Stocks to Watch: ये 15 स्टॉक्स आज दिखाएंगे दम, इंट्रा-डे में बनेगा फटाफट तगड़ा पैसा

Stocks to Watch: इस साल की ग्रीन शुरुआत के बाद बेयर्स ने मार्केट पर फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर ली। मार्केट बिकवाली के इतने दबाव में है कि घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से करीब 11 फीसदी नीचे आ चुके हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

अपडेटेड Jan 13, 2025 पर 8:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले यानी शुक्रवार 10 जनवरी को सेंसेक्स 241.30 प्वाइंट्स यानी 0.31% फीसदी की गिरावट के साथ 77,378.91 और निफ्टी 0.40% यानी 95.00 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23,431.50 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: दुनिया के अधिकतर बाजारों से बिकवाली के दबावों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज भी घरेलू मार्केट में गिरावट के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 241.30 प्वाइंट्स यानी 0.31% फीसदी की गिरावट के साथ 77,378.91 और निफ्टी 0.40% यानी 95.00 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23,431.50 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के कारोबारी नतीजे आज आएंगे तो कुछ के नतीजे आ चुके हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है और दो स्टॉक की लिस्टिंग है तो कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।

आज आने वाले कारोबारी नतीजे

एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आनंद राठी वेल्थ, एंजेल वन, डेल्टा कॉर्प, डेन नेटवर्क्स, हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल, लोटस चॉकलेट कंपनी, मैराथन नेक्स्टजेन रियल्टी, ऊर्जा ग्लोबल, सार्थक इंडस्ट्रीज और श्री जयलक्ष्मी ऑटोस्पिन आज दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी करेंगी।


तिमाही नतीजे

Avenue Supermarts-DMart Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर डी मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 4.8% बढ़कर 723.7 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 17.7% उछलकर ₹15,972.5 करोड़, EBITDA इस दौरान 8.7% बढ़कर ₹1,217.2 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन मार्जिन 0.70 फीसदी गिरकर 7.6% पर आ गया। बोर्ड ने 15 मार्च 2025 से अंशुल असावा को सीईओ बनाने की मंजूरी दी है। Ignatius Navil Noronha का एमडी का कार्यकाल अगले साल 31 जनवरी 2026 तक पूरा होगा जिसके बाद अंशुल कंपनी के एमडी और सीईओ हो जाएंगे।

Just Dial Q3 (YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर जस्ट डायल का प्रॉफिट 42.7% बढ़कर 131.3 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 8.4% उछलकर ₹1287.3 करोड़, EBITDA इस दौरान 43.4% बढ़कर ₹86.6 करोड़ और मार्जिन 7.40 फीसदी उछलकर 30.1% पर पहुंच गया।

PCBL Q3 (Consolidated YoY)

दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर पीसीबीएल का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 37.07% गिरकर 93.1 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 21.3% उछलकर ₹2,010 करोड़ और EBITDA भी 13.7% बढ़कर ₹317.3 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि मार्जिन 1 फीसदी फिसलकर 15.8% पर आ गया। कंपनी ने 5.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

Equinox India Developments Q3 (Consolidated YoY)

इक्विनॉक्स इंडिया डेवलपमेंट को दिसंबर तिमाही में 22.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसे 38.65 रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान रेवेन्यू 177 फीसदी उछलकर 278.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Stocks To Watch: आज इन शेयरों पर रहेगी निगाहें

Oberoi Realty

मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन में 10,300 वर्ग मीटर जमीन पर डेवलपमेंट के लिए स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी, बृहन्नमुंबई ने ओबेरॉय रियलटी को डेवलपर के तौर पर नियुक्त किया है। यह जमीन महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की है। कंपनी को उम्मीद है कि जमीन के विकास और पुनर्विकास से उसे लगभग 3.2 लाख वर्ग फुट का फ्री-सेल कंपोंनेंट मिलेगा।

JSW Energy

जेएसडब्ल्यू एनर्जी की सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी ने 630 करोड़ रुपये में तीन स्पेशनल पर्पज वेईकल्स (SPVs) के तहत हेटेरो लैब्स और हेटेरो ड्रग्स से 125 मेगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी एसेट्स का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

Waaree Energies

वारी एनर्जीज ने 792 करोड़ रुपये में एनेल ग्रीन पावर इंडिया में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एनेल ग्रीन पावर डेवलपमेंट एसआरएल के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया है। एनेल ग्रीन पावर डेवलपमेंट यूरोप की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है, और एनेल ग्रीन पावर इंडिया इसका भारतीय कारोबार है।

Signature Global

सिग्नेचर ग्लोबल ने हरियाणा के गुरुग्राम में 16.12 एकड़ जमीन खरीदी है। यहां करीब 27.3 लाख वर्ग फुट एरिया डेवलपर हो सकता है।

Sudarshan Pharma Industries

सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज को प्रिफरेंशियल इश्यू के जरिए 188.34 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।

Poly Medicure

पॉली मेडिक्योर ने हरियाणा में सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए AMPIN C&I Power के साथ एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट पर साइन किए हैं। इसमें पॉली मेडिक्योर की 26% हिस्सेदारी होगी। यह प्रोजेक्ट कंपनी को हरियाणा में उसकी मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए कैप्टिव उत्पादन संयंत्र के रूप में बिजली की सप्लाई करने के लिए है।

ICICI Lombard General Insurance Company

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी को टैक्स से जुड़े कई मुकदमों में आयकर विभाग, मुंबई से राहत भरा फैसला मिला है। इसके चलते कंपनी को 174.61 करोड़ रुपये की कर राहत मिली है। ये मामले एसेसमेंट वर्ष 2012-13, 2015-16, 2016-17 और 2017-18 से जुड़ा था।

Adani Wilmar

अदाणी विल्मर की एक प्रमोटर अदाणी कमोडिटीज, 13.5% हिस्सेदारी के बेस ऑफर साइज के ओवरसब्सक्राइब के बाद अब ऑफर फॉर सेल में आज 1.51 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प का उपयोग करेगी। इस प्रकार अदानी विल्मर में यह 15.01% तक हिस्सेदारी हल्की कर रही है। इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस 275 रुपये प्रति शेयर है।

Interarch Building Products

इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स को टाटा प्रोजेक्ट्स से सेमीकंडक्टर और लिथियम-आयन बैटरी सेक्टर में 221 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

HEG

एचईजी की सहायक कंपनी टीएसीसी ने ग्राफीन और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स बनाने के लिए लिए सीलोन ग्राफीन टेक्नोलॉजीज के साथ एक नॉन-बाइंडिंग एमओयू एमओयू किया है।

NLC India

एनएलसी इंडिया की सहायक कंपनी एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स ने असम में सोलर पावर प्रोजेक्ट के विकास के लिए असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के साथ एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट पर साइन किए हैं।

Indian Overseas Bank

इंडियन ओवरसीज बैंक ने 11,433.72 करोड़ रुपये के 46 एनपीए खातों के लिए एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनीज (ARC) से 18 जनवरी 2025 तक एक्सप्रेशन ऑफ इंटेरेस्ट मंगाए हैं। इन एनपीए की ई-नीलामी 30 जनवरी 2025 को होगी। इसके अलावा बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) तीन महीने, छह महीने और एक साल की अवधि के लिए 0.05 फीसदी और दो साल की अवधि के लिए 0.10 फीसदी बढ़ाया है जो 15 जनवरी से प्रभावी होगा।

Bank of Baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सभी अवधि के मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में कोई बदलाव नहीं किया है।

Ola Electric Mobility

ओला इलेक्ट्रिक को अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों से संबंधित 10,000 से अधिक उपभोक्ता शिकायतों की चल रही जांच के संबंध में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) से जानकारी के लिए और अनुरोध मिले हैं।

Nazara Technologies

नोडविन सिंगापुर ने निंजा तुर्की में अपनी 100% हिस्सेदारी नोडविन गेमिंग ग्लोबल FZCO (नोडविन यूएई) को दे दी है। नॉडविन गेमिंग (नॉडविन), नडारा टेक्नोलॉजीज की एक सहायक कंपनी है और नोडविन सिंगापुर, नोडविन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, और नोडविन यूएई, नोडविन सिंगापुर की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

लिस्टिंग

आज स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग है तो इंडोबेल इंसुलेशंस की बीएसई एसएमई पर।

एक्स-डेट

शार्दुल सिक्योरिटीज के शेयरों के स्प्लिट की आज एक्स-डेट है।

F&O Ban

बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, एलएंडटी फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।