Vodafone Idea Share Price: ब्रोकरेज हाउस JM Financial ने वित्तीय संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea को लेकर अपना नजरिया पहले के मुकाबले ज्यादा सकारात्मक किया है।
Vodafone Idea Share Price: ब्रोकरेज हाउस JM Financial ने वित्तीय संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea को लेकर अपना नजरिया पहले के मुकाबले ज्यादा सकारात्मक किया है।
इसकी सबसे बड़ी वजह AGR यानी एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू राहत और प्रमोटर ग्रुप की नई फंडिंग योजना है। ब्रोकरेज का मानना है कि AGR राहत मिलने के बाद कंपनी का कर्ज काफी कम हुआ है, जिससे उसकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर दिखाई दे रही है।
AGR राहत से क्या फायदा हुआ
JM Financial के मुताबिक AGR राहत के बाद Vodafone Idea का कर्ज काफी कम हुआ है। इससे कंपनी की बैलेंस शीट पहले के मुकाबले मजबूत दिख रही है।
रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 तिमाही तक कंपनी का नेट डेट करीब ₹55,000 करोड़ घट गया। अब लीज लायबिलिटी को छोड़कर कंपनी का कुल नेट डेट करीब ₹1.49 लाख करोड़ रह गया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसी वजह से टारगेट प्राइस बढ़ाया गया है।
हालांकि कंपनी पर अब भी बड़ा स्पेक्ट्रम बकाया बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक Vodafone Idea को हर तिमाही में स्पेक्ट्रम बकाया चुकाने के लिए बड़ी रकम खर्च करनी पड़ सकती है।
आदित्य बिड़ला ग्रुप देगा नई फंडिंग
रिपोर्ट में बताया गया है कि Vodafone Idea के बोर्ड ने प्रमोटर ग्रुप की एक इकाई को करीब 230 करोड़ फुल कन्वर्टिबल वारंट्स जारी करने की मंजूरी दी है। इन वारंट्स की कुल वैल्यू करीब ₹4,730 करोड़ होगी। बाद में इन्हें ₹11 प्रति वारंट के हिसाब से इक्विटी शेयरों में बदला जाएगा। ब्रोकरेज का मानना है कि इससे निवेशकों और कर्जदाताओं का भरोसा बढ़ सकता है।
कंपनी को अभी और पैसों की जरूरत
JM Financial के मुताबिक Vodafone Idea को अगले तीन साल में नेटवर्क विस्तार और कैपेक्स योजनाओं के लिए करीब ₹45,000 करोड़ की जरूरत होगी। इसके लिए कंपनी को अभी भी करीब ₹25,000 करोड़ का डेट फंड जुटाना होगा। अब बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या बैंक और दूसरे लेंडर्स इस फंडिंग को मंजूरी देते हैं या नहीं।
कारोबार में भी थोड़ा सुधार दिखा
Vodafone Idea ने मार्च तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर भी कुछ सुधार दिखाया है। रिपोर्ट के मुताबिक Q4FY26 में कंपनी का ARPU बढ़कर ₹190 पहुंच गया। वहीं EBITDA बढ़कर ₹4,920 करोड़ रहा। इसके अलावा सब्सक्राइबर लॉस भी पहले के मुकाबले काफी कम हुआ है। कंपनी की 4G विस्तार और 5G रोलआउट योजना का असर अब धीरे धीरे दिखने लगा है।
वोडाफोन आइडिया का टारगेट
JM Financial ने AGR राहत मिलने और प्रमोटर ग्रुप की नई फंडिंग योजना के बाद वोडाफोन आइडिया का टारगेट प्राइस ₹9 से बढ़ाकर ₹14 कर दिया है।हालांकि ब्रोकरेज ने शेयर पर अपनी ‘Add’ रेटिंग बरकरार रखी है।
वोडाफोन आइडिया का शेयर सोमवार को 0.23% की मामूली बढ़त के साथ 12.98 पर बंद हुआ।JM Financial के टारगेट के हिसाब से इसमें करीब 7 प्रतिशत तक तेजी की गुंजाइश है।
अब क्या करें निवेशक
JM Financial का कहना है कि आगे सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि Vodafone Idea को ₹25,000 करोड़ की डेट फंडिंग मिलती है या नहीं। अगर कंपनी को यह फंडिंग मिलती है, तो नेटवर्क विस्तार तेज हो सकता है और इससे कंपनी की बाजार हिस्सेदारी सुधारने में मदद मिल सकती है। ऐसे में निवेशकों को वोडाफोन आइडिया की आगे की रणनीति पर करीबी नजर रखनी चाहिए।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।