Stocks to Watch: गुरुवार 6 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये 24 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: गुरुवार, 6 नवंबर को शेयर मार्केट में 24 कंपनियों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। इन कंपनियों ने तिमाही नतीजे, डिविडेंड और नए कॉन्ट्रैक्ट जैसे अहम बिजनेस अपडेट दिए हैं। इससे इनके शेयरों में बड़ी हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Nov 05, 2025 पर 6:52 PM
Story continues below Advertisement
TCS ने स्विस मल्टीनेशनल कंपनी ABB के साथ 18 साल पुरानी पार्टनरशिप बढ़ाई है।

Stocks to Watch: गुरुवार, 6 नवंबर को शेयर मार्केट में 24 कंपनियों पर खास नजर रहेगी। इन कंपनियों ने तिमाही नतीजों, डिविडेंड और नए कॉन्ट्रैक्ट जैसे अहम बिजनेस अपडेट साझा किए हैं। बिकी खबरों के साथ उभर रही हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार के कारोबारी सत्र में कौन सी कंपनियां निवेशकों के रडार पर रहेंगी।

Grasim Industries

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी का सितंबर तिमाही में मुनाफा ₹721 करोड़ से बढ़कर ₹804 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 26% की बढ़त के साथ ₹9,610 करोड़ रहा। EBITDA ₹366 करोड़ रहा, जबकि मार्जिन 3.8% पर आया। Grasim की पेंट्स डिविजन Birla Opus के CEO रक्षित हरगावे ने इस्तीफा दे दिया है।


BEML

सरकारी कंपनी BEMLका मुनाफा ₹51.4 करोड़ से बढ़कर ₹54.8 करोड़ हुआ। रेवेन्यू ₹839 करोड़ लगभग फ्लैट रहा। EBITDA ₹73 करोड़ और मार्जिन 8.7% रहा। डिफेंस और रेलवे सेगमेंट में ऑर्डर बुक मजबूत रही।

TCS

टाटा ग्रुप की आईटी फर्म TCS ने स्विस मल्टीनेशनल कंपनी ABB के साथ 18 साल पुरानी पार्टनरशिप बढ़ाई है। अब TCS ABB के लिए AI-ड्रिवन IT ऑपरेशन लागू करेगी।

M&M और RBL Bank

सूत्रों के मुताबिक, ऑटो दिग्गज Mahindra & Mahindra (M&M) अपनी RBL Bank में पूरी 3.45% हिस्सेदारी ₹682 करोड़ के ब्लॉक डील के जरिए बेचने जा रही है। फ्लोर प्राइस ₹317 प्रति शेयर तय किया गया है, जो बैंक की मौजूदा मार्केट प्राइस से लगभग 2.1% कम है। इस बिक्री पर M&M को 64% का शानदार रिटर्न मिलेगा।

Asahi India Glass

Asahi India का प्रॉफिट ₹95.5 करोड़ से घटकर ₹56.5 करोड़ हो गया। रेवेन्यू ₹1,151 करोड़ पर लगभग स्थिर रहा। EBITDA ₹188 करोड़ और मार्जिन 16.35% रहा। कमजोर ऑटो ग्लास डिमांड और मार्जिन प्रेशर के कारण नतीजे नरम रहे।

Gujarat Pipavav Port

कंपनी का मुनाफा ₹91.5 करोड़ से बढ़कर ₹158 करोड़ हुआ। रेवेन्यू ₹299 करोड़, 32% की ग्रोथ। EBITDA ₹178 करोड़ और मार्जिन 59.4% रहा। कार्गो वॉल्यूम और कंटेनर ट्रैफिक में बढ़त से शानदार तिमाही रही।

Bharat Seats

भारत सीट्स का प्रॉफिट ₹7.1 करोड़ से बढ़कर ₹9.9 करोड़ रहा। रेवेन्यू ₹290 करोड़ से बढ़कर ₹459 करोड़ हुआ। EBITDA ₹22.6 करोड़, लेकिन मार्जिन 4.9% पर आया। ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बिक्री बढ़ी।

Zydus Wellness

फार्मा कंपनी ने ₹52.8 करोड़ का नेट लॉस दर्ज किया, जबकि पिछले साल ₹20.9 करोड़ का मुनाफा था। रेवेन्यू ₹493 करोड़ से बढ़कर ₹650 करोड़ हुआ। एक्सेप्शनल लॉस ₹34 करोड़ ने नतीजों पर असर डाला।

Ramco Industries

कंपनी का मुनाफा ₹13.1 करोड़ से बढ़कर ₹20.3 करोड़। रेवेन्यू ₹366 करोड़ रहा। EBITDA ₹52.3 करोड़ और मार्जिन 14.3% पर आया। कंपनी ने मध्यप्रदेश में ₹180 करोड़ निवेश से नया फाइबर सीमेंट बोर्ड प्लांट मंजूर किया।

Saregama India

सारेगामा इंडिया का प्रॉफिट ₹44.9 करोड़ से मामूली घटकर ₹43.7 करोड़। रेवेन्यू ₹230 करोड़, EBITDA ₹68.7 करोड़ और मार्जिन 29.9% रहा। कंपनी ने ₹4.5 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Nuvama Wealth Management

नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट का प्रॉफिट ₹258 करोड़ से घटकर ₹254 करोड़ पर आ गया। रेवेन्यू ₹1,134 करोड़ रहा। EBITDA ₹620 करोड़, मार्जिन 55%। कंपनी ने ₹70 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड और 1:5 शेयर स्प्लिट की घोषणा की।

OnMobile Global

ऑनमोबाइल ग्लोबल ने बताया कि Gamize और Challenges Arena प्लेटफॉर्म से FY27 तक मार्जिन टर्नअराउंड का लक्ष्य है। यूरोप, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका में एक्सपैंशन की योजना बनाई गई।

Granules India

USFDA ने कंपनी की PAI इंस्पेक्शन पर EIR जारी किया, जिसमें एक ऑब्जर्वेशन पूरी तरह हल हो गई। यह कंप्लायंस पर सकारात्मक संकेत है।

Intellect Design Arena

कंपनी ने अमेरिका क्षेत्र के लिए राकेश श्रीवास्तव को नया प्रेसिडेंट और CRO नियुक्त किया। इसका फोकस ग्लोबल बिजनेस एक्सपैंशन पर है।

Hindalco

Novelis Oswego प्लांट में आग से FY26 के फ्री कैश फ्लो पर $550-650 मिलियन का असर हो सकता है।। हॉट मिल दिसंबर 2025 तक रीस्टार्ट होगी।

Phoenix Mills

फीनिक्स मिल्स ने JSW Neo Energy और O2 Renewable के साथ ₹5.93 करोड़ की डील साइन की। इसका उद्देश्य क्लीन एनर्जी पार्टनरशिप को बढ़ाना है।

Aegis Vopak

कंपनी ने ₹502.5 करोड़ की फ्रेमवर्क डील साइन की, JN पोर्ट के J2 प्रोजेक्ट में LPG और लिक्विड स्टोरेज फैसिलिटीज़ खरीदने के लिए। इससे रेवेन्यू विजिबिलिटी सुधरेगी।

Bajaj Steel Industries

बजाज स्टील इंडस्ट्रीज को ₹7.14 करोड़ का नया ऑर्डर मिला। टेक्सटाइल और इंजीनियरिंग सेगमेंट में ऑर्डर बुक मजबूत बनी हुई।

Adani Energy Solutions

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस RSWM के साथ 60 MW ग्रीन एनर्जी सप्लाई डील की है। RSWM हर साल ₹60 करोड़ निवेश से 315 मिलियन यूनिट ग्रीन पावर लेगा।

MIC Electronics

कंपनी ₹250 करोड़ तक QIP और $15 मिलियन तक FCCB के जरिए पूंजी जुटाएगी। फंड्स से एक्सपैंशन और वर्किंग कैपिटल मजबूत होंगे।

Paradeep Phosphates

पारादीप फॉस्फेट्स ने क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को ब्रांड एंबेसडर बनाया। इसका मकसद इनोवेटिव और सस्टेनेबल फार्मिंग सॉल्यूशंस की जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।

Physicswallah IPO: फिजिक्सवाला का 11 नवंबर को खुलेगा आईपीओ, ₹3480 करोड़ जुटाने की तैयारी में कंपनी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।