26 की मार्च तिमाही में अपने 3-स्टार और 5-स्टार AC की कीमतें 7–9% तक बढ़ाई हैं, जिससे मार्जिन को सपोर्ट मिलेगा।
Kalpataru Projects
Motilal Oswal ने Kalpataru Projects International पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹1,500 का टारगेट दिया है। इसमें करीब 35% तक उछाल की संभावना है।
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन है, जिससे भविष्य की ग्रोथ साफ नजर आती है। T&D और B&F सेगमेंट में अगले 2-3 साल में बड़े मौके दिख रहे हैं, जिससे ऑर्डर इनफ्लो और एग्जीक्यूशन मजबूत रहेगा। ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि जियोपॉलिटिकल जोखिमों का कंपनी पर सीमित असर है।
ICICI Bank
Motilal Oswal ने ICICI Bank पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,750 का टारगेट दिया है। यह स्टॉक में 40% से ज्यादा तेजी आने का संकेत देता है।
ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक लोन ग्रोथ, स्थिर मार्जिन और बेहतर एसेट क्वालिटी के दम पर मजबूत स्थिति में है। साथ ही बिजनेस बैंकिंग और कॉर्पोरेट डिमांड में सुधार से आगे और ग्रोथ मिलने की उम्मीद है।
Infosys
Nomura ने आईटी दिग्गज Infosys को लार्ज-कैप आईटी में अपनी टॉप पसंद बनाए रखा है। ब्रोकरेज ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,810 का टारगेट दिया है। इसमें करीब 42% तक उछाल आ सकती है।
कंपनी का वैल्यूएशन FY28 की पहली छमाही के लिए 23x EPS पर किया गया है और ब्रोकरेज का मानना है कि बेहतर ग्रोथ या गाइडेंस अपग्रेड से इसमें और तेजी आ सकती है। हाल ही में Infosys ने दो अनलिस्टेड कंपनियों- Optimum Healthcare और Stratus का कुल $56 करोड़ में अधिग्रहण करने का ऐलान किया है।
Global Health (Medanta)
JM Financial ने Global Health पर ‘Buy’ रेटिंग देते हुए ₹1,382 का टारगेट रखा है। इसमें करीब 42.4% तक की संभावित तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का मजबूत ब्रांड और हेल्थकेयर सेवाओं की बढ़ती मांग इसकी ग्रोथ को आगे बढ़ा रही है।
Motilal Oswal ने भी कंपनी पर ‘Buy’ कॉल देते हुए ₹1,375 का टारगेट दिया है, जहां से करीब 36% तक चढ़ने की गुंजाइश बताई गई है। ब्रोकरेज का मानना है कि FY27 तक कंपनी की प्रति शेयर कमाई में 41% से ज्यादा की ग्रोथ हो सकती है। साथ ही बेहतर रिटर्न रेशियो और विस्तार योजनाएं कंपनी के लॉन्ग टर्म वैल्यू को मजबूत करेंगी।
Sagility India
Motilal Oswal ने Sagility India पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹58 का टारगेट रखा है, जिसमें करीब 45% तक की संभावित तेजी का अनुमान है।
ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी लो-टू-मिड टीन्स ग्रोथ दे सकती है, जिसे टॉप क्लाइंट्स से बढ़ते काम, नए क्लाइंट्स, क्रॉस-सेलिंग सपोर्ट करेगी। ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि AI इंसानों की जगह नहीं लेगा, बल्कि काम को बेहतर बनाने में मदद करेगा और निर्णय लेने की प्रक्रिया को मजबूत करेगा।
JSW Infrastructure
Jefferies ने JSW Infrastructure पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹360 का टारगेट रखा है। यह करीब 48% तक की तेजी का संकेत देता है।
ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का कार्गो मिक्स बल्क और लिक्विड सेगमेंट पर आधारित है, जो ग्लोबल ट्रेड के उतार-चढ़ाव से कम प्रभावित होते हैं। साथ ही कंपनी का बड़ा बिजनेस ग्रुप कंपनियों से आता है, जिससे बाहरी जोखिम कम हो जाते हैं।
Container Corporation of India
Jefferies ने Container Corporation of India पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹640 का टारगेट दिया है। इनमें करीब 49% तक की तेजी की संभावना है।
हालांकि ब्रोकरेज ने कहा कि कंटेनर बिजनेस ग्लोबल सिचुएशन से ज्यादा प्रभावित होता है। अगर कंटेनर वॉल्यूम में 10% गिरावट आती है, तो EBITDA में करीब 8% की गिरावट हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंटेनर वॉल्यूम सीधे ग्लोबल इकोनॉमी से जुड़े होते हैं और मार्च में ही कमजोरी के संकेत दिखने लगे हैं।
Coforge
Motilal Oswal ने Coforge पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,880 का टारगेट दिया है। इस हिसाब से करीब 72.6% तक की तेज उछाल की उम्मीद है। Axis Securities ने भी कंपनी पर भरोसा जताते हुए ₹2,300 का टारगेट दिया है। इससे करीब 40% तक की बढ़त की गुंजाइश बनती है।
ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक है, जिससे रेवेन्यू विजिबिलिटी साफ दिखती है। बैंकिंग, हेल्थकेयर और हाई-टेक सेगमेंट में बढ़ती पकड़, साथ ही AI आधारित क्षमताओं पर फोकस, कंपनी की लंबी ग्रोथ को सपोर्ट कर रहा है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।