Stocks to Watch: गुरुवार 22 जनवरी को इन 11 शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: गुरुवार, 22 जनवरी को शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। तिमाही नतीजे, डिविडेंड, मैनेजमेंट बदलाव और निवेश से जुड़ी खबरों के चलते FMCG, बैंकिंग, फार्मा, एनर्जी और मेटल सेक्टर के 11 शेयर फोकस में रहेंगे।

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 8:13 PM
Story continues below Advertisement
Eternal का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 73% बढ़कर ₹102 करोड़ पहुंच गया।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में गुरुवार, 22 जनवरी को कई बड़े स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। वजह है दिसंबर तिमाही के नतीजे, डिविडेंड एलान, मैनेजमेंट में बदलाव और बड़े निवेश से जुड़े अपडेट्स। FMCG, बैंकिंग, फार्मा, एनर्जी और मेटल सेक्टर की कंपनियां निवेशकों के रडार पर रहेंगी। इन 11 शेयरों में नतीजों और खबरों के असर से तेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

Bajaj Consumer Care Ltd

बजाज कंज्यूमर केयर का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 83.4% बढ़कर ₹46.4 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹25.3 करोड़ था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 30.5% बढ़कर ₹306 करोड़ पहुंच गया। EBITDA ₹28.7 करोड़ से बढ़कर ₹56 करोड़ हो गया और ऑपरेटिंग मार्जिन 12.2% से बढ़कर 18.3% रहा। घरेलू कारोबार में Almond Drop Hair Oil के नेतृत्व में डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की गई।


KEI Industries

KEI इंडस्ट्रीज का दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर ₹165 करोड़ से बढ़कर ₹235 करोड़ हो गया है। रेवेन्यू ₹2,472 करोड़ से बढ़कर ₹2,955 करोड़ पहुंच गया। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए ₹4.50 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Eternal

जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी Eternal का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 73% बढ़कर ₹102 करोड़ पहुंच गया। वहीं, रेवेन्यू सालाना आधार पर 202% बढ़कर ₹16,315 करोड़ हो गया। Eternal के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर दीपिंदर गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। Blinkit के मौजूदा CEO Albinder Singh Dhindsa को अब उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे।

CESC Ltd

CESC लिमिटेड की सब्सिडियरी CESC Green Power Ltd ने 20 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश में एक MoU साइन किया है। इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश में 3 GW सोलर सेल और मॉड्यूल प्लांट, 60 MW सोलर पावर प्लांट, सहायक यूनिट्स और R&D लैब स्थापित की जाएंगी। इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब ₹3,800 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

Bank of India

सरकारी बैंक बैंक ऑफ इंडिया का Q3 में शुद्ध मुनाफा 7.5% बढ़कर ₹2,705 करोड़ रहा। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) के मोर्चे पर भी बैंक का प्रदर्शन बेहतर रहा। यह सालाना आधार पर 6.5% बढ़कर ₹6,462.6 करोड़ पहुंच गई। एक साल पहले यह ₹6,070.3 करोड़ थी।

Jindal Stainless Limited

जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 26.6% बढ़कर ₹828.8 करोड़ हो गया। कंपनी की आय 6.2% की बढ़त के साथ ₹9,907.3 करोड़ से बढ़कर ₹10,517.6 करोड़ पहुंच गई। कंपनी ₹2 फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर ₹1 डिविडेंड देगी।

State Bank of India

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि उसका सेंट्रल बोर्ड 7 फरवरी 2026 को मुंबई में बैठक करेगा। इसमें 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (Q3 FY26) के वित्तीय नतीजों पर विचार कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। नतीजों के ऐलान के बाद उसी दिन शाम 5 बजे स्टेट बैंक भवन ऑडिटोरियम में एनालिस्ट मीट भी आयोजित की जाएगी।

Dr Reddy’s Laboratories

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के तीसरी तिमाही के नतीजे बाजार उम्मीदों से बेहतर रहे हैं। कंपनी का Q3 मुनाफा ₹1,209 करोड़ रहा। बाजार अनुमान ₹1,132 करोड़ का था। EBITDA ₹1,887.4 करोड़ दर्ज किया गया। यह अनुमानित ₹1,803 करोड़ से ज्यादा है। EBITDA मार्जिन 21.5% रहा, जो अनुमान के आसपास रहा।

HPCL

HPCL ने Q3 FY26 में ₹4,072.5 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो CNBC-TV18 के अनुमान ₹4,301 करोड़ से कम रहा। रेवेन्यू ₹1.15 लाख करोड़ रहा, जो अनुमान से ज्यादा था। EBITDA ₹7,019 करोड़ रहा और मार्जिन 6.1% रहा, दोनों ही बाजार अनुमानों से नीचे रहे। तिमाही आधार पर मुनाफा 6.3% और रेवेन्यू 14.2% बढ़ा। हालांकि मार्जिन पिछली तिमाही के 6.8% से घटा।

Vardhman Textiles Ltd

वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 21.3% गिरकर ₹166 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹211 करोड़ था। EBITDA भी 9.4% घटकर ₹283.5 करोड़ रहा। हालांकि, रेवेन्यू में 1.6% की मामूली बढ़त रही और यह ₹2,505 करोड़ पहुंच गया, जो चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद स्थिर मांग का संकेत देता है।

Stocks to Buy: ये 10 स्टॉक्स दे सकते हैं 65% तक रिटर्न, ब्रोकरेज बुलिश; क्या आप लगाएंगे दांव?

Gravita India Ltd

ग्रेविटा इंडिया का Q3 FY26 नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25.3% बढ़कर ₹97.7 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹78 करोड़ था। रेवेन्यू 2.1% की बढ़त के साथ ₹996 करोड़ से बढ़कर ₹1,017 करोड़ पहुंच गया। EBITDA में तेज सुधार दिखा और यह 49.3% बढ़कर ₹120.2 करोड़ हो गया। इससे ऑपरेटिंग मार्जिन 8% से बढ़कर 11.8% पर पहुंच गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।