Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज भी घरेलू मार्केट में बिकवाली के संकेत हैं। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स 203.22 प्वाइंट्स यानी 0.27% गिरकर 75735.96 और निफ्टी भी 0.09% यानी 19.75 प्वाइंट्स फिसलकर 22913.15 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के नतीजे आएं हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा कुछ स्टॉक्स में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। इसके अलावा कुछ शेयरों की मार्केट में एंट्री होने वाली है यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
