अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले और पिछले सेशन की तेजी को आगे बढ़ाया। इसकी बड़ी वजह ईरान संघर्ष को लेकर तनाव कम होने के संकेत रहे। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले और पिछले सेशन की तेजी को आगे बढ़ाया। इसकी बड़ी वजह ईरान संघर्ष को लेकर तनाव कम होने के संकेत रहे। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।
ओपनिंग में सभी प्रमुख इंडेक्स चढ़े
अमेरिकी शेयर बाजार के तीनों सूचकांक शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। शाम 8.31 बजे तक S&P 500 करीब 0.95% ऊपर रहा। Nasdaq Composite में 1.4% और Dow Jones Industrial Average में 0.92% की बढ़त दर्ज की गई।
यह तेजी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान दोनों तरफ से कूटनीतिक समाधान के संकेत मिल रहे हैं।
ईरान-अमेरिका के बयान से बढ़ा भरोसा
ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने कहा कि उनके मुल्क के पास 'इस युद्ध को खत्म करने की इच्छाशक्ति' है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका की भागीदारी दो से तीन हफ्तों में खत्म हो सकती है।
इन बयानों से बाजार में सकारात्मक माहौल बना। खासकर पिछले सेशन में अमेरिकी इंडेक्स ने कई महीनों की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की थी।
तेल की कीमतों में नरमी
शेयर बाजार चढ़ने के साथ ही तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। Brent crude करीब 1.2% गिरकर 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया, जबकि इससे पहले यह 100 डॉलर से नीचे भी फिसल गया था।
West Texas Intermediate (WTI) भी 100 डॉलर से नीचे गया। हालांकि, बाद में थोड़ी रिकवरी दिखी।
तेल की कीमतों में गिरावट इस उम्मीद को दिखाती है कि अगर तनाव कम होता है, तो सप्लाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। हालांकि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है।
अमेरिकी आर्थिक डेटा ने भी दिया सहारा
अमेरिका के मैक्रो डेटा ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। मार्च में प्राइवेट सेक्टर में 62,000 नई नौकरियां जुड़ीं। रिटेल सेल्स में मासिक आधार पर 0.6% की बढ़त दर्ज हुई। दोनों आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे।
ग्लोबल बाजारों में भी तेजी
अमेरिकी बाजार के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट्स में भी तेजी देखने को मिली। यूरोप के बाजार करीब 2% चढ़े। वहीं, जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई।
कुल मिलाकर, भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेत और मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने बाजार को मजबूती दी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।