Get App

Stocks to Watch: अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर जोरदार रौनक के आसार, UPL और PB Fintech समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील फाइनल होने के चलते घरेलू स्टॉक मार्केट में आज जोरदार तेजी के संकेत दिख रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक लिस्टिंग के अलावा यूपीएल (UPL), पीबी फिनटेक (PB Fintech) और आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं और बनाएं इंट्रा-डे के लिए सॉलिड स्ट्रैटेजी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 8:21 AM
Stocks to Watch: अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर जोरदार रौनक के आसार, UPL और PB Fintech समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर
एक कारोबारी दिन पहले 2 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 943.52 प्वाइंट्स यानी 1.17% की बढ़त के साथ 81,666.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 262.95 प्वाइंट्स यानी 1.06% के उछाल के साथ 25,088.40 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों में ताबड़तोड़ तेजी के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में शानदार रौनक के संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी 1000 प्वाइंट्स से अधिक के उछाल के साथ 26,150 के पार है जिससे पहली बार निफ्टी 50 में 1000 से अधिक अंकों की बढ़त के  आसार दिख रहे हैं। इससे पहले 24 मई 2025 को इंट्रा-डे में निफ्टी 936 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ा था। अमेरिका के साथ ट्रेड डील फाइनल होने के चलते मार्केट में खरीदारी का रुझान दिख सकता है। हालांकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो तेज उठा-पटक भी रह सकती है।

एक कारोबारी दिन पहले 2 फरवरी को सेंसेक्स (Sensex) 943.52 प्वाइंट्स यानी 1.17% की बढ़त के साथ 81,666.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 262.95 प्वाइंट्स यानी 1.06% के उछाल के साथ 25,088.40 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

बजाज फाइनेंस, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, वन मोबिक्विक सिस्टम्स, आरती ड्रग्स, आदित्य बिड़ला कैपिटल, डॉ अग्रवाल हेल्थ केयर, कैस्ट्रोल इंडिया, फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस, एचएफसीएल, जेके लक्ष्मी सीमेंट, कंसाई नेरोलैक पेंट्स, मैनकाइंड फार्मा, नजारा टेक्नोलॉजीज, एनएमडीसी, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया, त्रिवेनी टर्बाइन, ट्रुआल्ट बायोएनर्जी, वरुण बेवरेजेस और जाइडस वेलनेस आज कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें