Stocks to Watch: 11 मार्च को इन 11 स्टॉक्स पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: बुधवार 11 मार्च को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं। इनमें IndiGo और Hindustan Zincजैसे स्टॉक्स शामिल हैं। इनसे जुड़े अहम अपडेट आए हैं, जिनसे शेयरों में हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 8:49 PM
Story continues below Advertisement
TIPS Music के CEO हरी नैयर ने इस्तीफा देने की घोषणा की है।

Stocks to Watch: बुधवार 11 मार्च को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। इनमें InterGlobe Aviation (IndiGo), Hindustan Zinc, HG Infra Engineering और Polycab India जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। निवेशक इन 11 स्टॉक्स पर खास नजर रख सकते हैं।

InterGlobe Aviation (IndiGo)

देश की सबसे एविएशन सेक्टर की InterGlobe Aviation (IndiGo) के CEO Pieter Elbers ने तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बताया कि मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भटिया फिलहाल अंतरिम रूप से एयरलाइन के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जब तक नए CEO की नियुक्ति नहीं हो जाती।


Hindustan Zinc

मेटल्स सेक्टर की Hindustan Zinc ने राजस्थान स्थित Zinc Park में जिंक एलॉय निर्माण को बढ़ावा देने के लिए CMR Green Technologies के साथ साझेदारी की है।

HG Infra Engineering

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की HG Infra Engineering को करीब 401.33 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सिविल वर्क जैसे अर्थवर्क, ब्रिज और स्टेशन बिल्डिंग के निर्माण से संबंधित है। इस परियोजना को 18 महीने में पूरा करना होगा।

VIP Industries

कंज्यूमर गुड्स कंपनी की VIP Industries के बोर्ड ने राहुल पोद्दार को कंपनी का नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त करने को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति 11 मार्च 2026 से प्रभावी होगी। मौजूदा CFO मनीष देसाई ने पद छोड़ दिया है, हालांकि वह कंपनी में नई भूमिका में बने रहेंगे।

TVS Supply Chain Solutions

लॉजिस्टिक्स कंपनी की TVS Supply Chain Solutions ने Caterpillar की ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए भारत में 40,000 वर्ग फुट का वेयरहाउस स्थापित किया है। यह वेयरहाउस Free Trade & Warehousing Zone में बनाया गया है, जिससे मल्टी कंट्री सोर्सिंग में मदद मिलेगी।

UCO Bank

बैंकिंग सेक्टर के UCO Bank ने एक साल की MCLR को बिना बदलाव के 8.75 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।

Eicher Motors

ऑटोमोबाइल कंपनी की Eicher Motors ने अपने जॉइंट वेंचर VE Commercial Vehicles (VECV) में नेतृत्व स्तर पर बदलाव की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, बी श्रीनिवास को 1 अप्रैल से VECV का मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया जाएगा। वहीं, विनोद अग्रवाल उसी तारीख से बोर्ड के चेयरमैन बनेंगे।

Brigade Group

रियल एस्टेट सेक्टर की Brigade Group ने इंडस्ट्रियल रियल एस्टेट क्षेत्र में एंट्री करते हुए Devanahalli में 25 एकड़ का इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की योजना की घोषणा की है।

Bosch

इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी दिग्गज Bosch ने गैस सप्लाई सीमित होने के कारण Force Majeure घोषित किया है। कंपनी ने कहा कि गैस की कमी से उत्पादन पर अस्थायी और आंशिक असर पड़ सकता है, हालांकि इसका पूरा प्रभाव अभी स्पष्ट नहीं है।

TIPS Music

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट सेक्टर की TIPS Music के CEO हरी नैयर ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। उनका इस्तीफा 30 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। तब तक कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गिरिश तौरानी और CFO सुशांत डालमिया संयुक्त रूप से जिम्मेदारियां संभालेंगे।

Kirloskar Oil Engines

इंजीनियरिंग कंपनी Kirloskar Oil Engines ने बताया कि कंपनी के चेयरमैन अतुल किर्लोस्कर 31 मार्च 2026 से अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

Polycab India

केबल और वायर कंपनी Polycab India को आयकर विभाग से राहत मिली है। मुंबई के डिप्टी कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स के रेक्टिफिकेशन ऑर्डर के बाद वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी की कुल टैक्स डिमांड 327.45 करोड़ रुपये से घटकर 57.58 करोड़ रुपये रह गई है।

Stocks to Buy: जेफरीज ने इन 3 स्टॉक्स को दी खरीदने की सलाह, मिल सकता है 53% तक रिटर्न

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।