Stocks to Watch: नए साल का पहला दिन, सिर्फ भारत में खुला है स्टॉक मार्केट, इन शेयरों से फटाफट कमाई का तगड़ा मौका

Stock Radar: पिछले दो महीने से घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी उठा-पटक दिख रही है। रिकॉर्ड हाई से सेंसेक्स और निफ्टी 10 फीसदी नीचे हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। आज इंट्रा-डे में कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें लिस्ट और बनाएं इंट्रा-डे में फटाफट तगड़े मुनाफे की स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 8:15 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 109.12 प्वाइंट्स यानी 0.14% फीसदी की गिरावट के साथ 78,139.01 और निफ्टी 0.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23,644.80 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: दुनिया भर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इन सबके बीच में भारत अहम देश है, जहां आज स्टॉक मार्केट में कारोबार होगा। गिफ्ट निफ्टी से तो रेड सिग्नल ही मिल रहे हैं लेकिन नए साल का पहला दिन है तो घरेलू मार्केट में हरियाली दिख सकती है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कॉरपोरेट एक्शन के चलते कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है। एक कारोबारी दिन पहले दिन के आखिरी में सेंसेक्स 109.12 प्वाइंट्स यानी 0.14% फीसदी की गिरावट के साथ 78,139.01 और निफ्टी 0.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23,644.80 पर बंद हुआ था।

Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

SJVN

एसजेवीएन ने 1,000 मेगावाट के हाथीदह दुर्गावती पंप स्टोरेज परियोजना और अन्य पीएसपी के विकास के लिए बिहार सरकार के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं।


Sun Pharma

सन फार्मा ने अपनी सहायक कंपनी सन फार्मा जापान के जरिए एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी सन फार्मा जापान टेक्निकल ऑपरेशंस में अपने 100% शेयर जापानी येन में बेचने के लिए जापान की जाजा इंडस्ट्रियल होल्डिंग्स केके के साथ एक समझौता किया है।

ITC

आज 1 जनवरी, 2025 से आईटीसी के होटल कारोबार के आईटीसी होटल्स के रूप में अलग होने के बाद आठ कंपनियों-फॉर्च्यून पार्क होटल्स, बे आइलैंड्स होटल्स, लैंडबेस इंडिया, वेलकमहोटल्स (लंका), श्रीनिवास रिसॉर्ट्स, इंटरनेशनल ट्रैवल हाउस, गुजरात होटल्स और महाराजा हेरिटेज रिसॉर्ट्स में आईटीसी के पूरे शेयर 1 जनवरी से ITCHL में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

Kalpataru Projects International

कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल को देश में टीएंडी (ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन) और रेलवे बिजनेस से 1011 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं और अब इसका ऑर्डरइनफ्लो एक साल में 17300 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Piramal Enterprises

पिरामल एंटरप्राइजेज ने अपनी सहायक कंपनी पिरामल कैपिटल और हाउसिंग फाइनेंस में राइट्स इश्यू के जरिए ₹1,000 करोड़ का निवेश किया है। हालांकि पिरामल कैपिटल में कंपनी के शेयरहोल्डिंग पर्सेंटेज में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Utkarsh Small Finance Bank

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एनपीए और रिटेन ऑफ अनसिक्योर्ड माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन (MFI) लोन पोर्टफोलियो एक एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) को ₹52 करोड़ में बेच दिया है। इसका बकाया ₹354.54 करोड़ है।

LT Foods

एलटी फूड्स ने अपनी ऑर्गेनिक इकाई नेचर बायो-फूड्स में 17.5% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया है। कंपनी ने इसे इंडिया एग्री बिजनेस फंड II लिमिटेड से ₹110 करोड़ में खरीदा है। अधिग्रहण के बाद नेचर बायो-फूड्स अब पूरी तरह से इसकी एक सहायक कंपनी बन गई है।

Newgen Software Technologies

न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक को क्रेडिट ऑटोमेशन सर्विसेज के लिए $16.4 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला और न्यूजेन रेमिटेंस सिस्टम लाइसेंस कॉस्ट के लिए ₹20.9 करोड़ का एक पर्चेज ऑर्डर मिला है। इसके अलावा इसकी सहायक कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, सिंगापुर को नॉलेज एंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सिस्टम (KRMS) के लिए 17.4 करोड़ सिंगापुर डॉलर का प्रोजेक्ट मिला है। इसकी एक और सहायक कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर इंक (यूएस) ने डिजिटल अकाउंट ओपनिंग, रिटेल लोन, ECM और कलेक्शन अपग्रेड्स के लिए एक बैंकिंग क्लाइंट के साथ $18 करोड़ के स्कोप ऑफ वर्क पर साइन किया है।

IndoStar Capital Finance

इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस अपना कॉमर्शियल वीईकल लोन बुक एसेट्स केयर एंड रीकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइज को बेच रही है। इसमें स्टेज 3 के खाते हैं, जिनकी बकाया राशि ₹174 करोड़ है।

TVS Holdings

टीवीएस होल्डिंग्स ने टीवीएस एमेरेल्ड में अपनी पूरी 100% हिस्सेदारी एक प्रमोटर ग्रुप कंपनी वीई ईएस ट्रेडिंग को ₹485.85 करोड़ में बेच दी है।

Hazoor Multi Projects

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के बोर्ड ने फ्रांसिसका रोसारियो को मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में और राधेश्यम लक्ष्मणराव मोपलवार को चेयरमैन के रूप में नियुक्ति की मंजूरी। वहीं कंपनी के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर दिनेशकुमार लक्ष्मीनारायण अग्रवाल और पूर्णकालिक निदेशक अक्षय पवण कुमार जैन ने इस्तीफा दिया है।

Persistent Systems

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर सुनील सप्रे ने 31 दिसंबर से इस्तीफा दे दिया है।

Captain Pipes

कैप्टन पाइप्स ने 20.6 करोड़ रुपये का फंड जुटाने और निवेशकों को 16.5 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर प्रिफरेंशियस बेसिस पर 1.25 करोड़ शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है।

Vishnu Prakash R Punglia

विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया को चक्रधरपुर डिवीजन के गम्हरिया, सिनी और राजखरस्वान (आरकेएसएन) स्टेशनों पर एफओबी स्टील गिर्डर बनाने के लिए हिसार बिल्डर्स से 7.3 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

Kirloskar Industries

सेबी ने किर्लोस्कर को 11 सितंबर 2009 की तारीख में किर्लोस्कर परिवार के बीच उनकी व्यक्तिगत क्षमता पर हुए डीड ऑफ फैमिली सेटलमेंट (DFS) का खुलासा करने की सलाह दी है। अब कंपनी इसे चुनौती देने पर विचार कर रही है।

ब्लक डील्स

Easy Trip Planners

ईजी ट्रिप प्लानर्स के प्रमोटर निशांत पिट्टी ने कंपनी में अपनी 14.21% हिस्सेदारी में से 14.09 फीसदी हिस्सेदारी 15.68 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हल्की की है। हालांकि अरुणबेन संजयकुमार भाटिया ने 15.86 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 0.67 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

AGS Transact Technologies

नियोमाइल ग्रोथ फंड-सीरीज I ने 65 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर एजीएस ट्रांजैक्ट में 1.16% हिस्सेदारी खरीदी। हालांकि प्रमोटर विनेहा एंटरप्राइजेज ने इसी कीमत पर 1.18% हिस्सेदारी बेची।

Unimech Aerospace and Manufacturing

वीक्यू फास्टरकैप फंड ने यूनीमेच में 1,387.56 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 0.99% हिस्सेदारी खरीदी।

Gujarat Toolroom

ब्रिज इंडिया फंड ने गुजरात टूलरूम में 2.15% हिस्सेदारी 16.4 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेची।

एक्स-डेट

आज सूर्य रोशनी के बोनस इश्यू की एक्स-डेट है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

1 जनवरी को दुनिया भर के शेयर बाजार रहेंगे बंद, खुशियां फैलाना भारत की जिम्मेदारी: समीर अरोड़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।