Stocks to Watch: बुधवार 1 अप्रैल को फोकस में रहेंगे ये 16 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: बुधवार 1 अप्रैल को बाजार में 16 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। बड़े ऑर्डर, फंडरेजिंग, डील्स और रेगुलेटरी मंजूरियों के चलते इन शेयरों में हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 6:00 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी रिन्यूएबल कंपनी IREDA ने फंड जुटाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में बुधवार 1 अप्रैल को कई स्टॉक्स पर खास नजर रहने वाली है। कंपनियों के बड़े ऑर्डर, फंडरेजिंग और रेगुलेटरी मंजूरियों से हलचल तेज हो सकती है। IT, इंफ्रा, एनर्जी और फार्मा जैसे सेक्टर्स के शेयर फोकस में रहेंगे।

Coforge Ltd

आईटी कंपनी कोफोर्ज को RBI से बड़ी मंजूरी मिली है। यह मंजूरी 1 अरब डॉलर से ज्यादा के ओवरसीज डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट के लिए है। यह क्लीयरेंस Encora के प्रस्तावित अधिग्रहण से जुड़ा है। इससे कंपनी का ग्लोबल विस्तार तेज होगा।


Kwality Wall

क्वालिटी वॉल के बोर्ड ने 61.90% इक्विटी हिस्सेदारी के ट्रांसफर को नोट किया है। यह हिस्सेदारी मौजूदा प्रमोटर्स से ट्रांसफर हुई है। नई होल्डिंग कंपनी The Magnum Ice Cream Company HoldCo 1 Netherlands B.V. है। यह डील 25 जून 2025 के शेयर परचेज एग्रीमेंट के तहत हुई थी।

Solarworld Energy

एनर्जी कंपनी को NTPC से करीब 283 करोड़ रुपये के दो EPC ऑर्डर मिले हैं। ये दोनों बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं। काम 15 महीने में पूरा होगा और स्टॉक पिछले 6 महीनों में करीब 55.73% गिरा है।

G R Infraprojects

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को NHAI से 1,453.57 करोड़ रुपये का बड़ा हाईवे प्रोजेक्ट मिला है। इसमें गुजरात में 60.21 किमी सड़क को दो लेन से चार लेन में अपग्रेड किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट HAM मॉडल के तहत है और 910 दिनों में पूरा होगा।

Nazara Technologies

गेमिंग कंपनी 500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह फंड प्रेफिरेंशियल इश्यू के जरिए वॉरंट जारी करके उठाया जाएगा। इस रकम का इस्तेमाल अधिग्रहण और AI आधारित गेमिंग बिजनेस विस्तार में होगा।

Bharti Airtel

दिग्गज भारती एयरटेल अपनी डेटा सेंटर यूनिट Nxtra में करीब 1 अरब डॉलर निवेश करेगी। इसका मकसद डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से बढ़ाना है। खासकर AI और क्लाउड सर्विस की मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे कंपनी की डेटा क्षमता और नेटवर्क ताकत दोनों बढ़ेंगी।

Pace Digitek

इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन कंपनी को NTPC से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। इसकी वैल्यू 494.54 करोड़ रुपये है, टैक्स अलग है। यह प्रोजेक्ट बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम से जुड़ा है। इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी।

MakeMyTrip

ट्रैवल कंपनी के शेयर चर्चा में रहेंगे। शॉर्ट सेलर Morpheus Research ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कंपनी पर एंटी-कम्पटीटिव प्रैक्टिस के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही अकाउंटिंग से जुड़े कुछ सवाल भी उठाए गए हैं। इससे स्टॉक में वोलैटिलिटी आ सकती है।

Sammaan Capital

अबू धाबी की International Holding Company PJSC (IHC) बड़ी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। यह हिस्सेदारी 41.5% होगी और प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए दी जाएगी। इसमें इक्विटी शेयर और वारंट दोनों शामिल हैं। कुल निवेश करीब 1 अरब डॉलर यानी 8,850 करोड़ रुपये का है। इसके बाद IHC कंपनी की प्रमोटर बन जाएगी।

Texmaco Rail

रेल कंपनी को JSW ग्रुप से 357.11 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसमें रेलवे वैगन और रेक्स का निर्माण और सप्लाई शामिल है। यह कॉन्ट्रैक्ट काम शुरू होने की तारीख से 11 महीने में पूरा करना होगा। इससे कंपनी की ऑर्डर पाइपलाइन मजबूत होगी।

Hindustan Copper

सरकारी कंपनी उत्पादन बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए मध्य प्रदेश में नया कॉपर कंसंट्रेट प्लांट लगाया जाएगा। इसकी क्षमता 3 मिलियन टन प्रति वर्ष होगी। इसके लिए करीब 470 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर दिया जाएगा। इससे घरेलू सप्लाई बढ़ेगी।

IREDA

सरकारी रिन्यूएबल कंपनी IREDA ने फंड जुटाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने SMBC के साथ 28 अरब येन का एग्रीमेंट साइन किया है। यह पैसा एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग के जरिए आएगा। इससे कंपनी की लेंडिंग क्षमता बढ़ेगी।

Diamond Power

पावर कंपनी को Gujarat Energy Transmission Company Ltd (GETCO) से ऑर्डर मिला है। इसमें 66 केवी एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज पावर केबल्स की सप्लाई करनी है। यह ऑर्डर कंपनी के पावर सेक्टर बिजनेस को मजबूती देगा।

Bajaj Auto

CARE Ratings ने कंपनी की क्रेडिट प्रोफाइल को मजबूत बताया है। Bajaj Auto Credit Limited की 10,000 करोड़ रुपये की लॉन्ग टर्म बैंक फैसिलिटी पर AAA रेटिंग बरकरार रखी गई है। आउटलुक ‘स्टेबल’ रखा गया है।

Corona Remedies

कोरोना रेमेडीज ने Dr. Reddy’s Laboratories से Wokadine ब्रांड का अधिग्रहण किया है। यह भारत में किया गया है। यह कंपनी का पांचवां अधिग्रहण है। इससे कंपनी स्पेशलिटी थेरेपी सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करेगी।

Granules India

कंपनी की सब्सिडियरी Granules Life Sciences Private Ltd. को USFDA से VAI क्लासिफिकेशन मिला है। यह तेलंगाना स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के निरीक्षण के बाद दिया गया है। इसका मतलब है कि कुछ ऑब्जर्वेशन हैं, लेकिन गंभीर कार्रवाई की जरूरत नहीं है।

Sammaan Capital का बड़ा ऐलान, ₹8850 करोड़ के निवेश पर शामिल हुई IHC ग्रुप में, अब प्रमोटर भी बनाने की तैयारी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।