Stocks to Watch: शुक्रवार 22 मई को इन 19 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकता है बड़ा एक्शन
Stocks to Watch: 22 मई के कारोबार में कई बड़े शेयर फोकस में रह सकते हैं। LIC के बोनस शेयर, ITC के नतीजे, Paytm की संभावित ब्लॉक डील और Nykaa, Vedanta, Tata Steel समेत कई कंपनियों के अहम अपडेट बाजार में हलचल पैदा कर सकते हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।
सरकारी फर्टिलाइजर कंपनी RCF का मार्च तिमाही मुनाफा 72.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 186.7 करोड़ रुपये हो गया।
Stocks to Watch: शुक्रवार 22 मई के कारोबार में कई बड़े शेयरों पर नजर रहेगी। तिमाही नतीजों, डिविडेंड, बोनस शेयर, ब्लॉक डील और नियामकीय फैसलों से जुड़े अपडेट्स के चलते इन कंपनियों में हलचल देखने को मिल सकती है। ऐसे में बाजार खुलने से पहले इन 19 शेयरों के प्रमुख ट्रिगर्स जान लेना जरूरी है।
ITC
आईटीसी का मार्च तिमाही मुनाफा 5% बढ़कर 5,113 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 4,875 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की आय 7% घटकर 16,050 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले 17,248.7 करोड़ रुपये थी। मुनाफा बाजार के अनुमान 4,995 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। रेवेन्यू अनुमानित 18,275 करोड़ रुपये से कम रहा।
LIC
सरकारी बीमा कंपनी LIC का मार्च तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 23% बढ़कर 23,420 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की फर्स्ट ईयर प्रीमियम आय 11,069 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,970 करोड़ रुपये पहुंच गई। कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके अलावा LIC ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने की भी घोषणा की है।
LG Electronics
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG Electronics India ने मार्च तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही आय दर्ज की। कंपनी की आय 8.1% बढ़कर 8,054 करोड़ रुपये रही, लेकिन शुद्ध मुनाफा 8.2% घटकर 693 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 755 करोड़ रुपये था। वहीं EBITDA 9.8% घटकर 945 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 14.1% से घटकर 11.7% रह गया।
Aurobindo Pharma
दवा कंपनी Aurobindo Pharma का मार्च तिमाही शुद्ध मुनाफा 2% बढ़कर 921 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान तिमाही में 903 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय 5.6% बढ़कर 8,853.3 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि EBITDA 5% घटकर 1,753 करोड़ रुपये रह गया। वहीं EBITDA मार्जिन 21.4% से घटकर 19.8% पर आ गया।
Paytm
पेटीएम की पैरेंट कंपनी One 97 Communications के शेयरों पर नजर रहेगी। CNBC-TV18 के सूत्रों के मुताबिक SAIF Partners ब्लॉक डील के जरिए अपनी करीब 86 लाख शेयरों यानी 1.3% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। इस सौदे के लिए 1,120.65 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है, जो गुरुवार के बंद भाव से करीब 3% कम है।
Tata Steel
टाटा ग्रुप की टाटा स्टील को जीएसटी विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने 890 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग पर रोक लगा दी है। साथ ही ITC विवाद से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई पर भी रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया है।
GMM Pfaudler
GMM Pfaudler मार्च तिमाही में फिर से मुनाफे में लौट आई। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 17.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 27 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं कंपनी की आय 17% बढ़कर 944 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो एक साल पहले 807 करोड़ रुपये थी।
Vedanta
वेदांता ने कहा कि उसकी सहयोगी कंपनी Talwandi Sabo Power को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद करीब 127 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। अदालत ने पंजाब की बिजली कंपनियों की अपील स्वीकार करते हुए पहले के ट्रिब्यूनल आदेश को रद्द कर दिया और Punjab State Electricity Regulatory Commission के फैसले को बरकरार रखा।
Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी जून 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो में मॉडल के आधार पर अधिकतम 30,000 रुपये तक कीमत बढ़ाएगी। कंपनी ने कहा कि बढ़ती लागत और लगातार ऊंचे खर्च के माहौल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Max Health
मैक्स हेल्थ का मार्च तिमाही मुनाफा 7.3% बढ़कर 342.2 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 319 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 12.2% बढ़कर 2,143 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA 18.6% बढ़कर 607 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 26.8% से बढ़कर 28.3% हो गया।
Nykaa
नायका का मार्च तिमाही मुनाफा 20.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 78.4 करोड़ रुपये हो गया। यानी मुनाफे में करीब 4 गुना बढ़ोतरी हुई है। रेवेन्यू 28.4% बढ़कर 2,648.2 करोड़ रुपये पहुंचा। EBITDA 67% उछलकर 223 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 6.5% से बढ़कर 8.4% हो गया।
RCF
सरकारी फर्टिलाइजर कंपनी RCF का मार्च तिमाही मुनाफा 72.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 186.7 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू 50% बढ़कर 5,581 करोड़ रुपये पहुंचा। EBITDA 81.6% बढ़कर 324 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 4.8% से बढ़कर 5.8% हो गया।
GAIL
GAIL का चौथी तिमाही का मुनाफा तिमाही आधार पर 21% से ज्यादा घट गया। हालांकि आय में 2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान EBITDA 57% गिरा और मार्जिन में भी कमजोरी देखने को मिली।
Indian Overseas Bank
इंडियन ओवरसीज बैंक के बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपये तक पूंजी जुटाने की मंजूरी दी है। बैंक यह फंड FPO, राइट्स इश्यू, QIP या प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए जुटाएगा। प्रस्ताव में कर्मचारियों के लिए 10 करोड़ शेयर तक जारी करने का प्रावधान भी शामिल है।
VA Tech Wabag
VA Tech Wabag का मार्च तिमाही मुनाफा 29% बढ़कर 128.3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवेन्यू 22.3% बढ़कर 1,414.4 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA 11.8% बढ़कर 157.4 करोड़ रुपये रहा। हालांकि EBITDA मार्जिन 12.2% से घटकर 11.1% रह गया। कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
Welspun Corp
वेलस्पन कॉर्प का मार्च तिमाही मुनाफा 47% घटकर 370.4 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि रेवेन्यू 9.9% बढ़कर 4,312.6 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA 9.5% बढ़कर 503.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 11.7% पर स्थिर रहा। कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।
Sun TV
सन टीवी के मार्च तिमाही नतीजे कमजोर रहे। कंपनी का मुनाफा 37.4% घटकर 232 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 6.3% घटकर 882.5 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 8.9% घटकर 390.7 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 45.5% से घटकर 44.3% हो गया।
Honasa Consumer
होनासा कंज्यूमर का मुनाफा सालाना आधार पर 25 करोड़ रुपये से बढ़कर 69 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की आय में 23% की बढ़ोतरी हुई। EBITDA 27 करोड़ रुपये से बढ़कर 77 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन 5% से बढ़कर 11.7% हो गया। कंपनी ने पहली बार डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।
Juniper Hotels
जुनिपर होटल्स का मार्च तिमाही मुनाफा 55 करोड़ रुपये से घटकर 50.4 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि कंपनी की आय 8.4% बढ़कर 301 करोड़ रुपये पहुंची। EBITDA में 13% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई और मार्जिन 42.1% से बढ़कर 43.9% हो गया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।