Stocks to Watch: 22 अप्रैल को कई कंपनियों के स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। इन कंपनियों से तिमाही नतीजे, डिविडेंड और बड़े कॉरपोरेट अपडेट सामने आए हैं। इसका सीधा असर शेयरों पर दिख सकता है। ऐसे में ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए इन स्टॉक्स पर नजर रखना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं किन 11 स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है।
आईटी कंपनी चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹33,981 करोड़ रहा। यह तिमाही आधार पर 0.3% और सालाना आधार पर 12.3% बढ़ा। कॉन्स्टेंट करंसी रेवेन्यू तिमाही आधार पर 3.3% घटा। सालाना आधार पर 2.4% बढ़ा। कंपनी ₹24 का अंतरिम डिविडेंड देगी।
फार्मा कंपनी ने ₹800 करोड़ तक के शेयर बायबैक के लिए लेटर ऑफ ऑफर जमा किया है। यह बायबैक टेंडर ऑफर रूट के जरिए किया जाएगा।
टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के ₹109 करोड़ से बढ़कर ₹220.4 करोड़ हो गया, जो लगभग दोगुना है। रेवेन्यू और मार्जिन में भी उछाल दिखा। कंपनी 75 रुपये का डिविडेंड देगी।
इस मिड टियर आईटी कंपनी नेट प्रॉफिट ₹529 करोड़ रहा। यह तिमाही आधार पर 20.4% बढ़ा, लेकिन ₹535 करोड़ के अनुमान से थोड़ा कम रहा। रेवेन्यू 7.4% बढ़कर ₹4,056 करोड़ पहुंचा और अनुमान से बेहतर रहा।
Cyient DLM का Q4 नेट प्रॉफिट ₹22.4 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 27.7% गिरा है। कंपनी का रेवेन्यू 13.8% घटकर ₹369 करोड़ और EBITDA 25% गिरकर ₹42.9 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन भी 13.4% से घटकर 11.6% पर आ गया।
टेक महिंद्रा 22 अप्रैल को Q4 FY26 के नतीजे जारी करेगी। CNBC-TV18 के अनुमान के मुताबिक, कंपनी का प्रदर्शन स्थिर रह सकता है। इसमें रेवेन्यू में हल्की बढ़त और मार्जिन में सुधार देखने को मिल सकता है।
वेदांता ग्रुप की यह कंपनी 24 अप्रैल को होने वाली बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड पर विचार कर सकती है। कंपनी इसी दिन अपने तिमाही नतीजों का भी ऐलान करने वाली है।
वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी और उसकी सहायक कंपनी 360 ONE Prime Ltd को आयकर विभाग से ₹336.14 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। यह अवधि 1 अप्रैल 2018 से 27 मार्च 2025 के बीच की है।
सरकारी डिफेंस कंपनी BEML को रक्षा मंत्रालय से ट्रॉल असेंबली सप्लाई के लिए करीब ₹590 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी।
JSW एनर्जी ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी JSW Mahanadi Power Company Ltd को छत्तीसगढ़ के जांजगीर स्थित जल संसाधन विभाग से ₹1,447.34 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है।
राजरतन ग्लोबल वायर का नेट प्रॉफिट ₹15.43 करोड़ रहा, यह सालाना आधार पर सिर्फ 1.51% बढ़ा और प्रदर्शन कमजोर रहा। हालांकि, रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹314.3 करोड़ पहुंचा, जो ऑपरेशनल मजबूती दिखाता है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹15 करोड़ और रेवेन्यू ₹251.4 करोड़ था।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।