Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई मार्केट से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज उठा-पटक के आसार हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो 10 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 319.07 प्वाइंट्स यानी 0.38% के उछाल के साथ 83,535.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 82.05 प्वाइंट्स यानी 0.32% की बढ़त के साथ 25,574.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आ चुके हैं, कुछ के आज आएंगे, और इनके साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
