Stocks to Watch: HDFC Bank समेत इन शेयरों पर रखें नजर, तीन स्टॉक्स की होगी मार्केट में एंट्री

Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से आज खरीदारी का संकेत मिल रहा है।। घरेलू स्टॉक मार्केट की बात करें तो निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और टाटा टेक (Tata Tech) समेत कुछ खास शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल दिख सकती है। वहीं तीन स्टॉक्स की आज लिस्टिंग भी हैं। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं

अपडेटेड Jun 04, 2025 पर 8:38 AM
एक कारोबारी दिन पहले 3 जून को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 636.24 प्वाइंट्स यानी 0.78% फिसलकर 80737.51 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.70% यानी 174.10 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 24542.50 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से पॉजिटिव संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट को लेकर भी गिफ्ट निफ्टी से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले 3 जून को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 636.24 प्वाइंट्स यानी 0.78% फिसलकर 80737.51 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.70% यानी 174.10 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 24542.50 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते भी कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

एलाइड डिजिटल सर्विसेज, आशापुरा इंटिमेट्स फैशन, आर्कोटेक, यूरो एशिया एक्सपोर्ट्स, हार्डविन इंडिया, रॉयल कुशन विनाइल प्रोडक्ट्स, सैम्पर न्यूट्रिशन्स और स्टारलिट पावर सिस्टम्स आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


Stocks to Watch: इन शेयरों पर रखें नजर

Tata Technologies

सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के मुताबिक टीपीजी राइज ब्लॉक डील के जरिए टाटा टेक्नोलॉजीज में 2.1% हिस्सेदारी बेच सकती है। यह ब्लॉक डील प्रति शेयर ₹744.5 के फ्लोर प्राइस में ₹634 करोड़ का हो सकता है।

Indegene

सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के मुताबिक सी डॉन (CA Dawn) ब्लॉक डील के जरिए इंडीजीन में 10.2% हिस्सेदारी बेच सकती है। 2.44 करोड़ शेयरों के लिए यह ब्लॉक डील प्रति शेयर ₹580 के फ्लोर प्राइस में ₹1420 करोड़ का हो सकता है।

Aditya Birla Fashion and Retail

सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के मुताबिक फ्लिपकार्ट ब्लॉक डील के जरिए आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल में अपनी पूरी 6% हिस्सेदारी बेच सकती है। यह ब्लॉक डील प्रति शेयर ₹80 के फ्लोर प्राइस में ₹600 करोड़ का हो सकता है।

Alkem Laboratories

सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के मुताबिक प्रमोटर जयंती सिन्हा ब्लॉक डील के जरिए एल्केम लैबोरेटरीज में अपनी 1.42% हिस्सेदारी बेच सकती है। यह ब्लॉक डील प्रति शेयर ₹4,850 के फ्लोर प्राइस में ₹825 करोड़ का हो सकता है।

HDFC Bank

एचडीएफसी बैंक की सहायक कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज को अगले एक साल के भीतर ₹12,500 करोड़ का आईपीओ लाने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है। इस आईपीओ के तहत ₹2,500 के नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए एचडीएफसी बैंक ₹10,000 करोड़ के शेयर बेचेगा। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में एचडीएफसी बैंक की अभी 94.36% हिस्सेदारी है।

Servotech Renewable Power Systems

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम्स को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया डिवीजन से 7.8 मेगावाट ग्रिड से जुड़ी सौर रूफटॉप प्रोजेक्ट के लिए ₹33.6 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में 5 साल तक के लिए सालाना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट भी है।

बल्क डील्स

Zinka Logistics Solutions

क्विकरूट्स इंटरनेशनल अपनी पूरी 9.01% हिस्सेदारी (1.59 करोड़ शेयर) ₹671.76 करोड़ में बेचकर जिंका लॉजिस्टिक्स से बाहर निकल गई। पीक XV पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट VI ने ₹444.71 प्रति शेयर की औसत कीमत पर 12.1 लाख शेयर (0.68% हिस्सेदारी) बेची। एक्सेल इंडिया IV (मॉरीशस) ने ₹420.29 की औसत कीमत पर 23.5 लाख शेयर बेचे। एक्सेल ग्रोथ फंड V LP ने ₹420.04 की औसत कीमत पर ₹203.77 करोड़ में 25 लाख शेयर बेचे। वहीं दूसरी तरफ नोमुरा इंडिया स्टॉक मदर फंड के ट्रस्टी के रूप में टीएनटीबीसी, एसबीआई म्यूचुअल फंड, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी जैसे कुछ इंस्टीट्यूशन निवेशकों ने प्रति शेयर ₹420 के औसत भाव पर ₹392.3 करोड़ में 93.39 लाख शेयर खरीदे।

Yes Bank

सीए बास्क इन्वेस्टमेंट्स ने ₹21.68 प्रति शेयर की औसत कीमत पर यस बैंक के 41 करोड़ शेयर बेचे, और ₹21.61 की दर से 41 करोड़ शेयर बेचे यानी कुल मिलाकर 2.6% हिस्सेदारी ₹1,774.89 करोड़ में बेची। मार्च 2025 तक सीए बास्क इन्वेस्टमेंट्स के पास बैंक में 6.84% हिस्सेदारी थी।

Vodafone Idea

एरिक्सन इंडिया ने ₹428.43 करोड़ में वोडा आइडिया के 63.37 करोड़ शेयर ₹6.76 प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे।

Aptus Value Housing Finance India

प्रमोटर वेस्टब्रिज क्रॉसओवर फंड एलएलसी ने एप्टुस वैल्यू के 6.2 करोड़ शेयर ₹307.54 प्रति शेयर की औसत कीमत पर ₹1,905.91 करोड़ में बेच दिए। वहीं मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर पीटीई, एक्सिस म्यूचुअल फंड, एसबीआई म्यूचुअल फंड और ईस्ट ब्रिज कैपिटल मास्टर फंड I ने ₹307 प्रति शेयर की औसत कीमत पर 1.67 करोड़ शेयर (3.35% हिस्सेदारी) ₹514.64 करोड़ में खरीद ली।

Ola Electric Mobility

हुंडई मोटर कंपनी ने अपनी पूरी 2.47% हिस्सेदारी (10.88 करोड़ शेयर) ₹50.7 प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचकर ओला इलेक्ट्रिक से बाहर निकल गई। किआ कॉरपोरेशन ने भी ₹50.55 प्रति शेयर की औसत कीमत पर ₹689.31 करोड़ में 2.71 करोड़ शेयर बेचे। वहीं दूसरी तरफ सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस ने ₹50.55 प्रति शेयर की औसत कीमत पर ₹435.46 करोड़ में 8.61 करोड़ शेयर (1.95% हिस्सेदारी) हासिल की।

MIC Electronics

मल्टीट्यूड ग्रोथ फंड्स ने एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स के 12.51 लाख शेयर ₹59.93 प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे।

Prostarm Info Systems

पीजी फॉयल्स ने ₹120 प्रति शेयर की औसत कीमत पर प्रोस्टॉर्म इंफो सिस्टम्स के 6.29 लाख शेयर हासिल किए।

लिस्टिंग

आज स्कोडा ट्यूब्स के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग है। इसके अलावा एनआर वंदना टेक्स इंडस्ट्रीज और नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), शेषशायी पेपर एंड बोर्ड्स और आईनॉक्स इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं कोफोर्ज के स्प्लिट, शालिभद्र फाइनेंस के बोनस और फ्रैंकलिन इंडस्ट्रीज के राइट्स की एक्स-डेट है।

F&O Ban

मणप्पुरम फाइनेंस में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।