Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को लगातार छह कारोबारी दिनों की तेजी के बाद सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन मार्केट में काफी उठा-पटक दिखी। ग्रीन और रेड जोन में झूलते हुए दिन के आखिरी में मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 32.81 प्वाइंट्स यानी 0.04% उछलकर 78017.19 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.04% यानी 10.30 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23668.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
