Stocks to Watch: गुरुवार 2 अप्रैल के कारोबार में बाजार में कई बड़े और मिडकैप स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। इनसे जुड़े अहम बिजनेस अपडेट आए हैं। इससे इनके शेयरों में हलचल दिख सकती हैं। ऐसे में इन 13 स्टॉक्स में निवेशकों को तगड़ी कमाई के मौके मिल सकते हैं।

Stocks to Watch: गुरुवार 2 अप्रैल के कारोबार में बाजार में कई बड़े और मिडकैप स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। इनसे जुड़े अहम बिजनेस अपडेट आए हैं। इससे इनके शेयरों में हलचल दिख सकती हैं। ऐसे में इन 13 स्टॉक्स में निवेशकों को तगड़ी कमाई के मौके मिल सकते हैं।
Indian Oil
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने FY26 में मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी की रिफाइनरी थ्रूपुट 75.4 MMT और पाइपलाइन थ्रूपुट 105.3 MMT के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, साथ ही ऑपरेशनल रिलायबिलिटी 99.5% रही। पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कुल बिक्री भी बढ़कर 104.4 MMT हो गई, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 4% ज्यादा है।
Wipro
आईटी दिग्गज विप्रो ने बताया कि Suzanne Dann ने Americas-2 स्ट्रैटेजिक मार्केट यूनिट के CEO पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 3 मई 2026 से लागू होगा। वहीं Nagendra Bandaru को AI-Native Business & Platforms यूनिट का CEO नियुक्त किया है। यह 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी है।
Hero MotoCorp
ऑटो सेक्टर की Hero MotoCorp ने मार्च 2026 में कुल 5.98 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 8.84% ज्यादा है। स्कूटर बिक्री 53.19% बढ़कर 0.66 लाख यूनिट रही। मोटरसाइकिल बिक्री 5.08% बढ़कर 5.32 लाख यूनिट हुई। एक्सपोर्ट्स भी 15.63% बढ़कर 0.46 लाख यूनिट हो गए।
Force Motors
फोर्स मोटर्स की मार्च में बिक्री 14.4% बढ़कर 4,126 यूनिट हो गई। हालांकि एक्सपोर्ट 22% से ज्यादा घटकर 73 यूनिट रह गया। कंपनी ने इसकी वजह मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव को बताया। कुल बिक्री 4,199 यूनिट रही।
Glenmark Pharma
फार्मा कंपनी Glenmark Pharmaceuticals ने कहा कि वह अमेरिका में RYALTRIS दवा के एंड-टू-एंड कमर्शियलाइजेशन और डिस्ट्रीब्यूशन को संभालेगी।
TVS Motor
TVS मोटर कंपनी की कुल बिक्री मार्च में 25% बढ़कर 5.19 लाख यूनिट रही। टू-व्हीलर बिक्री 4.98 लाख यूनिट, थ्री-व्हीलर बिक्री 21,224 यूनिट और EV बिक्री 38,877 यूनिट रही।
Indian Bank
इंडियन बैंक के ग्रॉस एडवांसेस 13.6% बढ़कर 6.68 लाख करोड़ रुपये हो गए। कुल डिपॉजिट्स 8.30 लाख करोड़ रुपये पहुंचे, जबकि CASA रेश्यो घटकर 39.86% रहा।
V-Mart Retail
रिटेल सेक्टर की कंपनी V-Mart Retail की तिमाही आय 24% बढ़कर ₹971 करोड़ रही। सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ 12% रही और कंपनी ने 29 नए स्टोर खोले, जबकि 6 स्टोर बंद किए।
Karnataka Bank
कर्नाटक बैंक का CASA ₹36,621 करोड़ पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 10% ज्यादा है। कुल जमा ₹1.08 लाख करोड़ और ग्रॉस एडवांस ₹83,336 करोड़ रहा।
Tamilnad Mercantile Bank
Tamilnad Mercantile Bank का CASA 22.35% बढ़कर ₹17,365 करोड़ रहा। कुल बिजनेस ₹1.15 लाख करोड़ और एडवांस ₹53,380 करोड़ पहुंच गया।
MM Forgings
मैन्युफैक्चरिंग कंपनी MM Forgings के CFO R Venkatakrishnan ने स्वास्थ्य और उम्र के कारण 1 अप्रैल 2026 से इस्तीफा दे दिया है।
Bansal Wires
वायर बनाने वाली मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Bansal Wire Industries की चौथी तिमाही में बिक्री वॉल्यूम 20.16% बढ़कर 1.17 लाख मीट्रिक टन रहा।
PaceDigitek
टेक और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Pace Digitek को NTPC से ₹495 करोड़ का BESS EPC ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी को रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।