Credit Cards

Stocks to Watch: शुक्रवार को फोकस में रहेंगे ये 12 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: शुक्रवार, 18 जुलाई को शेयर बाजार में 12 प्रमुख कंपनियों पर नजर रहेगी। इन्होंने मजबूत ऑर्डर बुक, मुनाफे में उछाल और कारोबारी अपडेट्स दी हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 9:08 PM
Story continues below Advertisement
टायर निर्माता सीएट का मुनाफा 27.7% घटकर ₹112 करोड़ रहा।

Stocks to Watch: शुक्रवार, 18 जुलाई के ट्रेडिंग सेशन में निवेशकों की नजर कुछ खास शेयरों पर रहेगी। इन कंपनियों ने जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी किए हैं। कई कंपनियों ने दमदार ग्रोथ दिखाई है, तो कुछ के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। इनमें IT, बैंकिंग, ऑटो, रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी जैसे सेक्टर्स की प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। जानिए कौन-से 12 स्टॉक्स हैं, जहां निवेशकों को तगड़ी कमाई का मौका मिल सकता है।

Wipro

दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो का वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर ₹3,330 करोड़ रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹3,570 करोड़ था। कंपनी की आय भी घटकर ₹22,080 करोड़ रह गई, जो जनवरी-मार्च तिमाही में ₹22,445 करोड़ थी। गुरुवार को शेयर 1.54% गिरकर ₹258.75 पर बंद हुआ।


Jio Financial

जियो फाइनेंशियल कंपनी का Q1FY26 मुनाफा 4% बढ़कर ₹325 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹312.63 करोड़ था। इस दौरान कंपनी की आय 46.6% बढ़कर ₹612.46 करोड़ पहुंच गई। गुरुवार को शेयर 0.17% गिरकर ₹319 पर बंद हुआ।

LTIMindtree

जून 2025 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 11.2% बढ़कर ₹1,254 करोड़ हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹1,128.5 करोड़ था। आय मामूली 0.7% बढ़कर ₹9,840.6 करोड़ रही। कंपनी के शेयर गुरुवार को 2.97% गिरकर ₹5,169 पर बंद हुए।

360 One Wam

कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16.8% बढ़कर ₹284.7 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹243.7 करोड़ था। कंपनी की आय 7.3% बढ़कर ₹911.5 करोड़ रही। गुरुवार को शेयर 0.67% चढ़कर ₹1,205.60 पर बंद हुआ।

CEAT

टायर निर्माता सीएट का मुनाफा 27.7% घटकर ₹112 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹154 करोड़ था। कंपनी की आय 10.5% बढ़कर ₹3,529 करोड़ पहुंच गई। शेयर गुरुवार को 0.18% गिरकर ₹3,869 पर बंद हुआ।

Clean Science

जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6% बढ़कर ₹70 करोड़ हुआ, जो पिछले साल ₹66 करोड़ था। आय भी 8.4% बढ़कर ₹242.8 करोड़ हो गई। शेयर गुरुवार को 1.16% गिरकर ₹1,442.20 पर बंद हुआ।

Sterling & Wilson

कंपनी ने इस तिमाही में ₹38.7 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल ₹4.8 करोड़ था। आय 92.5% बढ़कर ₹1,761.6 करोड़ हो गई। कंपनी ने तगड़ी ग्रोथ दर्ज की है।

Indian Hotels

टाटा ग्रुप की होटल कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा ₹296 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹248 करोड़ था। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय ₹418 करोड़ से बढ़कर ₹612 करोड़ पहुंच गई। शेयर 0.52% चढ़कर ₹755.10 पर बंद हुआ।

Axis Bank

जून तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट ₹5,806 करोड़ रहा, जो अनुमानित ₹6,217 करोड़ से कम है। पिछले साल की तिमाही में मुनाफा ₹6,035 करोड़ था। नेट इंटरेस्ट इनकम 0.8% बढ़कर ₹13,560 करोड़ रही। ग्रॉस NPA 1.57% और नेट NPA 0.45% रहा। शेयर 0.63% गिरकर ₹1,161 पर बंद हुआ।

Tata Communications

टाटा ग्रुप की टाटा कम्युनिकेशंस का नेट प्रॉफिट 42.9% घटकर ₹190 करोड़ रहा, जबकि आय 6.6% बढ़कर ₹5,690 करोड़ रही। शेयर गुरुवार को 0.31% बढ़कर ₹1,729.50 पर बंद हुआ।

Nuvoco Vistas

कंपनी का मुनाफा ₹133 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹2.75 करोड़ था। कंपनी की आय 9% बढ़कर ₹2,872.7 करोड़ पर पहुंची।

Sunteck Realty

सनटेक रियल्टी का मुनाफा 46.75% बढ़कर ₹33.43 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹22.78 करोड़ था। आय 40.5% बढ़कर ₹188.31 करोड़ रही।

यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission: स्टॉक मार्केट को मिलेगा तगड़ा बूस्ट! किन सेक्टर और कंपनियों को होगा फायदा?

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।