Stocks to Watch: Waaree Energies, Voltas, IndiGo और Hindalco समेत ये स्टॉक्स; खास वजहों से रहेगी इंट्रा-डे में नजर
Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज वारी एनर्जीज (Waaree Energies), वोल्टास (Voltas), इंडिगो (IndiGo) और हिंडाल्को (Hindalco) जैसे स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी
एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 13 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 74,563.92 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23,151.10 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 13 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 74,563.92 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23,151.10 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें
Omnitech Engineering Q3 (Consolidated QoQ)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ओमनीटेक इंजीनियरिंग का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 1.4% गिरकर ₹22.3 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 7.6% बढ़कर ₹134.4 करोड़ पर पहुंच गया।
Data Patterns (India)
डेटा पैटर्न्स को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से 32 डॉप्लर मौसम रडार यूनिट्स की सप्लाई के लिए ₹288 करोड़ का ऑर्डर मिला है।
Adani Power
अदाणी पावर को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (MSEDCL) से लॉन्ग-टर्म पावर सप्लाई एग्रीमेंट के तहत 1,600 मेगावाट थर्मल पावर की सप्लाई के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) मिला है।
Avenue Supermarts
एवेन्यू सुपरमार्ट्स के बोर्ड ने स्वतंत्र निदेशक कल्पना उनादकट को 1 अप्रैल से कंपनी का चेयरपर्सन बनाने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड के चेयरमैन चंद्रशेखर भावे 16 मई, 2026 को स्वतंत्र निदेशक के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे और बाद में 31 मार्च, 2026 से वह चेयरमैन पद से हट जाएंगे।
Waaree Energies
वारी एनर्जीज ₹6,200 करोड़ के निवेश से नागपुर में 10 गीगावाट की इंटीग्रेटेड इनगॉट और वेफर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू करेगी।
Dilip Buildcon
दिलीप बिल्डकॉन को ओडिशा ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (OBCCL) ने ओडिशा में EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) आधार पर ₹160.2 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट के लिए पसंद किया है। इस प्रोजेक्ट में ईपीसी मोड पर सुंदरगढ़ में दुदुका-गोपालपुर-तोपरिया सड़क (सर्विस रोड सहित 6 लेन) के लिए एक डायवर्जन रोड बनाने का काम शामिल है।
Ramky Infrastructure
रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर ने महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) और अपनी सहायक कंपनी महा इंटीग्रेटेड लाइफ साइंसेज सिटी (MILeS City) के बीच महाराष्ट्र के रायगढ़ के दिघी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया में एक हाई-टेक फार्मास्युटिकल पार्क के विकास के लिए एक कंसेशन एग्रीमेंट का ऐलान किया है। यह प्रोजेक्ट PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में DBFOT (डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) मॉडल के तहत है, जिसकी अनुमानित लागत ₹3,000 करोड़ है। इसमें 90 वर्षों के ऑपरेशन पीरियड के दौरान जेनेरेट होने वाली ऑपरेटिंग इनकम भी शामिल है।
Bajel Projects
बजेल प्रोजेक्ट्स को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी (MSETCL) से पुणे के ससवाड में 400/220 केवी एआईएस सबस्टेशन और उससे जुड़ी ट्रांसमिशन लाइनों के सेटअप के लिए ₹700 करोड़ से अधिक का ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
Voltas
स्टेट टैक्स के असिस्टमेंट कमिश्नर ने वोल्टाड के मुंबई में स्थित ऑफिस में 12 मार्च को जांच की। जीएसटी रिकॉर्ड से जुड़ी यह जांच अभी चल रही है। इसके अलावा कंपनी के डिजिटल हेड ज्ञान शंकर पांडेय ने नए मौकों की तलाश में 13 मार्च से प्रभावी इस्तीफा दे दिया है।
JK Lakshmi Cement
जेके लक्ष्मी सीमेंट ने असम में न्यू उमरांगसो चूना पत्थर ब्लॉक की माइनिंग लीज के सफल बोली लगाई है। यह चूना पत्थर ब्लॉक 200 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।
Seamec
ओएनजीसी ने सीमेक और सुप्रीम हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड के कंसोर्टियम को अपने एमएसवी "समुद्र सेवक" के O&M (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) सर्विसेज को लेकर 2026-2028 के लिए ₹410.74 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।
InterGlobe Aviation (IndiGo)
ईरान-अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के चलते तेल के भाव उछले तो इंडिगो ने 14 मार्च से सभी देशी-विदेशी उड़ानों के लिए फ्यूल चार्ज पेश किया है।
Hindalco Industries
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई के चलते गैस की कमी हुई तो हिंडाल्को ने एलुमिनियम एक्स्ट्रूजन का प्रोडक्शन बंज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह बंद नहीं हुआ है।
Britannia Industries
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मेंबर्स ने 15 दिसंबर से प्रभावी 5 साल के लिए रक्षित हरगवे (Rakshit Hargave) को सीएमडी के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दी है।
बल्क डील्स
Biopol Chemicals
किंग्समैन वेल्थ मैनेजमेंट ने बायोपोल केमिकल्स के 80,400 इक्विटी शेयर (0.74% इक्विटी) ₹96.99 के भाव से जबकि डी वी इन्वेस्टमेंट्स ने 78,000 शेयर ₹97 के भाव से बेचे हैं। किंग्समैन वेल्थ मैनेजमेंट के पास 12 फरवरी तक कंपनी में पहले से ही 5.55% हिस्सेदारी (6 लाख शेयर) थी और फिर इसने 12 मार्च को 1.21% हिस्सेदारी और खरीदी।
SEPC
प्रमोटर मार्क एबी वेलफेयर ट्रस्ट ने एसईपीसी के 1.27 करोड़ इक्विटी शेयर (0.65% हिस्सेदारी) ₹5.31 के भाव से ₹6.76 करोड़ में बेचे। इससे पिछले कारोबारी सत्र में एसईपीसी के प्रमोटरों ने 0.48% (85 लाख शेयर) बेचे थे।
एक्स-डेट
आज डीआईसी इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
F&O Ban
सेल (SAIL) और सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।