Stocks to Watch: Bajaj Finance, L&T और Vedanta समेत इन शेयरों पर नजर; Sensex की एक्सपायरी पर होगा धमाल!

Stocks to Watch: अधिकतर वैश्विक बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच अमेरिकी फेड के ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले और सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी का दिन होने का आज मार्केट पर असर दिख सकता है। इंट्रा-डे में बात करें तो आज बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), एलएंडटी (L&T) और वेदांता (Vedanta) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 8:15 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 29 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 77496.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24177.65 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों में बिकवाली के दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में भी लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 29 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 77496.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24177.65 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, एसीसी, एस्टर डीएम हेल्थकेयर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, चोलमंडलम इंवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी, एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडियामार्ट इंटरमेश, डॉ लाल पैथलैब्स, लॉरस लैब्स, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी, रेलटेल, आरआर केबल, सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिजन फोर्जिंग्स और सुंदरम फास्टनर्स आज कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।


कल 1 मई को इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

फिलाटेक्स इंडिया, रामकृष्णा फोर्जिंग्स और जेन टेक्नोलॉजीज कल 1 मई को कारोबारी नतीजे पेश करेंगी।

2 मई को इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

कोटक महिंद्रा बैंक, एवेन्यू सुपरमार्ट्स, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया, एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज और स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट शनिवार 2 मई को कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।

इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश

Bajaj Finance Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बजाज फाइनेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 22% बढ़कर ₹5,553 करोड़ और ब्याज से नेट इनकम 20% उछलकर ₹11,781 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बोर्ड ने उधार लेने की सीमा को ₹3.75 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹5.5 लाख करोड़ कर दिया है।

Schaeffler India Q1 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर शेफलर इंडिया का कंसालिडेटेड इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 25.6% बढ़कर ₹316.1 करोड़ और रेवेन्यू 18.9% उछलकर ₹2,585.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Indegene Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर इंडीजीन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 32.2% गिरकर ₹79.7 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 32.8% उछलकर ₹1,003.4 करोड़ पर पहुंच गया।

RPG Life Sciences Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आरपीजी लाइफ साइंसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 74.5% गिरकर ₹29.9 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 23.6% उछलकर ₹176.9 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान कंपनी का एक्सपेश्नल गेन्स ₹109.9 करोड़ से गिरकर ₹1.1 करोड़ पर आ गया।

Syngene International Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सिंजीन इंटरनेशनल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19.3% गिरकर ₹147.9 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 1.8% उछलकर ₹1,036.5 करोड़ पर पहुंच गया।

MOIL Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एमओआईएल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19.9% गिरकर ₹92.6 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 2.6% उछलकर ₹444.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Fino Payments Bank Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर फिनो पेमेंट्स बैंक का प्रॉफिट 70.4% गिरकर ₹7.1 करोड़ पर आ गया लेकिन ब्याज से नेट इनकम 31.5% उछलकर ₹35.2 करोड़ पर पहुंच गया।

HEG Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एचईजी का कंसालिडेटेड घाटा ₹68.83 करोड़ से बढ़कर ₹118.8 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 12.4% उछलकर ₹603.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Motilal Oswal Financial Services Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का कंसालिडेटेड घाटा ₹63.19 करोड़ से बढ़कर ₹219.11 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 125% उछलकर ₹2,676.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Force Motors Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर फोर्स मोटर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 35.9% गिरकर ₹278.5 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 8.2% उछलकर ₹2,549.8 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का एक्सपेश्नल गेन ₹394.57 करोड़ से जीरो पर आ गया।

MAS Financial Services Q4 (Standalone YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 23.4% उछलकर ₹99.7 करोड़ और ब्याज से नेट इनकम 29.1% उछलकर ₹292.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Jana Small Finance Bank Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जन स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्रॉफिट 13.2% उछलकर ₹139.8 करोड़ और ब्याज से नेट इनकम 26.5% उछलकर ₹735.6 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर स्मॉल फाइनेंस बैंक का नेट एनपीए 0.94% से 0.92% और ग्रास एनपीए 2.59% से 2.46% पर आ गया।

Navin Fluorine International Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 124% उछलकर ₹212.6 करोड़ और रेवेन्यू 33.8% बढ़कर ₹937.7 करोड़ पर पहुंच गया।

IIFL Finance Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आईआईएफएल फाइनेंस का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 182.6% उछलकर ₹586.8 करोड़ और रेवेन्यू 42.5% बढ़कर ₹3,692.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

Larsen & Toubro (L&T)

एलएंडटी ने तेलंगाना सरकार के हैदराबाद मेट्रो रेल के साथ अपनी सहायक कंपनी एलएंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) लिमिटेड में इसकी पूरी शेयरहोल्डिंग ₹1,461.47 करोड़ में बेचने के लिए एग्रीमेंट किया है।

Brigade Enterprises

ब्रिगेड ग्रुप ने बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में 20 लाख वर्ग फुट के प्रीमियम मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट को लेकर बेन कैपिटल के साथ एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। यह प्रोजेक्ट दोनों के बीच 50:50 के ज्वाइंट वेंचर के जरिए डेवलप की जाएगी, जिसमें कुल ₹2,200 करोड़ के करीब निवेश होगा। इसे लगभग 11 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा।

Puravankara

पूर्वांकार की सहायक कंपनी स्टारवर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन को बेंगलुरु में एनपीएस डेवलपर्स के रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट नेचर्स नेस्ट में ₹144.45 करोड़ का काम मिला है।

Indian Hume Pipe Company

इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी को तेलंगाना के पब्लिक हेल्थ एंड म्यूनिसिपल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, हैदराबाद से ग्रेटर वारंगल नगर निगम में वाटर सप्लाई इंप्रूवमेंट स्कीम के तहत ₹458.69 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

बल्क डील्स

Emcure Pharmaceuticals

गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल के लिए नॉर्जेस बैंक ने अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल की सहयोगी कंपनी बीसी इन्वेस्टमेंट्स IV से एमक्योर फार्मा के 18 लाख शेयर (0.9% हिस्सेदारी) ₹289.47 करोड़ में खरीदे हैं। यह सौदा प्रति शेयर ₹1,608.2 के भाव पर हुआ। मार्च 2026 तक बीसी इन्वेस्टमेंट्स IV की एमक्योर में 3.87% हिस्सेदारी थी।

Accretion Pharmaceuticals

यूनिकॉर्न फंड ने एक्रेशन फार्मा के 67,200 इक्विटी शेयर ₹68.94 लाख में प्रति शेयर ₹102.6 के भाव से खरीदे हैं।

SG Finserve

प्रमोटर एंटिटी एस गुप्ता होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने एसजी फिनसर्व के 3.75 लाख शेयर (0.56% हिस्सेदारी) ₹21.15 करोड़ में प्रति शेयर ₹564.15 के भाव से खरीदे हैं।

लिस्टिंग

आज आदिसॉफ्ट टेक के शेयरों की लिस्टिंग है।

एक्स-डेट

आज एबीबी इंडिया, हिंदुस्तान जिंक, स्टोवेक इंडस्ट्रीज, टानला प्लेटफॉर्म्स, वरुण बेवरेजेज, और वेसुवियस इंडिया के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। साथ ही एम्बेसी ऑफिस पार्क्स आरईआईटी और इंटराइज ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की भी एक्स-डेट है तो सनमित इंफ्रा के शेयरों के कंसालिडेशन और तिरुपति इनओवर के राइट्स की एक्स-डेट है। साथ ही आज वेदांता के स्पिन ऑफ की भी एक्स-डेट है।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।