Stocks to Watch: रेलवे सेक्टर की कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर कल 1 अप्रैल को कारोबार के दौरान सुर्खियों में रह सकते हैं। कंपनी को JSW ग्रुप से 357.11 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने मंगलवार 31 मार्च को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में इस ऑर्डर की जानकारी दी।
इस ऑर्डर के तहत टेक्समैको रेल को रेलवे वैगन और रेक्स (rakes) का निर्माण और सप्लाई करनी होगी। ऑर्डर में BLSS, BLCS और BFNV रेक्स के साथ-साथ BVCM वैगन्स की मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी शामिल है। यह पूरा कॉन्ट्रैक्ट घरेलू स्तर का है और इसे काम शुरू होने की तारीख से 11 महीने के भीतर पूरा करना होगा।
कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर उसके रेल फ्रेट (माल परिवहन) सेगमेंट को और मजबूत करेगा। टेक्समैको रेल लगातार प्राइवेट और इंडस्ट्रियल क्लाइंट्स के लिए सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट्स पर काम कर रही है, और यह नया ऑर्डर उसी रणनीति को आगे बढ़ाता है।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह डील किसी भी तरह से रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है और प्रमोटर ग्रुप या उससे जुड़ी किसी भी इकाई की JSW ग्रुप में कोई हिस्सेदारी नहीं है।
हालिया ऑर्डर फ्लो भी मजबूत
यह पहला बड़ा ऑर्डर नहीं है। इससे पहले फरवरी 2026 में कंपनी को मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन लिमिटेड (MRVC) से 219.18 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। उस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP-IIIA) के तहत प्रस्तावित उपनगरीय रेल लाइन के लिए सिग्नलिंग सिस्टम का डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम सौंपा गया था।
हालांकि, इतने बड़े ऑर्डर के बावजूद कंपनी के शेयर हाल के समय में दबाव में रहे हैं। सोमवार को कंपनी का शेयर 5.69% गिरकर 78.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में शेयर में 20% से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि छह महीनों में यह करीब 42.62% टूट चुका है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।