Get App

Rentomojo Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर 7% भागा, इश्यू प्राइस से 35% ऊपर कर रहा ट्रेड

Rentomojo Share Price: रेंटोमोजो की शेयर बाजार में लिस्टिंग 17 सितंबर 2026 को हुई थी। जून 2026 तिमाही के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 38.6 प्रतिशत घट गया। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 51 प्रतिशत बढ़ गया

Ritika Singhअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 4:21 PM
Rentomojo Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर 7% भागा, इश्यू प्राइस से 35% ऊपर कर रहा ट्रेड
Rentomojo ग्राहकों को घर के फर्नीचर और अप्लायंसेज के लिए किफायती, फ्लेक्सिबल और लॉन्ग टर्म सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध कराती है।

नई लिस्ट हुई रेंटोमोजो के शेयरों में 6 अक्टूबर को दिन में शानदार तेजी दिखी। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 10 प्रतिशत तक चढ़कर ₹563.10 के हाई तक गया। बाद में लगभग 7 प्रतिशत बढ़त के साथ ₹545.55 रुपये पर बंद हुआ। फर्नीचर, अप्लायंसेज किराए पर देने वाली रेंटोमोजो ने एक दिन पहले अप्रैल-जून 2026 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि तिमाही के दौरान उसका शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 38.6 प्रतिशत घटकर ₹7.83 करोड़ रह गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह ₹12.76 करोड़ था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹126.30 करोड़ हो गया। जून 2025 तिमाही में यह ₹83.59 करोड़ था। जून 2026 तिमाही में कंपनी के कुल खर्च ₹105.17 करोड़ के रहे, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹72 करोड़ के थे।

रेंटोमोजो ग्राहकों को घर के फर्नीचर और अप्लायंसेज के लिए किफायती, फ्लेक्सिबल और लॉन्ग टर्म सब्सक्रिप्शन प्लान उपलब्ध कराती है। इसके प्रोडक्ट्स में घर की जरूरी चीजें जैसे बेड, गद्दे, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, अलमारी, सोफा, टेलीविजन, वॉशिंग मशीन, वॉटर प्योरिफायर आदि शामिल हैं।

Rentomojo 17 सितंबर को हुई थी लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें