Stocks to Watch: 19 मई को फोकस में रहेंगे ये 14 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks to Watch: मंगलवार 19 मई के कारोबार में कई बड़े स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं। कहीं मजबूत तिमाही नतीजों का असर दिखेगा तो कहीं ब्लॉक डील, ऑर्डर, फंडिंग और विस्तार योजनाओं के चलते एक्शन दिखेगा। चेक करें पूरी लिस्ट।
Vascon Engineering को Reliance Industries से 131.85 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है।
Stocks to Watch: घरेलू शेयर बाजार में 19 मई को कई स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। कुछ कंपनियों ने मजबूत तिमाही नतीजे जारी किए हैं, तो कुछ में बड़ी ब्लॉक डील, नए ऑर्डर, निवेश और फंडिंग से जुड़ी खबरें आई हैं। ऐसे में मंगलवार के कारोबार में इन 14 शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।
JSW Energy
पावर सेक्टर की कंपनी JSW Energy में सोमवार को 2.5 करोड़ शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील हुई। यह सौदा 1,260 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ, जिसमें SBI Mutual Fund ने 1 करोड़ और GQG Partners ने 1.5 करोड़ शेयर खरीदे।
DOMS Industries
DOMS Industries का मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 17.2 फीसदी बढ़कर 56.7 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 18.7 फीसदी बढ़कर 604 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं एबिट्डा बढ़कर 101 करोड़ रुपये रहा, हालांकि मार्जिन 17.4 फीसदी से घटकर 16.7 फीसदी रह गया। कंपनी ने 3.5 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है।
Monte Carlo Fashions
Monte Carlo Fashions मार्च तिमाही में घाटे से निकलकर मुनाफे में लौट आई है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 5 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 10.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। आमदनी बढ़कर 280 करोड़ रुपये और एबिट्डा 25.8 करोड़ रुपये पहुंच गया।
IRCTC
सरकारी रेल कंपनी IRCTC ने पहली बार भारत से नेपाल जाने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन लॉन्च की है। 'पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा' 12 जून से इंदौर से शुरू होगी और 9 रात 10 दिन का टूर होगा। इस ट्रेन से यात्री पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा, मनकामना मंदिर और चितवन नेशनल पार्क जैसे प्रमुख स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। पैकेज की कीमत 61,340 रुपये से शुरू होकर करीब 99,980 रुपये तक जाएगी।
Astral Ltd
Astral Ltd ने मार्च तिमाही में आमदनी और मुनाफे में सालाना बढ़त दर्ज की, लेकिन नतीजे बाजार के अनुमान से कमजोर रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट 19.7 फीसदी बढ़कर 213 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 2,089 करोड़ रुपये रहा। वहीं एबिट्डा 383 करोड़ रुपये पहुंचा, लेकिन यह भी अनुमान से नीचे रहा। कंपनी ने संदीप इंजीनियर को 1 अप्रैल 2027 से फिर मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने का फैसला किया है।
Vascon Engineering
Vascon Engineering को Reliance Industries से 131.85 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। हालांकि सोमवार को कंपनी का शेयर 3.4 फीसदी गिरकर 33 रुपये पर बंद हुआ।
TCS
टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी TCS ने नए अप्रेजल साइकिल में कर्मचारियों के लिए औसतन 5 फीसदी सैलरी हाइक लागू की है। हालांकि कुछ कर्मचारियों ने वैरिएबल पे में कटौती और कॉम्पेन्सेशन स्ट्रक्चर में बदलाव की शिकायत भी की है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब आईटी सेक्टर में कॉस्ट कंट्रोल और धीमी डिमांड का दबाव बना हुआ है।
Eicher Motors
Eicher Motors आंध्र प्रदेश में 216 एकड़ जमीन करीब 2,500 करोड़ रुपये में खरीदने की तैयारी कर रही है। इसे कंपनी की लॉन्ग टर्म विस्तार रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार बढ़ाने की संभावना शामिल है।
GE Vernova T&D India
कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 89 फीसदी बढ़कर 351.7 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 42 फीसदी बढ़कर 1,637 करोड़ रुपये रहा। वहीं एबिट्डा 76.5 फीसदी बढ़कर 445 करोड़ रुपये पहुंचा और मार्जिन 21.9 फीसदी से बढ़कर 27.2 फीसदी हो गया। मजबूत ग्रोथ और मार्जिन विस्तार ने कंपनी के ऑपरेटिंग प्रदर्शन को और मजबूत किया है।
Vodafone Idea
टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea अपने नेटवर्क विस्तार के लिए 35,000 करोड़ रुपये के डेट फंडिंग पैकेज पर SBI की अगुवाई वाले बैंक कंसोर्टियम से बातचीत कर रही है। कंपनी अगले 3 साल में 45,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स करने की तैयारी में है, जिसका इस्तेमाल 4G और 5G नेटवर्क विस्तार में होगा। वीआई अगले 18 महीनों में 60,000 से 70,000 नए 4G साइट जोड़ने की योजना बना रही है।
Liberty General Insurance
अमेरिका की Liberty Mutual Insurance ने Liberty General Insurance में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 74 फीसदी कर ली है। कंपनी का कहना है कि भारत उसके लिए एशिया पैसिफिक क्षेत्र में बड़ा ग्रोथ मार्केट है। हाल ही में इंश्योरेंस सेक्टर में 100 फीसदी एफडीआई को मंजूरी मिलने के बाद विदेशी कंपनियों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है।
GNFC
GNFC ने मार्च तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 392 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 210 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की आमदनी बढ़कर 2,208 करोड़ रुपये रही। बेहतर नतीजों के साथ कंपनी ने निवेशकों के लिए 21 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी एलान किया है।
Nelcast
ऑटो कंपोनेंट कंपनी Nelcast ने मार्च तिमाही में मुनाफे और आमदनी दोनों में बढ़त दर्ज की है। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 15.3 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 370 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं एबिट्डा 31.9 करोड़ रुपये रहा, हालांकि मार्जिन 9 फीसदी से घटकर 8.66 फीसदी रह गया, जो लागत दबाव का संकेत देता है।
Associated Alcohols & Breweries
कंपनी ने मार्च तिमाही में बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 23.5 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एबिट्डा मार्जिन 14.28 फीसदी से बढ़कर 16.68 फीसदी हो गया। हालांकि कंपनी की आमदनी घटकर 240 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल 250 करोड़ रुपये थी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।