Stocks to Watch: एक लिस्टिंग समेत इन शेयरों में रहेगी तेज हलचल, इंट्रा-डे में फटाफट कमाई का मौका

Stocks to Watch: पिछले दो महीने से घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी उठा-पटक दिख रही है। रिकॉर्ड हाई से सेंसेक्स और निफ्टी 9.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। आज इंट्रा-डे में इन शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें लिस्ट और बनाएं इंट्रा-डे में फटाफट तगड़े मुनाफे की स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 8:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बुल और बेयर्स की रस्साकसी में मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 67.30 प्वाइंट्स यानी 0.09% की गिरावट के साथ 78472.87 और निफ्टी 0.11% यानी 25.80 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23727.65 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में अच्छी बढ़त के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। लगातार पांच दिनों की हाहाकार के बाद इस हफ्ते कारोबार की ग्रीन शुरुआत रही लेकिन फिर अगले ही दिन मंगलवार को बेयर्स ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। पांच दिनों में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) के चार फीसदी से अधिक टूटने के बाद सोमवार को जब आधे फीसदी से अधिक रिकवरी हुई तो ऐसा लगा कि बुल्स फिर आ गए लेकिन अगले ही दिन बेयर्स का दबाव दिख गया।

बुल और बेयर्स की रस्साकसी में मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 67.30 प्वाइंट्स यानी 0.09% की गिरावट के साथ 78472.87 और निफ्टी 0.11% यानी 25.80 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23727.65 पर बंद हुआ था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक लिस्टिंग के साथ कॉरपोरेट एक्शन के चलते कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।

Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें


National Aluminium Company (NALCO)

नालको ने अंगुल के जिला कलेक्टर के साथ Utkal-D और Utkal-E कोल ब्लॉक्स के लिए एक खनन पट्टा समझौता (Mining Lease Deed) साइन किया है। इसका लक्ष्य कोयला उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 4.0 MTPA (सालाना 4 मिलियन यानी 40 लाख) करने का है, जिससे कैप्टिव पावर प्लांट के लिए फ्यूल सिक्योरिटी को बढ़ावा मिलेगा। यह पट्टा 21 अप्रैल 2051 तक वैध रहेगा।

Panacea Biotec

पैनेसिया बायोटेक को यूनिसेफ से अगले साल 2025 में बाईवैलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन (bOPV) की 11.5 करोड़ डोज की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। यह सौदा $1.50 करोड़ (करीब ₹127 करोड़) का है।

Ramky Infrastructure

रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर को हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड से ₹215.08 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है।

Apollo Hospitals Enterprise

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज की सहायक कंपनी अपोलो हेल्थकेयर 67.5 करोड़ रुपये में सर्चलाइट हेल्थ के बिजनेस ऑपरेशंस, सॉफ्टवेयर, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और सभी संपत्तियों और देनदारियों अधिग्रहण कर रही है।

Ceigall India

सीगल इंडिया की सहायक कंपनी सीगल लुधियाना बठिंडा ग्रीनफील्ड हाईवे ने 981 करोड़ रुपये के एक प्रोजेक्ट के लिए एनएचएआई के साथ एक रियायती समझौता किया है। इस प्रोजेक्ट में भारतमाला परियोजना चरण- I (पैकेज -2) के तहत लुधियाना-अजमेर आर्थिक गलियारे के हिस्से के रूप में NH-754AD के छह-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड लुधियाना-बठिंडा ग्रीनफील्ड हाईवे सेक्शन का डेवलपमेंट का काम शामिल है।

Bharat Forge

भारत फोर्ज के बोर्ड ने सहायक कंपनी भारत फोर्ज ग्लोबल होल्डिंग में 3.9 करोड़ यूरो के निवेश को मंजूरी दे दी है। इस फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा

EPACK Durable

ईपैक ड्यूरेबल ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर सफाई दी है जिसमें जावा किया गया है कि चीन के Hisense की योजना ईपैक ड्यूरेबलद्वारा की सहायक कंपनी में 26% हिस्सेदारी खरीदने की है। कंपनी ने इस योजना को लेकर कहा अभी इस पर बातचीत शुरुआती चरण में है।

UltraTech Cement

अल्ट्राटेक सीमेंट रिन्यूएबल एनर्जी जेनेरेशन और ट्रांसमिशन कंपनी क्लीन मैक्स सफायर में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रही है। इसे लेकर कंपनी ने एनर्जी सप्लाई एग्रीमेंट और शेयर सब्सक्रिप्शन और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट कर लिया है। यह अधिग्रहण अल्ट्राटेक की ग्रीन एनर्जी की जरूरतों को पूरा करने, एनर्जी पर खर्चों को कम से कम करने और कैप्टिव पावर की खपत से जुड़ी नियामकीय जरूरतों को पालन करने के लिए हो रहा है। इसके अलावा अल्ट्राटेक ने इंडिया सीमेंट्स में 32.72 फीसदी के अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है जिससे इसकी इंडिया सीमेंट्स में हिस्सेदारी बढ़कर 55.49 फीसदी हो गई है।

Goa Carbon

गोवा कार्बन ने 25 दिसंबर से मेंटेमेंस के काम के लिए अपनी गोवा इकाई को अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया है।

Bharat Petroleum Corporation

भारत पेट्रोलियम ने एनटीपीसी से जुड़े 150 MW के सोलर पीवी पावर प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इस पर ₹756.45 करोड़ खर्च और 40 करोड़ यूनिट क्लीन एनर्जी के उत्पादन के जरिए ₹100 करोड़ के सालाना रेवेन्यू का अनुमान है।

Religare Enterprises

रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट के रूप में रजिस्टर्ड सहायक कंपनी रेलिगेयर ब्रोकिंग को शेयरहोल्डिंग, कंट्रोल और मैनेजमेंट में बदलाव के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है।

Bharat Road Network

भारत रोड नेटवर्क के बोर्ड ने 24 दिसंबर से मनीषा चंडालिया को कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है।

Aditya Birla Capital

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में राइट्स बेसिस पर 22.94 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हालांकि शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Gland Pharma

फ्रांस की दवा नियामक संस्था Agence Nationale de Sécurité du Médicament et des Produits de Santé (ANSM) ने ग्लैंड फार्मा की मैटेरियल सब्सिडियरी सेनेक्सी की Fontenay मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी की गुड मैनुफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (GMP) की जांच की और इस पर 10 कमेंट किए। इसे लेकर सेनेक्सी ने एएनएसएम के साथ मिलकर काम करने का वादा किया है।

बल्क डील्स

Snowman Logistics

प्रमोटर गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स ने स्नोमैन लॉजिस्टिक्स में 75.45 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर लगभग 1% हिस्सेदारी खरीदी।

Kalyani Cast-Tech

स्मार्ट होराइजन अपॉर्चुनिटी फंड ने 405 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर कल्याणी कास्ट-टेक में 0.68% हिस्सेदारी खरीदी। वहीं प्रमोटर विशिष्ठ सर्विसेज ने 405.83 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 2.08% हिस्सेदारी बेची।

ब्लॉक डील्स

Manorama Industries

एलआईसी म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड और बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड ने मनोरमा इंडस्ट्रीज में 200 करोड़ रुपये में 1,100 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 3.05% हिस्सेदारी खरीदी। ये शेयर प्रमोटर्स श्रे आशीष सराफ, विनीता आशीष सराफ, अगस्त्य सराफ और एक पब्लिक शेयरहोल्डर रितु सराफ ने बेची।

लिस्टिंग

आज आइडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज के शेयरों की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आजज इंटेलिजेंट सप्लाई चेन इंफ्रा ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की एक्स-डेट है। इसके अलावा आयुष वेलनेस और एवांस इलेक्ट्रिक के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे।

F&O Ban

आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।