Stocks to Watch: Sensex की वीकली एक्सपायरी, इन स्टॉक्स पर रखें नजर, फटाफट तगड़ी कमाई का मौका
Stocks to Watch Today: वैश्विक मार्केट से ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक के चलते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में अच्छी रिकवरी दिखी। अब रिकॉर्ड हाई से ये 13 फीसदी से थोड़ा ही अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?
शुक्रवार 11 अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1310.11 प्वाइंट्स यानी 1.77%% उछलकर 75157.26 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.92% यानी 429.40 प्वाइंट्स चढ़कर 22828.55 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत गिफ्ट निफ्टी दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी में एक फीसदी से अधिक तेजी है। एक कारोबारी दिन पहले की बात करें तो रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों की रोक, रेपो रेट में कटौती और महंगाई पर नियंत्रण में रहने के आरबीआई के अनुमान पर सवार होकर घरेलू मार्केट में चौतरफा रौनक छाई रही। शुक्रवार 11 अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1310.11 प्वाइंट्स यानी 1.77%% उछलकर 75157.26 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 1.92% यानी 429.40 प्वाइंट्स चढ़कर 22828.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।
आज इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट
ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एनर्जी (IREDA), जीएम ब्रुअरीज, बॉम्बे वायर रोप्स, डेल्टा इंडस्ट्रियल रिसोर्सेज, हाथवे भवानी केबलटेल एंड डेटाकॉम, एमआरपी एग्रो और स्वास्तिक सेफ डिपॉजिट एंड इंवेस्टमेंट्स आज मार्च 2025 तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
तिमाही प्रोविजनल आंकड़े
Sula Vineyards (Q4 YoY)
मार्च तिमाही में सुला विनेयार्ड्स का नेट रेवेन्यू सालाना आधार पर 0.7% बढ़कर ₹132.6 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि खुद के ब्रांड्स का रेवेन्यू 2.9% गिरकर ₹109.6 करोड़ पर आ गया। वाइन टूरिज्म रेवेन्यू 24.6% बढ़कर ₹20.4 करोड़ पर पहुंच गया।
NCL Industries (Q4 YoY)
मार्च तिमाही में सालाना आधार पर एनसीएल इंडस्ट्रीज का प्रोडक्शन सालाना आधार पर 8% बढ़कर 7.90 लाख टन पर पहुंच गया और इस दौरान सेल्स भी 7% बढ़कर 7.94 लाख टन पर पहुंच गया। हालांकि सीमेंट बोर्ड्स का प्रोडक्शन 5% गिरकर 20,767 टन और सेल्स भी 6% गिरकर 20,438 टन पर आ गया। इस दौरान आरएमसी प्रोडक्शन और सेल्स 14% गिरकर 73,954 CuM और डोर्स प्रोडक्शन और सेल्स 23% फिसलकर 4,725 यूनिट्स पर आ गया।
Stocks to Watch: इन शेयरों पर भी रहेगी निगाहें
Persistent Systems
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), मुंबई ने सब्सिडरी Capiot Software को पर्सिस्टेंट सिस्टम्स में विलय की मंजूरी दे दी है।
Canara Bank
केंद्र सरकार ने एक साल के लिए केनरा बैंक में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में पार्ट-टाइम नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर के तौर पर नलिनी पद्मनाभन को फिर से नॉमिनेट किया है।
Union Bank of India
केंद्र सरकार ने एक साल के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड में पार्ट-टाइम नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर (स्वतंत्र निदेशक) के तौर पर सूरज श्रीवास्तव को फिर से नॉमिनेट किया है।
Swiggy
डेल्हीवरी के फाउंडर साहिल बरुआ ने बढ़ते काम के चलते स्विगी के स्वतंत्र निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है जो 11 अप्रैल से प्रभावी है।
Indian Hotels Company
इंडियन होटल्स कंपनी का विस्तार अब 100 नए शहरों में हो गया और अब इसके पोर्टफोलियो में 380 होटल्स हैं।
Zydus Lifesciences
जाइडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से 6 मिलीग्राम, 18 मिलीग्राम, 30 मिलीग्राम और 36 मिलीग्राम स्ट्रेंथ के जयथारी (डिफ्लैजाकोर्ट) टैबलेट बनाने की आखिरी मंजूरी मिल गई है। डिफ्लैजाकोर्ट का इस्तेमाल 5 वर्ष और उससे अधिक आयु के रोगियों में ड्यूचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (डीएमडी) के इलाज में होता है। इसके अलावा जाइडस की सहायक कंपनी जाइडस मेडटेक ने जाइडस मेडटेक (फ्रांस) एसएएस नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी का गठन किया है, जो 25.68 करोड़ यूरो में एम्पलीट्यूड सर्जिकल एसए, फ्रांस में 85.6 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
Ashoka Buildcon
अशोका बिल्डकॉन ने मध्य रेलवे की 568.86 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इसके अलावा कंपनी ने स्ट्रैटेजिक रीस्ट्रक्चरिंग प्लान के तहत अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली 16 सहायक कंपनियों में अपनी पूरी 100% हिस्सेदारी एक अन्य सहायक कंपनी यूनीक हाइब्रिड रिन्यूएबल्स एनर्जी को बेच दी है।
Nureca
न्यूरेका की सहायक कंपनी न्यूरेका टेक्नोलॉजीज को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से एनुअल रजिस्ट्रेश मिल गया है। पंजाब के मोहाली में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का रजिस्ट्रेशन अमेरिका की एफडीए में होने से न्यूरेका टेक्नोलॉजीज को मेडिकल डिवाइसेज को बनाने और अमेरिका को निर्यात के लिए मंजूरी मिल गई है।
Ircon International
इरकॉन इंटरनेशनल को उत्तर-पश्चिम रेलवे के एसएंडटी (कंस्ट्रक्शन) से अजमेर मंडल के 20 स्टेशनों पर माइक्रोप्रोसेसर आधारित ईआई प्रणाली के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए 127.8 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। इसमें ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के साथ-साथ सिग्नलिंग और टेलीकॉम सिस्टम्स/गियर्स से जुड़े इनडोर और आउटडोर कार्य भी शामिल हैं।
Repco Home Finance
रेप्को होम फाइनेंस के बोर्ड ने थंगप्पन करुणाकरण को 11 अप्रैल से सीएमडी के रूप में नियुक्ती को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही थंगप्पन करुणाकरण ने सीओओ के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।
Godrej Industries
गोदरेज इंडस्ट्रीज के केमिकल्स बिजनेस ने सवाना सर्फैक्टेंट्स (Savannah Surfactants) से फूड एडिटिव्स बिजनेस का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। सवाना की गोवा में फिनिश्ड प्रोडक्ट्स की उत्पादन क्षमता 5,200 MTPA है।
Ahluwalia Contracts (India)
अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को उत्तर प्रदेश में गोदरेज प्रॉपर्टीज से ₹396.5 करोड़ का रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट मिला है।
Macrotech Developers
लोढ़ा ब्रदर्स- बड़े भाई अभिषेक लोढ़ा और छोटे भाई अभिनंदन लोढ़ा — और उनके नेतृत्व वाली कंपनियों ने अपने माता-पिता की देखरेख में सभी लंबित विवादों को सुलझा लिया है। मैक्रोटेक डेवेलपर्स ‘लोढ़ा’ और ‘लोढ़ा ग्रुप’ ब्रांड के मालिक हैं, जबकि अभिनंदन लोढ़ा ‘हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ ब्रांड के मालिक हैं।
Transrail Lighting
ट्रांसरेल लाइटिंग को घरेलू बाज़ार में ₹1,085 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं।
Havells India
हैवल्स इंडिया गुजरात की सोलर मॉड्यूल और इन्वर्टर बनाने वाली गोल्डी सोलर में ₹600 करोड़ का निवेश करेगी। यह निवेश गोल्डी सोलर की ₹1,300 करोड़ की प्रस्तावित फंडिंग का हिस्सा है, जो अगले 75 दिनों में पूरी होने की संभावना है। इस निवेश के बाद हैवल्स की गोल्डी में हिस्सेदारी 8.9% से 9.24% के बीच होगी।
Deepak Fertilisers & Petrochemicals Corporation
मुकुल कुमार अग्रवाल ने निजी कारणों से दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन के मैन्युफैक्चरिंग [क्लस्टर 1 और NPD] के प्रेसिडेंट पद से 14 अप्रैल को इस्तीफ़ा दे दिया है।
JK Cement
जेके सीमेंट के बोर्ड की 24 मई को होने वाली बैठक में एक या अधिक किश्तों में ₹500 करोड़ तक के नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसी दिन मार्च तिमाही के रिजल्ट और डिविडेंड पर भी चर्चा होगी।
Yatra Online
रोहन पुरुषोत्तमदास मित्तल ने 10 अप्रैल से यात्रा ऑनलाइन के ग्रुप चीफ फ़ाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने अनुज कुमार सेठी को 11 अप्रैल से अंतरिम CFO के रूप में नियुक्त किया है, जब तक कि नए CFO की नियुक्ति नहीं हो जाती।
Greaves Cotton
ग्रीव्स कॉटन ने पराग सटपुते को नया एमडी और ग्रुप सीईओ नियुक्त किया है।
HCL Technologies
एचसीएल टेक ने अपनी जेनएआई वाली सर्विस ट्रांसफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म AI Force को NVIDIA AI Enterprise के साथ और अपने फिजिकल एआई सॉल्यूशन SmartTwin को NVIDIA Omniverse से मिलाया है।
Sasken Technologies
सास्केन टेक्नोलॉजीज ने बोर्क्स इंटरनेशनल होल्डिंग कॉर्प का अधिग्रहण पूरा कर लिया है, जिससे उसे IoT, 5G और कनेक्टेड कंज्यूमर डिवाइसेज जैसे हाई डिमांड वाले एरियाज में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
Tata Power Company
टाटा पावर कंपनी की सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (TPREL) ने 200 मेगावाट की फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए NTPC के साथ एक पावर पर्चेज एग्रीमेंट (पीपीए) पर साइन किए हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ TPREL की टोटल रिन्यूएबल यूटिलिटी कैपिसिटी 10.9 गीगावाट तक पहुंच गई है।
Cyient
इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस कंपनी सिएंट को नॉर्वे के बोडो के लैंगस्ट्रांडा में हाइड्रोजन के उत्पादन और डिस्ट्रीब्यूशन फैसिलिटी के डेवलपमेंट और एग्जीक्यूशन में ग्रीन एच को सपोर्ट देने के लिए एक स्ट्रैटेजिक कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट ग्रीन एच (Green H) और लक्सकारा (Luxcara) के बीच ज्वाइंट वेंचर का हिस्सा है।
एक्स-डेट
आज हेग्जावेयर टेक के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो कपिल राज फाइनेंस के स्प्लिट की एक्स-डेट है। वहीं वनसोर्स इंडस्ट्रीज एंड वेंचर्स, रेमेडियम लाइफकेयर के राइट्स की एक्स-डेट तो क्वेस कॉर्प के स्पिन-ऑफ और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के इनकम डिस्ट्रीब्यूशन की एक्स-डेट है।
F&O ban
आज बिड़लासॉफ्ट, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस और नेशनल एलुमिनियम कंपनी में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।
Zydus Lifesciences
जाइडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी दवा नियामक एफडीए से 6 मिलीग्राम, 18 मिलीग्राम, 30 मिलीग्राम और 36 मिलीग्राम स्ट्रेंथ के जयथारी (डिफ्लैजाकोर्ट) टैबलेट बनाने की आखिरी मंजूरी मिल गई है। डिफ्लैजाकोर्ट का इस्तेमाल 5 वर्ष और उससे अधिक आयु के रोगियों में ड्यूचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (डीएमडी) के इलाज में होता है। इसके अलावा जाइडस की सहायक कंपनी जाइडस मेडटेक ने जाइडस मेडटेक (फ्रांस) एसएएस नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी का गठन किया है, जो 25.68 करोड़ यूरो में एम्पलीट्यूड सर्जिकल एसए, फ्रांस में 85.6 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।