शुक्रवार, 27 मार्च को Infosys, Sula Vineyards, Azad Engineering, NHPC, IREDA समेत कई शेयर फोकस में रहने वाले हैं। नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स को लेकर इन कंपनियों की ओर से की गई ताजा घोषणाओं पर बाजार आज प्रतिक्रिया देगा। साथ ही Indian Oil, BPCL, HPCL पर भी नजर रहेगी क्योंकि सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटा दी है।
