Stocks to Watch: Gift Nifty में गिरावट, निफ्टी की एक्सपायरी पर IRFC और PC Jeweller समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ पीसी ज्वैलर (PC Jeweller), श्याम मेटलिक्स (Shyam Metalics), अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) और आईआरएफसी (IRFC) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 8:46 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 06 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 787.30 प्वाइंट्स यानी 1.07% के उछाल के साथ 74,106.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 255.15 प्वाइंट्स यानी 1.12% की बढ़त के साथ 22,968.25 पर बंद पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में फिलहाल आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है, तो मार्केट में तेज उठा-पटक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 06 अप्रैल को सेंसेक्स (Sensex) 787.30 प्वाइंट्स यानी 1.07% के उछाल के साथ 74,106.85 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 255.15 प्वाइंट्स यानी 1.12% की बढ़त के साथ 22,968.25 पर बंद पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरें

Jubilant FoodWorks Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जुबिलैंट फूडवर्क्स का कंसालिडेटेड रेवेन्यू 19.1% बढ़कर ₹2,505.8 करोड़ और स्टैंडएलोन रेवेन्यू 6.2% उछलकर ₹1,686 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ने 69 स्टोर्स जोड़े और अब इसके कुल 3,663 स्टोर्स हो गए।


Fino Payments Bank

मार्च 2026 तिमाही में फिनो पेमेंट्स बैंक ने करीब 7 लाख नए अकाउंट्स खोले और इसका कस्टमर बेस 1.75 करोड़ पर पहुंच गया। साथ ही बैंक का डिपॉजिट्स भी मार्च 2026 में ₹2950 करोड़ के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

PC Jeweller

मार्च 2026 तिमाही में पीसी ज्वैलर का स्टैंडएलोन रेवेन्यू 32% की रफ्तार से बढ़ा। इसके अलावा कंपनी ने ज्वाइंट सेटलमेंट एग्रीमेंट के जरिए अपने कर्जों में 23% की कटौती और की।

Shyam Metalics and Energy Q4 (QoQ)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी का स्टेनलेस स्टील सेल्स 22.46% की रफ्तार से बढ़कर 27,287 टन और स्टेनलेस स्टील एवरेज रियलाइजेशन 4.89% बढ़कर प्रति टन 1.49 लाख पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान पेलेट सेल्स वॉल्यूम 0.12% गिरकर 2.783 लाख टन पर आ गया लेकिन पेलेट एवरेज रियलाइजेशन 4.36% बढ़कर प्रति टन ₹9,556 पर पहुंच गया।

Titagarh Rail Systems

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स की सब्सिडरी टीटागढ़ नवल सिस्टम्स को भारत सरकार की जहाज निर्माण विकास योजना (शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम- SbDS) के तहत पश्चिम बंगाल के फाल्टा में अपने ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना के लिए मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

Deep Industries

दीप इंडस्ट्रीज को ओएनजीसी से तीन साल की अवधि के लिए ओएनजीसी के राजामुंद्री एसेट के मल्लेश्वरम में नेचुरलल गैस कंप्रेसन, गैस डीहाइड्रेशन और हाइड्रोकार्बन ड्यू प्वाइंट डिप्रेशन से जुड़ी सर्विसेज किराए पर लेने के लिए ₹59 करोड़ का लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।

Ambuja Cements

अंबुजा सीमेंट्स में विलय होने के बाद सांघी इंडस्ट्रीज के शेयरों की 6 अप्रैल से ट्रेडिंग बंद कर दी गई है।

Indian Railway Finance Corporation (IRFC)

आईआरएफसी ने महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनेरेशन कंपनी को ₹1,000 करोड़ का टर्म लोन मंजूर कर भेज दिया है। अभी हाल ही में कंपनी हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन के साथ ₹12,842 करोड़ का लोन एग्रीमेंट किया था।

ACME Solar Holdings

एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने अपनी सहायक कंपनी एसीएमई सूर्योदय के जरिए राजस्थान के जैसलमेर में स्थित अपनी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) प्रोजेक्ट के 285 MW/601.904 MWh क्षमता में से 76 MW/160.512 MWh क्षमता का पांचवा चरण चालू हो गया है। इसके साथ ही एसीएमई सूर्योदय ने कुल 285 MW/601.904 MWh क्षमता में से 247 MW/521.652 MWh क्षमता चालू कर दी है।

इसके अलावा इसकी एक और सहायक कंपनी एसीएमई सन पावर ने राजस्थान के फलोदी और जोधपुर में स्थित अपनी बीईएसएस परियोजना के 300 MW/1409.34 MWh क्षमता में से 33.334 MW/160.48 MWh क्षमता के भी पांचवें चरण को चालू कर दिया है। इसके साथ ही ACME सन पावर ने कुल 300 MW/1409.34 MWh में से 166.670 MW/802.460 MWh की चालू क्षमता हासिल कर ली है।

Vivid Electromech

आज विविड इलेक्ट्रोमेच के शेयरों की एनएसई एसएमई पर एंट्री होगी।

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।