Stocks to Watch: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में हल्की मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुआ था और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 677.55 प्वाइंट्स यानी 0.84% की बढ़त के साथ 81,796.15 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 227.90 प्वाइंट्स यानी 0.92% के उछाल के साथ 24,946.50 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
