Stocks to Watch: आज निफ्टी की पांच एक्सपायरी, इंट्रा-डे में ये शेयर मचाएंगे धमाल
Stocks to Watch: लगातार दो कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद लगातार दो कारोबारी दिन घरेलू मार्केट में रिकवरी हुई लेकिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अभी भी 11 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 631.55 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 76532.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.90% यानी 205.85 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23163.10 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से आज घरेलू मार्केट में भी सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आज निफ्टी 50 (Nifty 50) की मंथली एक्सपायरी है और साथ ही बैंक निफ्टी (Bank Nifty), फिन निफ्टी (Fin Nifty), मिडकैप निफ्टी (MidCap Nifty) और निफ्टी नेक्स्ट 50 (Nifty Next 50) की भी एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले एफएमसीजी को छोड़ मार्केट को आज हर सेक्टर के शेयरों से अच्छा सपोर्ट मिला है। इसके चलते दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 631.55 प्वाइंट्स यानी 0.83% की बढ़त के साथ 76532.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.90% यानी 205.85 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23163.10 पर बंद हुआ था।
अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा एक शेयर की लिस्टिंग के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, बजाज फिनसर्व, श्री सीमेंट, गेल (इंडिया), बैंक ऑफ बड़ौदा, पीबी फिनटेक, आवास फाइनेंसर्स, एस्ट्रल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोकॉन, केयर रेटिंग्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल, डाबर इंडिया , इंडेजीन, जिंदल स्टील एंड पावर, कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, डॉ लाल पैथलैब्स, नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल, फीनिक्स मिल्स, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स, वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर और वारी एनर्जी आज दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
इन कंपनियों के आ चुके हैं नतीजे
Tata Motors Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर टाटा मोटर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 22.4% गिरकर ₹5,451 करोड़ पर आ गया, ईबीआईटीडीए 15% फिसलकर ₹13,032 और मार्जिन 2.40 फीसदी गिरकर 11.5% पर आ गया। हालांकि रेवेन्यू 2.7% गिरकर ₹1,13,575 करोड़ पर पहुंच गया। जेएलआर की बात करें तो वित्त वर्ष 2025 में 8.5 फीसदी या इससे अधिक के ईबीआईटी मार्जिन और पॉजिटिव नेट कैश के साथ यह प्रॉफिटेबिलिटी हासिल करने के ट्रैक पर है।
Bajaj Finance Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर बजाज फाइनेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 18% बढ़कर ₹4,308 करोड़, प्री-प्रोविजनिंग ऑपरटेंग प्रॉफिट 27% बढ़कर ₹7,805 करोड़, नेट इंटेरेस्ट इनकम 23% बढ़कर ₹9,382 करोड़ और एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 28% बढ़कर ₹3,98,043 करोड़ पर पहुंच गया।
Voltas Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर वोल्टास ₹27.6 करोड़ के घाटे से ₹130.8 करोड़ के मुनाफे में आ गई। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 18.3% उछलकर ₹3,105.1 करोड़, ईबीआईटीडीए 594.5% बढ़कर ₹2197.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान मार्जिन 1.1% से 6.4% पर पहुंच गया।
Brigade Enterprises Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 221.5% बढ़कर ₹236.2 करोड़, रेवेन्यू 24.7% उछलकर ₹1,463.9 करोड़, ईबीआईटीडीए 57.88% बढ़कर ₹413.7 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान मार्जिन 22.3% से 28.3% पर पहुंच गया।
JK Paper Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर जेके पेपर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 72.4% गिरकर ₹65.3 करोड़ और रेवेन्यू 2.7% फिसलकर ₹1,733 करोड़ पर आ गया। कंपनी ₹300 करोड़ में Quadragen VetHealth में 65 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने वाली है।
Raymond Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर रेमंड का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 74.8% उछलकर ₹72.3 करोड़ और रेवेन्यू 40.6% बढ़कर ₹953.9 करोड़ पर पहुंच गया।
Chalet Hotels Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर चलेत होटल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 36.6% उछलकर ₹96.5 करोड़ और रेवेन्यू 22.5% बढ़कर ₹457.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Hitachi Energy India Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर हिताची एनर्जी इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 498% बढ़कर ₹137.4 करोड़ और रेवेन्यू 27.2% उछलकर ₹1,620.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Jindal Stainless Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर जिंदल स्टेनलेस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 5.4% गिरकर ₹654.8 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 8.5% उछलकर ₹9,907.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Restaurant Brands Asia Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर रेस्टोरेंट ब्रांड्स का कंसालिडेटेड घाटा ₹36.2 करोड़ से बढ़कर ₹50.4 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 5.8% उछलकर ₹639 करोड़ पर पहुंच गया।
SRF Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर एसआरएफ का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 7% बढ़कर ₹271.1 करोड़ और रेवेन्यू 14.4% उछलकर ₹3,491.3 करोड़ पर पहुंच गया।
Ask Automotive Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर आस्क ऑटोमोटिव का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 32% बढ़कर ₹65.9 करोड़ और रेवेन्यू 20.1% उछलकर ₹915.1 करोड़ पर पहुंच गया।
Blue Star Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ब्लू स्टार का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 32% बढ़कर ₹132.5 करोड़, रेवेन्यू 25.3% उछलकर ₹2,807.4 करोड़, ईबीआईटीडीए 34.8% बढ़कर ₹209.4 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान मार्जिन 6.9% से 7.5% पर पहुंच गया।
Blue Dart Express Q3 (Consolidated YoY)
दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ब्लू स्टार का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 8.9% गिरकर ₹81 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 9.3% उछलकर ₹1,511.7 करोड़ पर पहुंच गया।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
Infosys
जेनेरेटिव एआई के जरिए सीमेंस एजी की डिजिटल लर्निंग इनीशिएटिव को बढ़ाने के लिए इंफोसिस ने अपनी साझेदारी बढ़ा दी है।
GR Infraprojects
जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स पश्चिमी रेलवे की 262.3 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए एल-1 बोलीदाता के रूप में उभरी है। इस परियोजना में पश्चिमी रेलवे के वडोदरा डिवीजन में कोसांबा-उमरपाड़ा खंड पर कोसांबा से उमरपाड़ा तक 38.9 किमी ट्रैक के गेज परिवर्तन और संबंधित कार्य के लिए ईपीसी टेंडर शामिल है।
Afcons Infrastructure
एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को हिंदुस्तान गेटवे कंटेनर टर्मिनल कांडला से 1,283 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। इस प्रोजेक्ट में टूना टेकरा में कंटेनर टर्मिनल के लिए समुद्री पैकेज का डिजाइन और निर्माण शामिल है।
Sona BLW Precision Forgings
मोबिलिटी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स ने गियरबॉक्स, मोटर्स, इनवर्टर और इनसे जुड़े कंपोनेंट्स और सिस्टम समेत ईवीटीओएल और ड्रोन के पावरट्रेन के डेवलपमेंट के लिए यूबीफ्लाई टेक्नोलॉजीज (द ईप्लेन कंपनी) के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं।
3M India
विद्या सारथी ने 29 जनवरी को 3एम इंडिया के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 30 जनवरी से प्रभावी प्रसाद बालाकृष्णन को अंतरिम मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है।
JK Cement
जेके सीमेंट ने चूना पत्थर की लॉन्ग टर्म सप्लाई के लिए गुजरात खनिज विकास निगम (जीएमडीसी) के साथ एक समझौता किया है। इससे कंपनी को आने वाले समय में पश्चिमी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।
बल्क डील्स
Avalon Technologies
एक्सिस म्यूचुअल फंड ने एवलॉन टेक में 45.68 करोड़ रुपये में 621 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 1.11% हिस्सेदारी खरीदी। वहीं एचडीएफसी फोकस्ड 30 फंड ने 46.26 करोड़ रुपये में 620.94 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 1.12% हिस्सेदारी बेची।
Shanti Educational Initiatives
एलिसियन वेल्थ फंड ने 122 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर कंपनी में 0.52% हिस्सेदारी (8,48,676 शेयर) खरीदी। वहीं अल्बुला इन्वेस्टमेंट फंड ने इसी भाव पर 0.52% हिस्सेदारी (8.5 लाख शेयर) बेची।
लिस्टिंग
आज सीएलएन एनर्जी के शेयरों की शेयरों की बीएसई एसएमई पर लिस्टिंग है।
एक्स-डेट
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, कोफोर्ज, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO), सीमेंस, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एक्सेल्या सॉल्यूशंस इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इसके अलावा आज बर्नपुर सीमेंट के रिडक्शन ऑफ कैपिटल तो आईआरबी इंफ्रा इंवेस्टमेंट ट्रस्ट फंड के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की एक्स-डेट है।