Get App

Stocks To Watch: शेयर बाजार में 8 जुलाई को इन स्टॉक्स पर रह सकती है खास नजर

डाबर: मांग में तिमाही आधार पर सुधार के संकेत मिल रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग तेज हो रही है। आने वाले महीनों में इसमें और बेहतरी देखने को मिल सकती है। कंपनी का कंसॉलिटेडेट रेवेन्यू हाई सिंगल डिजिट में रहने का अनुमान है, जबकि भारत के बिजनेस में वॉल्यूम ग्रोथ मिड-सिंगल डिजिट में ग्रोथ रह सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2024 पर 10:07 PM
Stocks To Watch: शेयर बाजार में 8 जुलाई को इन स्टॉक्स पर रह सकती है खास नजर
इंडसइंड बैंक, टाइटन, मैरिको आदि शेयरों पर निवेशकों की नजर हो सकती है।

शेयर बाजार में 8 जुलाई को कारोबारी सत्र में इन कंपनियों के शेयरों पर रहेगी नजर:

इंडसइंड बैंक: जून तिमाही में बैंक के एडवांस में सालाना 16% ग्रोथ। डिपॉजिट में 15% की बढ़ोतरी। इस दौरान CASA रेशियो 36.7% रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 39.9% था।

टाइटन: जून तिमाही में कंपनी के डोमेस्टिक ज्वैलरी ऑपरेशन में 8% की ग्रोथ रही। कुल ग्रोथ सालाना आधार पर 9% रही। वॉच और वियरेबल बिजनेस में पिछले साल के मुकाबले 15 पर्सेंट की ग्रोत रही।

मैरिको: कंसॉलिडेटेट रेवेन्यू हाई सिंगल डिजिट में रही और बाकी साल में भी तेजी का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। कंपनी का ग्रॉस मार्जिन भी सालाना आधार पर बेहतर रहने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें