Stocks to Watch: 8 अप्रैल को फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: 8 अप्रैल को शेयर बाजार में हलचल तेज रह सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज रात ईरान पर बड़ा हमला करने की धमकी दी है। तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और कंपनियों के बड़े अपडेट्स के बीच जानिए वे 10 स्टॉक्स जो निवेशकों के रडार पर रहेंगे।

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 10:33 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने सेडिफेंस सेक्टर में हलचल देखने को मिल सकती है

Stocks to Watch: बुधवार 8 अप्रैल को शेयर बाजार में हलचल तेज रहने के संकेत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान पर सख्त चेतावनी से ऑयल और डिफेंस सेक्टर में हलचल बढ़ सकती है। वहीं, आईटी, एनर्जी और रियल एस्टेट कंपनियों के बड़े फैसले भी बाजार की दिशा तय करेंगे। ऐसे में 10 स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है।

Oil Stocks

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज रात ईरान पर बड़ा हमला करने की धमकी दी है। इसका सीधा असर ऑयल सेक्टर पर पड़ सकता है। क्योंकि ऐसा होने पर Strait of Hormuz जैसे अहम रूट पर सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ जाएगा। इससे कच्चे तेल की कीमतें चढ़ सकती हैं। ऐसे में ONGC और Oil India जैसी अपस्ट्रीम कंपनियों को फायदा हो सकता है। वहीं, Indian Oil Corporation, BPCL और HPCL पर लागत का दबाव बढ़ सकता है।


Defence Stocks

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने सेडिफेंस सेक्टर में हलचल देखने को मिल सकती है, क्योंकि देशों का रक्षा खर्च बढ़ने की संभावना बनती है। इससे Hindustan Aeronautics Limited, Bharat Electronics Limited, Bharat Dynamics Limited और Mazagon Dock Shipbuilders जैसी कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है, क्योंकि इनके ऑर्डर बढ़ने की उम्मीद रहती है।

Arvind SmartSpaces

अरविंद स्मार्टस्पेसेज ने मुंबई के गोरेगांव (वेस्ट) में एक रेजिडेंशियल हाई-राइज प्रोजेक्ट साइन किया है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित वैल्यू करीब 2,400 करोड़ रुपये है, जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

Clean Max Enviro Energy Solutions

कंपनी ने गुजरात के कालावड में 185 मेगावाट का विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके जरिए रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है, खासकर भारत के बड़े औद्योगिक राज्यों में।

Aditya Birla Real Estate

आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट की सब्सिडियरी Birla Estates ने गुरुग्राम में अपने लक्जरी प्रोजेक्ट Birla Arika का फेज-2 लॉन्च किया। लॉन्च के एक महीने के भीतर ही कंपनी ने 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग हासिल कर ली। यह प्रोजेक्ट बाजार में मजबूत डिमांड दिखा रहा है।

Muthoot Finance

मुथूट फाइनेंस ने FY26 के लिए इंटरिम डिविडेंड तय करने के लिए 13 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित की है। हालांकि, यह डिविडेंड बोर्ड की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

SRF Ltd

SRF Ltd को आयकर विभाग के असेसमेंट यूनिट से नोटिस मिला है। यह नोटिस FY 2022-23 से जुड़ा है। कंपनी के मुताबिक यह एक तकनीकी गलती के कारण हुआ है। इसमें 327.44 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड बताई गई है।

GAIL (India) Limited

सरकारी गैस कंपनी GAIL (India) Limited ने ग्रीस की शिपिंग कंपनी Alpha Gas के साथ LNG कैरियर ‘Energy Fidelity’ के लिए लॉन्ग-टर्म चार्टर एग्रीमेंट किया है। यह कदम कंपनी की LNG लॉजिस्टिक्स और शिपिंग क्षमता को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।

Infosys

आईटी कंपनी Infosys ने Harness नाम की AI सॉफ्टवेयर डिलीवरी प्लेटफॉर्म कंपनी के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साझेदारी का मकसद दुनियाभर के एंटरप्राइजेज के लिए एजेंटिक AI के जरिए सॉफ्टवेयर डिलीवरी को तेज और बेहतर बनाना है।

HCLTech

HCLTech की US सब्सिडियरी फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में करीब 120 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जो 29 मई से शुरू होगी। यह जानकारी 1 अप्रैल की WARN नोटिस में सामने आई है। छंटनी एक क्लाइंट प्रोजेक्ट के खत्म होने और उससे जुड़े ऑपरेशनल बदलाव का हिस्सा है।

अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, गिफ्ट निफ्टी भी फिसला; ट्रंप के बयान का दिखा असर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।