Stocks to Watch: बुधवार 14 जनवरी को फोकस में रहेंगे ये 12 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: बुधवार 14 जनवरी को शेयर बाजार में टाटा एलेक्सी, ICICI Lombard, ओमैक्स, SRF और सागर सीमेंट्स समेत 12 स्टॉक्स पर नजर रहेगी। तिमाही नतीजे, डिविडेंड, निवेश और कॉरपोरेट फैसलों से इनमें तेज उतार-चढ़ाव दिख सकता है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 8:56 PM
Story continues below Advertisement
टाटा एलेक्सी का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर 29.6 प्रतिशत घटकर ₹109 करोड़ रह गया।

Stocks to Watch: बुधवार, 14 जनवरी को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं। इसकी वजह तिमाही नतीजे, बड़े प्रोजेक्ट, डिविडेंड और कॉरपोरेट स्तर पर अहम घटनाक्रम हैं। बैंकिंग, रियल एस्टेट, आईटी, केमिकल और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर से जुड़े शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। ऐसे में इन स्टॉक्स में बड़े उतार-चढ़ाव के आसार हैं।

Tata Elxsi

टाटा एलेक्सी का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर 29.6 प्रतिशत घटकर ₹109 करोड़ रह गया। हालांकि, कंपनी की आय 3.8 प्रतिशत बढ़कर ₹953.5 करोड़ पहुंच गई। EBIT 17.7 प्रतिशत बढ़ा और मार्जिन 18.5 प्रतिशत से सुधरकर 21 प्रतिशत हो गया।


ICICI Lombard

ICICI Lombard का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 9 प्रतिशत घटकर ₹659 करोड़ रह गया। हालांकि, कुल आय में मजबूत बढ़त देखने को मिली। कंपनी की आय 12.4 प्रतिशत बढ़कर ₹6,610 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹5,882 करोड़ थी।

Just Dial

दिसंबर तिमाही में जस्ट डायल का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10.2 प्रतिशत घटकर ₹117.9 करोड़ रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹131.3 करोड़ था। हालांकि, कंपनी की आय 6.4 प्रतिशत बढ़कर ₹305.6 करोड़ हो गई। EBITDA 9.6 प्रतिशत बढ़कर ₹95.2 करोड़ पहुंचा और मार्जिन 30.2 प्रतिशत से सुधरकर 31.1 प्रतिशत हो गया।

NLC India Limited

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने गुजरात सरकार के साथ राज्य में बड़े स्तर पर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत सोलर, विंड, हाइब्रिड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स विकसित किए जाएंगे, जिनमें करीब ₹25,000 करोड़ के निवेश की संभावना है और इससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Omaxe Ltd

ओमैक्स लिमिटेड ने लुधियाना में ₹500 करोड़ के निवेश से Omaxe Chowk प्रोजेक्ट डेवलप करने का ऐलान किया है। यह 5.25 एकड़ में फैला मिक्स्ड-यूज हाई-स्ट्रीट रिटेल और लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट होगा, जो घुमर मंडी इलाके में बनेगा।

Thomas Cook

थॉमस कुक ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत राज्य में टूरिज्म से जुड़े अवसरों को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा।

SRF Limited

SRF लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 20 जनवरी, 2026 को होगी। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर विचार किया जाएगा। साथ ही, दिसंबरतिमाही और चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के अन-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को भी मंजूरी दी जाएगी।

Indian Overseas Bank

इंडियन ओवरसीज बैंक ने एक साल की MCLR दर को 8.80 प्रतिशत पर स्थिर रखा है। हालांकि, बैंक ने ओवरनाइट MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इससे शॉर्ट-टर्म लोन लेने वालों को कुछ राहत मिल सकती है।

Karnataka Bank

कर्नाटक बैंक ने Khajane-2 प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए सिक्योर, रियल-टाइम और पेपरलेस रिसीट सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। इससे सरकारी भुगतान प्रक्रिया को और आसान बनाया जा सकेगा।

Responsive Industries

रेस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज ने जानकारी दी है कि कंपनी के CFO भवनीत सिंह चड्ढा ने 12 जनवरी 2026 से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने यह सूचना एक्सचेंज को दी है।

5paisa Capital

5पैसा कैपिटल का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24 प्रतिशत घटकर ₹12.3 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹16.2 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं, कंपनी की कुल आय भी 7 प्रतिशत घटकर ₹79.3 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले ₹85.3 करोड़ थी।

Sagar Cements Limited

मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग की शर्तें पूरी करने के लिए सागर सीमेंट्स लिमिटेड ने Andhra Cements Limited के 7.76 प्रतिशत इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 9 और 12 जनवरी 2026 के बीच बेचे हैं। बिक्री के बाद आंध्र सीमेंट्स में प्रमोटर हिस्सेदारी 90 प्रतिशत से घटकर 82.24 प्रतिशत रह गई है।

Nifty Outlook: 14 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।