Stocks to Watch: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी पर इन शेयरों से बरसेगा पैसा, एक स्टॉक की मार्केट में एंट्री भी

Stocks to Watch Today: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को ग्रीन शुरुआत के संकेत है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से 14 फीसदी से अधिक नीचे बने हुए हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?

अपडेटेड Mar 18, 2025 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement
सोमवार 17 मार्च को दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 341.04 प्वाइंट्स यानी 0.46% उछलकर 74169.95 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.50% यानी 111.55 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 22508.75 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी समेत दुनिया के अधिकतर बाजारों से आज मार्केट की मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले यानी सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 ग्रीन जोन में बंद हुए थे। सोमवार 17 मार्च को दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 341.04 प्वाइंट्स यानी 0.46% उछलकर 74169.95 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.50% यानी 111.55 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 22508.75 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर रहेगी नजर

IndusInd Bank

मूडीज रेटिंग्स ने डाउनग्रेड के लिए बेसलाइन क्रेडिट एसेसमेंट को रिव्यू पर रखा। रेटिंग एजेंसी ने लॉन्ग-टर्म फॉरेन करेंसी डिपॉजिट रेटिंग्स के लिए बीए1 पर स्टेबल आउटलुक बनाए रखा है।


Hindustan Unilever

ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड मिनिमलिस्ट की पैरेंट कंपनी अपराइजिंग साइंस को खरीदने के लिए एचयूएल के प्रस्ताव को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) को मंजूरी दे दी है।

Bank of Maharashtra

बाजार नियामक सेबी ने वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 में नामांकन और पारिश्रमिक समिति की एक भी बैठक नहीं होने के चलते बैंक ऑफ महाराष्ट्र को एक एडमिनिस्ट्रेटिव वार्निंग लेटर जारी किया है।

IRCON International

इरकॉन को मेघालय सरकार से एक नए सेक्रेटेरिएट कॉम्प्लेक्स के लिए 1,096.2 करोड़ रुपये का ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसने बद्री राय एंड कंपनी के साथ मिलकर एक ज्वाइंट वेंचर में यह कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। इस ज्वाइंट वेंचर में इरकॉन की 26% और बद्री राय की 74% हिस्सेदारी है।

Star Cement

स्टार सीमेंट की सहायक कंपनी स्टार सीमेंट मेघालय ने असम सरकार की तरफ से आयोजित ई-नीलामी में बोरो हुंडोंग चूना पत्थर ब्लॉक का कंपोजिट लाइसेंस हासिल किया है। यह ब्लॉक 400 हेक्टेयर का है और इसमें 14.67 करोड़ टन का अनुमानित लाइमस्टोन रिसोर्स है।

Raymond Lifestyle

निफ्टी 500, निफ्टी स्मॉलकैप 250, निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की जगह 21 मार्च से रेमंड लाइफस्टाइल रहेगा। NSE ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयरों में ट्रेडिंग रोकने का ऐलान किया है।

Aditya Birla Real Estate

आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट की सहायक कंपनी बिड़ला एस्टेट्स ने पुणे में अपना पहला प्रोजेक्ट बिड़ला पुण्य शुरु किया है। इससे 2,700 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनेरेट हो सकता है। यह प्रोजेक्ट 5.76 एकड़ में फैला है और इसमें 1.6 मिलियन वर्ग फीट एरिया सेल्स के लिए होगा।

Samvardhana Motherson International

अंतरिम डिविडेंड को लेकर समवर्धन मुथरसन इंटरनेशनल के बोर्ड की 21 मार्च को बैठक है।

NBCC (India)

एनबीसीसी (भारत) को महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट फॉर रूरल इंडस्ट्रियलाइजेशन (MGIRI), वर्धा से 44.62 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है।

Coffee Day Enterprises

कॉफी डे इंटरप्राइजेज ने आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज के साथ बातचीत की है और वे दो डिबेंचरहोल्डर्स 205 करोड़ रुपये के बकाए को तीन किश्तों में चुकाने पर सहमत हुए हैं।

Triveni Engineering & Industries

त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज की उत्तर प्रदेश में स्थित साबितगढ़ शुगर यूनिट में CO2 प्लांट में विस्फोट की घटना सामने आई है। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। विस्फोट के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा यहां काम भी नहीं रुकेगा।।

Morepen Laboratories

मोरपेन लैब ने टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस (टी2डीएम), हार्ट फेलियर विद रिड्यूस्ड इजेक्शन फ्रैक्शन (एचएफआरईएफ) और क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के लिए एम्पामोर लॉन्च किया है।

Shilpa Medicare

शिल्पा मेडिकेयर की सहायक कंपनी शिल्पा बायोलॉजिकल ने एक नई बॉयोलॉजिकल यूनिट (एनबीई) के लिए स्विट्जरलैंड की mAbTree बायोलॉजिक्स एजी के साथ एक बाइंडिंग टर्म शीट में प्रवेश किया है।

Life Insurance Corporation of India (LIC)

एलआईसी के बोर्ड ने मुख्य जोखिम अधिकारी के रूप में शतमन्यु श्रीवास्तव को 19 मार्च से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Suryoday Small Finance Bank

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रमोटर और सीएमडी भास्कर बाबू रामचंद्रन ने ओपन मार्केट से 1.5 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इसके बाद बैंक में प्रमोटर ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 22.44% हो जाएगी, जो पहले 22.30% थी। वहीं भास्कर बाबू रामचन्द्रन की व्यक्तिगत हिस्सेदारी 5.04% से बढ़कर 5.18% हो गई।

Religare Enterprises

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज और इसकी सहायक कंपनियों- रेलिगेयर फिनवेस्ट (RFL) और रेलिगेयर हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (RHDFCL) का गवर्नेंस रिव्यू शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए बोर्ड ने ट्राइलीगल नामक एक कानूनी फर्म को नियुक्त करने का फैसला लिया है और इसमें ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी भी मदद करेगी। इसके अलावा बोर्ड ने कंपनी के फंड फ्लो स्थिति की समीक्षा की और अगले कुछ महीनों में कैश फ्लो गैप पाया। कई विकल्पों पर विचार करने के बाद बोर्ड ने सर्वसम्मति से नए प्रमोटर्स बर्मन ग्रुप से तत्काल वित्तीय सहायता हासिल करने का फैसला लिया है ताकि कंपनी के ऑपरेशंस को बनाए रखा जा सके।

Indian Renewable Energy Development Agency

इरेडा (इंडियन रिन्यूएनबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) ने इस वित्त वर्ष 2025 के लिए उधार लेने की सीमा 24200 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 29200 करोड़ रुपये कर दी है।

Gopal Snacks

गोपाल स्नैक्स के बोर्ड ने 17 मार्च से रिगन हसमुखराय रायथाथा को कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है।

JM Financial

जेएम फाइनेंशियल के बोर्ड ने सहायक कंपनी जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ 11.08 करोड़ रुपये में प्राइवेट वेल्थ बिजनेस के ट्रांसफर एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी है। बिजनेस ट्रांसफर 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगा।

RITES

एनटोकोटो रेल होल्डिंग्स पीटीई ने नई केप गेज बोगियों, ट्रैक्शन मोटर्स, कंट्रोल सिस्टम, एयर ब्रेक इत्यादि से लैस ओवरहाल किए गए इन-सर्विस केप गेज ALCO डीजल इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की सप्लाई और कमीशनिंग के लिए राइट्स को एक और वर्क ऑर्डर दिया है।

Tata Motors

टाटा मोटर्स ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा मोटर्स डिजिटा.एआई लैब्स के सेटअप का ऐलान किया है।

Motherson Sumi Wiring India

मदरसनन सुमी वायरिंग इंडिया के बोर्ड की 21 मार्च को बैठक होगी जिसमें अंतरिम डिविडेंड पर फैसला होगा।

Alembic Pharmaceuticals

एलेम्बिक फार्मा की सहायक कंपनी एलेम्बिक ग्लोबल होल्डिंग एसए ने अमेरिका में एलेम्बिक लाइफसाइंसेज इंक नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्थापित की है।

बल्क डील्स

SpiceJet

स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह ने 45 रुपये के भाव पर कंपनी में 1.55 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। वहीं प्लूटुस वेल्थ मैनेजमेंट ने इसी भाव पर 0.58 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।

लिस्टिंग

आज पीडीपी शिपिंग एंड प्रोजेक्ट्स के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज कैस्ट्रॉल इंडिया और डीआईसी इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो दूसरी तरफ नेशनल हाईवेज इंफ्रा ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की एक्स-डेट और पदम कॉटन यार्न्स के बोनस की एक्स-डेट है।

F&O ban

आज बीएसई, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस और सेल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।