Stocks to Watch: Sensex की मंथली एक्सपायरी पर होगा धमाल! IRFC, Lupin, Angel One समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत दिख रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एंजेल वन (Angel One), सनोफी इंडिया (Sanofi India), केएसबी (KSB), आईआरएफसी (IRFC) और लुपिन (Lupin) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 8:13 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 82,276.07 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 25,482.50 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे है। चूंकि आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 82,276.07 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 25,482.50 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट

नोवा आयरन एंड स्टील, वेसुवियस इंडिया, जॉन कॉकरिल इंडिया और इंद्रायणी बायोटेक आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


Sanofi India

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सनोफी इंडिया का मुनाफा 32.4% गिरकर ₹61.7 करोड़ और रेवेन्यू 18.5% फिसलकर ₹419.8 करोड़ पर आ गया।

KSB

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर केएसबी का कंसालिडेटेड मुनाफा 10.8% बढ़कर ₹81 करोड़ और रेवेन्यू 7.9% उछलकर ₹784 करोड़ पर पहुंच गया। नए लेबर कोड के चलते इस पर ₹25.5 करोड़ का असर दिखा।

Sanofi Consumer Healthcare India Q4 (YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर का कंसालिडेटेड मुनाफा 50.1% बढ़कर ₹66.5 करोड़ और रेवेन्यू 47% उछलकर ₹251 करोड़ पर पहुंच गया।

Foseco India Q4 (Consolidated YoY)

दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर फोसेको इंडिया का कंसालिडेटेड मुनाफा 35.5% गिरकर ₹12.6 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 37% उछलकर ₹186.9 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी जीरो से ₹16.86 करोड़ के एक्सपेश्नल लॉस में आ गई।

Reliance Industries

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक स्टेप-डाउन वाली पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस एंटरप्राइज इंटेलिजेंस ने रिलायंस इंटेलिजेंस को 59.66 करोड़ इक्विटी शेयर ₹596.6 करोड़ में और मेटा प्लेटफॉर्म्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी फेसबुक ओवरसीज को 25.65 करोड़ इक्विटी शेयर ₹256.6 करोड़ में एलॉट किए हैं। इसके साथ ही अब रिलायंस इंटेलिजेंस की रिलायंस एंटरप्राइज इंटेलिजेंस में 70% हिस्सेदारी है और शेष 30% हिस्सेदारी फेसबुक के पास है।

Indian Railway Finance Corporation (IRFC)

आईआरएफसी की प्रमोटर भारत सरकार 26.13 करोड़ शेयरों (2% पेड-अप इक्विटी) तक ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल नहीं कर रही है, क्योंकि टी-डे (25 फरवरी) को कंपनी के 1.18 करोड़ इक्विटी शेयरों का अंडरसब्सक्रिप्शन हुआ यानी बोली कम मिली। ऐसे में ऑफर फॉर सेल बेस साइज यानी 26.13 करोड़ शेयरों (2% पेड-अप इक्विटी) का रहा।

इसके अलावा कंपनी ने सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (MUFG) और एमयूएफजी बैंक (गिफ्ट सिटी शाखा) के कंसोर्टियम के साथ $40 करोड़ के लोन के लिए एग्रीमेंट किया है।

Shaily Engineering Plastics

शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स को घरेलू फार्मा कंपनी से ₹423 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Lupin

महाराष्ट्र के जीएसटी डिपार्टमेंट ने 25 फरवरी को लुपिन के रजिस्टर्ड ऑफिस में तलाशी ली। इसमें जीएसटी पेमेंट और इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावे इत्यादि से जुड़े डॉक्यूमेंट्स मांगे गए।

KFin Technologies

कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS) और केफिन टेक्नोलॉजीज के ज्वाइंट वेंचर का सीईओ राजेश कृष्णमूर्ति को बनाया गया है, तो सुप्रतिम बंद्योपाध्याय बोर्ड के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

SBI Life Insurance Company

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर ₹2.7 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Zydus Lifesciences

जाइडस लाइफसाइंसेज भारत में पेटेंट की समय सीमा समाप्त होने पर सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को SEMAGLYNT™, MASHEMAT™ और ALTERME™ ब्रांड नामों से लॉन्च करने की योजना बना रही है। भारतीय दवा नियामक डीसीजीआई ने पहले ही टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस और मोटापे के इलाज के लिए सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन को बनाने और बेचने को मंजूरी दी थी।

Emmvee Photovoltaic Power

भारत से सोलर एनर्जी के आयात पर अमेरिकी रेसिप्रोकल ड्यूटी को लेकर एमवी फोटोवोल्टाइक पावर का कहना है कि इससे उसके कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Xtglobal Infotech

एक्सटीग्लोबल इन्फोटेक की अमेरिकी सहायक कंपनी एक्सटीग्लोबल इंक को टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन (TxDOT) से इंजीनियरिंग सर्विसेज के लिए एआई एनेबलमेंट का ऑर्डर मिला है। $7.9 लाख के इस ऑर्डर पर छह महीने में काम पूरा करना है।

KP Energy

केपी एनर्जी को गुजरात में 40.8 मेगावाट की विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए एनरपार्क एनर्जी से लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। इसमें करीब 20.2 मेगावाट विंड कैपेसिटी और 20.6 MWp सोलर कैपेसिटी शामिल है।

Rail Vikas Nigam

रेल विकास निगम को छत्तीसगढ़ के किरंदुल में टाउनशिप के डेवलपमेंट के लिए राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) से ₹371.69 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

ACME Solar Holdings

एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने अपनी सहायक कंपनी एसीएमई सूर्योदय के जरिए राजस्थान के जैसलमेर में 285 मेगावाट/600 मेगावाट क्षमता की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएस) प्रोजेक्ट के पहले चरण (19 मेगावाट/38 मेगावाट क्षमता) को चालू कर दिया है जिससे कमर्शियल ऑपरेशन 27 फरवरी से शुरू होगा।

NTPC Green Energy

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी की गुजरात में स्थित 200 मेगावाट दयापार विंड एनर्जी प्रोजेक्ट के दूसरे चरण (चरण-II) के पहले हिस्से (50 मेगावाट क्षमता) का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू हो गया है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ग्रुप की मौजूदा कमर्शियल कैपेसिटी 9,151.08 मेगावाट है तो साथ ही इसकी कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी बढ़कर 9201.08 मेगावाट हो जाएगी।

ब्लॉक डील्स

Aditya Infotech

आदित्य इंफोटेक के प्रमोटर हरि खेमका बिजनेस फैमिली ट्रस्ट ने सीपी प्लस के 17.66 लाख शेयर (1.5% इक्विटी) ₹260 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,471.3 के भाव पर बेच दिए। प्रमोटर ऋषि खेमका ने भी ओपन मार्केट में 0.5% शेयर बेचे। इसके अलावा निवेशक डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने भी कंपनी के 44.95 लाख शेयर (3.8% हिस्सेदारी) 12 निवेशकों को ₹660.89 करोड़ में प्रति शेयर ₹1,470 के भाव पर बेच दिए। दिसंबर 2025 के आखिरी में डिक्सन टेक्नोलॉजीज की आदित्य इंफोटेक में हिस्सेदारी 6.22% थी।

दूसरी तरफ मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, नोमुरा इंडिया स्टॉक मदर फंड के ट्रस्टी के रूप में टीएनटीबीसी, एक्सिस म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, 360 वन म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल एमएफ, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी स्टेबल, केदारा कैपिटल पब्लिक मार्केट्स फंड I, इन्वेस्को म्यूचुअल फंड, अशोका व्हाइटओक इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड और ईपीएफ बोर्ड ने आदित्य इन्फोटेक के 3.8% शेयर हासिल किए।

एक्स-डेट

स्ट्रैटमॉन्ट इंडस्ट्रीज के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो एंजेल वन के स्प्लिट की भी आज एक्स-डेट है।

F&O Ban

सम्मान कैपिटल में आज एफएंडओ (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।