Stocks to Watch: फटाफट वॉचलिस्ट में डालें ये स्टॉक्स, इंट्रा-डे में दिखेगी तेज उठा-पटक
Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से पॉजिटिव सपोर्ट पर घरेलू मार्केट में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन रिकवरी हुई। हालांकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) अभी भी रिकॉर्ड हाई से 11 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था
एक कारोबारी दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 115.39 प्वाइंट्स यानी 0.15% की बढ़त के साथ 76,520.38 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.22% यानी 50.00 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,205.35 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में कारोबारी की ग्रीन शुरुआत हुई है। एक कारोबारी दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 115.39 प्वाइंट्स यानी 0.15% की बढ़त के साथ 76,520.38 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.22% यानी 50.00 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,205.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं और कुछ के नतीजे कल शनिवार को आएंगे जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा एक लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
Results Today
जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, बैंक ऑफ इंडिया, इंटरग्लोब एविएशन, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, डीएलएफ, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, आदित्य बिड़ला मनी, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, डीसीबी बैंक, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, ग्रैन्यूल्स इंडिया, जिंदल सॉ, लॉरस लैब्स, श्रीराम फाइनेंस, सोलारा एक्टिव फार्मा साइंसेज, सुप्रिया लाइफसाइंस, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स, ट्राइडेंट और उग्रो कैपिटल आज दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगी।
25 जनवरी को इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, यस बैंक, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स, गो फैशन (इंडिया), जेके सीमेंट, मैक्रोटेक डेवलपर्स, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, एसबीएफसी फाइनेंस और ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया शनिवार 25 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगे।
इन कंपनियों के आ चुके हैं नतीजे
Dr Reddy's Laboratories Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर डॉ रेड्डीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 2.5% बढ़कर ₹1,413.3 करोड़, रेवेन्यू 15.9% बढ़कर ₹8,358.6 करोड़ और ईबीआईटीडीए 8.9% उछलकर ₹2,298.2 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान मार्जिन 29.3% से 1.80 फीसदी गिरकर 27.5% पर आ गया।
Indus Towers Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर इंडस टावर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 160% बढ़कर ₹4,003.2 करोड़, रेवेन्यू 4.8% बढ़कर ₹7,547.4 करोड़ और ईबीआईटीडीए 93.2% उछलकर ₹6,997.1 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान मार्जिन रॉकेट की स्पीड से 50.3% से उछलकर 92.7% पर पहुंच गया। इंडस टावर्स ने ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एंट्री की योजना बनाई है और इसने गुरुग्राम और बेंगलुरु में पायलट ईवी चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किए हैं।
United Spirits Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर इंडस टावर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 4.3% गिरकर ₹335 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 14.4% बढ़कर ₹3,433 करोड़ और ईबीआईटीडीए 16.9% उछलकर ₹568 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान मार्जिन भी 16.2 से उछलकर 16.5% पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का एक्सेप्शनल लॉस जीरो से 65 करोड़ रुपये पहुंच गया।
Adani Green Energy Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर अदाणी ग्रीन एनर्जी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 85.2% बढ़कर ₹474 करोड़, रेवेन्यू 2.3% बढ़कर ₹2,365 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का एक्सेप्शनल लॉस ₹100 करोड़ से गिरकर ₹16 करोड़ पर आ गया।
KFin Technologies Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर केफिन टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 35% बढ़कर ₹90.2 करोड़, रेवेन्यू 32.6% बढ़कर ₹290 करोड़ पर पहुंच गया।
Mphasis Q3 (Consolidated QoQ)
दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर एमफेसिस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 1.06% बढ़कर ₹427.8 करोड़, रेवेन्यू 0.7% बढ़कर ₹3,561.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Mankind Pharma Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर 2024 तिमाही में सालाना आधार पर मैनकाइंड फार्मा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 16.2% गिरकर ₹380.2 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 23.9% बढ़कर ₹3,230 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Kotak Mahindra Bank
नियामकीय मंजूरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, इंडिया के पर्सनल लोन बुक को ₹3330 करोड़ में खरीद लिया है।
Jyoti Structures
ज्योति स्ट्रक्चर्स को पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से ₹741.28 करोड़ का अवॉर्ड मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत टर्न्की बेसिस पर KPS2 (HVDC) और नागपुर (HVDC) के बीच ± 800 kV HVDC बाइपोल लाइन के पैकेज 01 को चालू करना है।
Bondada Engineering
बोंडाडा ग्रुप की तरफ से बोंडाडा राघवेंद्र राव ने असम में हाइब्रिड रिन्यूएबल प्लांट सेटअप करने के लिए असम सरकार के साथ एक एमओयू का ऐलान किया है। यह प्रोजेक्ट उन्नति स्कीम के तहत सोल और विंड पावर की 100 मेगावाट फैसिलिटी का है और इसमें करीब 450 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
Akums Drugs and Pharma
आईटी विभाग ने 15 जनवरी से 21 जनवरी के बीच एकम्स ड्रग्स एंड फार्मा के ऑफिसो और मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज, इसकी सहायक कंपनियों और कंपनी के प्रबंध निदेशकों और सीईओ के घरों पर तलाशी ली। हालांकि इसके नतीजे को लेकर आईटी विभाग से कंपनी को अभी तक कोई लिखित डिटेल्स नहीं मिली है।
Cipla
सिप्ला के ग्लोबल चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर राजीव कुमार सिन्हा ने व्यक्तिगत वजहों से 2 अप्रैल से प्रभावी इस्तीफा दिया है।
Procter & Gamble Hygiene & Health Care
प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थकेयर ने अपने वित्तीय वर्ष को '1 जुलाई-30 जून' अवधि से बदलकर '1 अप्रैल-31 मार्च' अवधि कर दिया है। ऐसे में कंपनी का चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 महज 9 महीने की अवधि का होगा जोकि 1 जुलाई, 2024 से शुरू होकर 31 मार्च 2025 को समाप्त होगी।
InterGlobe Aviation, SpiceJet
दिसंबर 2024 में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 64.4% हो गई, जो नवंबर 2024 में 63.6% थी। इस दौरान स्पाइसजेट की भी बाजार हिस्सेदारी 3.1% से बढ़कर 3.3% हो गई।
Adani Wilmar
अदाणी विल्मर ने हरियाणा में अपने इंटीग्रेटेड फूड प्रोसेसिंग प्लांट में काम शुरू कर दिया है।
Greenlam Industries
ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी ग्रीनलैम ने 23 जनवरी 2025 से आंध्र प्रदेश के नायडूपेटा में अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में चिपबोर्ड का कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसकी क्षमता सालाना 2,92,380 क्यूबिक मीटर है और यह सालाना ₹750 करोड़ तक रेवेन्यू जेनेरेट कर सकती है। कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने तक चिपबोर्ड परियोजना पर ₹735 करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर हुआ है।
HG Infra Engineering
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग ने उत्तर प्रदेश में 763.1 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना के लिए एक स्पेशल पर्पज वीईकल एचजी बहुवन जगरनाथपुर हाईवे बनाई है।
Lloyds Engineering Works
लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स ने नागपुर में औद्योगिक उपयोग के लिए 2,54,800 वर्ग मीटर जमीन के अधिग्रहण के लिए ईएमसीओ के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं।
Rain Industries
ग्रीन ग्रेफाइट टेक्नोलॉजीज इंक को ओंटारियो व्हीकल इनोवेशन नेटवर्क (ओवीआईएन) आरएंडडी पार्टनरशिप फंड-इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) स्ट्रीम के जरिए $6.82 लाख का फंड मिला है। इससे ईवी की लीथियम-ऑयन बैट्रीज को बनाने में अहम पार्ट नेचुरल ग्रेफाइट को बनाने की तकनीक को बढ़ाने में मदद मिलेगी। रेन इंडस्ट्रीज के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी रेन कॉर्बन कनाडा का लक्ष्य ग्रीन ग्रेफाइट टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर हाई-प्योरिटी के नेचुरल ग्रेफाइट बैट्री एनोड मैटेरियल्स का उत्पादन बढ़ाने का है।
लिस्टिंग
आज EMA Partners India के शेयरों की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।
एक्स-डेट
आज बीएन राठी सिक्योरिटीज के शेयरों के बोनस और स्प्लिट की एक्स-डेट है। वहीं मास्टेक, ओबेरॉय रियल्टी, विधि स्पेशलिटी फूड इन्ग्रेडिएंट्स, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज, कंट्रोल प्रिंट, डीसीएम श्रीराम के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो इंसोलेशन एनर्जी के स्प्लिट की एक्स-डेट है।
F&O Ban
आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बंधन बैंक, कैन फिन होम्स, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, इंडियामार्ट इंटरमेश, एलएंडटी फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, महानगर गैस, पंजाब नेशनल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।