Stocks to Watch: Nifty की मंथली एक्सपायरी, इंट्रा-डे में IRCTC और SAIL समेत इन शेयरों पर रखें नजर

Stocks to Watch: एशिया के अधिकतर बाजारों से आज खरीदारी का रुझान देखने को मिल रहा है। घरेलू स्टॉक मार्केट की बात करें तो एक एसएमई लिस्टिंग है। इसके अलावा IRCTC और इंडसइंड बैंक समेत कुछ खास शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं

अपडेटेड May 29, 2025 पर 8:35 AM
एक कारोबारी दिन पहले 27 मई को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 239.31 प्वाइंट्स यानी 0.29% की बढ़त के साथ 81312.32 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.30% यानी 73.75 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24752.45 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: एशिया के अधिकतर बाजारों से पॉजिटिव संकेतों के बीच गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में आज रौनक के संकेत मिल रहे हैं। आज निफ्टी के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी और स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्स की भी एक्सपायरी है। एक कारोबारी दिन पहले 27 मई को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 239.31 प्वाइंट्स यानी 0.29% की बढ़त के साथ 81312.32 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.30% यानी 73.75 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 24752.45 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के आ चुके हैं। इसके अलावा अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते भी कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

बजाज ऑटो, इप्का लेबोरेटरीज, एल्केम लेबोरेटरीज, अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी, बजाज हिंदुस्तान शुगर, कैंपस एक्टिववियर, इंजीनियर्स इंडिया, गुजरात पीपावाव पोर्ट, आईसीआरए, केएनआर कंस्ट्रक्शन, लेमन ट्री होटल्स, ल्यूमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल, एनबीसीसी (इंडिया), प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स, एसजेवीएन, सोभा और सुजलॉन एनर्जी आज मार्च 2025 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025 के कारोबारी नतीजे जारी करेंगी और डिविडेंड से जुड़ा ऐलान भी कर सकती हैं।


इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे जारी

Steel Authority of India (SAIL) Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर सेल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 11.1% बढ़कर ₹1,251 करोड़ और रेवेन्यू 4.9% उछलकर ₹29,316.1 करोड़ पर पहुंच गया।

Avanti Feeds Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर अवंती फीड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 39.6% बढ़कर ₹157.2 करोड़ और रेवेन्यू 7.9% उछलकर ₹1,385.1 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹9 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है।

Insecticides India Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर इंसेक्टिसाइड्स इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 84.7% बढ़कर ₹13.9 करोड़ और रेवेन्यू 31.7% उछलकर ₹358.9 करोड़ पर पहुंच गया।

Balaji Amines Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर बालाजी एमाइंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 44.2% गिरकर ₹40.4 करोड़ और रेवेन्यू 14.8% फिसलकर ₹352.7 करोड़ पर आ गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹11 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है।

Cummins India Q4 (Standalone YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर कमिंस इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 7.2% गिरकर ₹521.4 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 6.1% फिसलकर ₹2,456.9 करोड़ पर आ गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹33.50 के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है।

Mishra Dhatu Nigam Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर मिश्र धातु निगम का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.3% बढ़कर ₹56.2 करोड़ और रेवेन्यू 1.2% उछलकर ₹410.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) Q4 (Consolidated YoY)

मार्च तिमाही में सालाना आधार पर आईआरसीटीसी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 26% बढ़कर ₹358.2 करोड़ और रेवेन्यू 10.1% उछलकर ₹1,268.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी निगाहें

RITES

राइट्स ने रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और इससे जुड़ी सर्विसेज को लेकर श्री सीमेंट के साथ एमओयू पर साइन किए हैं।

Aurobindo Pharma

अरबिंदो फार्मा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी क्यूरेटेक बायोलॉजिक्स ने यूरोप में अपने बायोफार्मा प्रोडक्ट्स के कारोबार का विस्तार करने के लिए नीदरलैंड में CuraTeQ Biologics B.V. नाम से एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाई है।

IndusInd Bank

बाजार नियामक सेबी ने इंडसइंड बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ सुमंत कठपालिया, पूर्व डिप्टी सीईओ अरुण खुराना और बैंक के तीन पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों- सुशांत सौरव (ट्रेजरी ऑपरेशंस के प्रमुख), रोहन जेठन्ना (जीएमजी ऑपरेशंस के प्रमुख) और अनिल मार्को राव (कंज्यूमर बैंकिंग ऑपरेशंस के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी) को कथित इनसाइडर ट्रेडिंग के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। ये सभी अब सिक्योरिटीज मार्केट में लेन-देन नहीं कर सकेंगे।

बल्क डील्स

ITC

ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (बीएटी) की सहायक कंपनी टोबैको मैन्युफैक्चरर्स इंडिया ने आईटीसी के 15.65 करोड़ इक्विटी शेयर 413.12 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर और 15.65 करोड़ शेयर 413.78 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेच दिए। इसके तहत 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर शेयरों का ₹12,940.98 करोड़ में लेन-देन हुआ। मार्च 2025 तक बीएटी की सहायक कंपनियों- टोबैको मैन्युफैक्चरर्स (इंडिया), माइडलटन इन्वेस्टमेंट कंपनी और रोथमैन इंटरनेशनल एंटरप्राइजेज के जरिए आईटीसी में 25.44 फीसदी हिस्सेदारी थी।

ADF Foods

एबक्कस इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज फंड 1 ने एडीएफ फूड्स में 225 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 16,86,435 शेयरों की अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। वहीं इन्फिनिटी कैपिटल ने इसी कीमत पर 16,85,653 शेयर खरीदे, जो 1.53 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

लिस्टिंग

आज यूनीफाईड डेटा टेक सॉल्यूशंस के शेयरों की बीएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

एक्स-डेट

आज टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और श्यामकमल इन्वेस्टमेंट्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। वहीं एप्लब के राइट्स की तो पावरग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की एक्स-डेट है।

F&O Ban

अब आरबीएल बैंक में भी एफएंडओ की नई पोजिशन ले पाएंगे क्योंकि इसे बैन लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।