Chartist Talks: पिछले सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.04 अंक या 0.66 फीसदी चढ़ा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 191.35 अंक या 0.80 फीसदी की तेजी देखी गई। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने कैलेंडर ईयर 2024 को मजबूती के साथ समाप्त किया है, जो लगातार 9वें साल पॉजिटिव रिटर्न देने वाला साल है। अंतिम तिमाही में मुनाफावसूली के बावजूद निफ्टी 8.80% की बढ़त के साथ 2024 में 23644 के लेवल पर बंद हुआ है। SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने जनवरी के लिए दो शेयर सुझाए हैं, जिनमें एक लार्जकैप और एक मिडकैप स्टॉक शामिल है।
पहला शेयर ऑटो सेक्टर से आयशर मोटर्स है। उन्होंने कहा, "इस शेयर ने वीकली स्केल पर 28-वीक का कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिया है। यह ब्रेकआउट 50-वीक की एवरेज वॉल्यूम से ऊपर की वॉल्यूम के साथ पुष्टि करता है। इसके अलावा, इसने वीकली स्केल पर एक बड़ी बुलिश कैंडल बनाई है। वीकली RSI 60 अंक से ऊपर बढ़ गया है और यह बढ़ते ट्रेंड में है।" एक्सपर्ट ने इस शेयर को 5020 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 5310-5250 रुपये के स्तर पर एक्यूमलेट करने की सलाह देते हैं। यह स्टॉक ₹5750 के स्तर को पार कर सकता है और शॉर्ट टर्म में ₹5900 के स्तर तक पहुंचने की संभावना है।"
एक्सपर्ट ने कहा, "यह स्टॉक डेली स्केल पर कंसोलिडेशन ब्रेकआउट देने की कगार पर है। स्टॉक अपने ऑल-टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है, जिसके चलते सभी मूविंग एवरेजेज और मोमेंटम-बेस्ड इंडिकेटर्स मजबूत बुलिश मोमेंटम का संकेत दे रहे हैं।" ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 860-850 रुपये के स्तर पर 810 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ एक्यूमलेट करने की सलाह दी है। ऊपर की ओर यह स्टॉक ₹940 के लेवल को टेस्ट कर सकता है, और उसके बाद शॉर्ट टर्म में ₹970 तक पहुंचने की संभावना है।
FMCG इंडेक्स पर क्या है एक्सपर्ट की राय
क्या आपको मंथली चार्ट पर FMCG इंडेक्स में ट्वीजर बॉटम पैटर्न दिखाई देता है? अगर ऐसा है, तो क्या यह इस बात का संकेत है कि इस सेक्टर में निवेश करना शुरू करने का समय आ गया है?
इस सवाल के जवाब में सुदीप शाह ने कहा, "हां, इंडेक्स ने मंथली स्केल पर ट्वीजर बॉटम पैटर्न बनाया है, और डेली स्केल पर इसने एडम एंड एडम डबल बॉटम पैटर्न बनाया है। हालांकि, दोनों पैटर्न की पुष्टि तब होगी जब इंडेक्स 58800 के स्तर से ऊपर चढ़ता है। इसलिए, अगर इंडेक्स 58800 के स्तर से ऊपर चढ़ता है, तो हम इस सेक्टर के स्टॉक में एक्यूमलेट करने की सलाह देते हैं। ऐसे में डबल बॉटम पैटर्न के मेज़र रूल के अनुसार अपसाइड टारगेट 62,107 के स्तर पर रखा गया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।