स्ट्रेटा (Strata) ने कहा कि उसे अपने स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (SM-REIT) को लॉन्च करने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) से आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त हुआ है। Strata कंपनी अपने क्लाइंट्स को वाणिज्यिक अचल संपत्ति (commercial real estate) के आंशिक स्वामित्व की सुविधा प्रदान करती है। SM-REIT का नाम स्ट्रेटा एसएम आरईआईटी (Strata SM REIT) होगा। ये कंपनी रिटेल और संस्थागत निवेशकों को प्रमुख शहरों में उच्च गुणवत्ता वाली वाणिज्यिक संपत्तियों में निवेश करने में की सुविधा उपलब्ध करायेगी।
स्ट्रेटा ने एक बयान में कहा, "कंपनी का लक्ष्य शुरुआत में 2025-26 में छह एसएम आरईआईटी (SM REIT) स्कीम्स को लॉन्च करना है। इसके बाद धीरे-धीरे इस लक्ष्य को हर महीने एक योजना तक बढ़ाना है।"
स्ट्रेटा कैपिटल (Strata Capital) एसएम आरईआईटी के लिए निवेश प्रबंधक के रूप में काम करेगा।
स्ट्रेटा पहले एक टेक एनेबल्ड रियल एस्टेट निवेश प्लेटफॉर्म था। ये निवेशकों को ऑफिस स्पेस, गोदाम, औद्योगिक संपत्तियों आदि जैसे ग्रेड-ए वाणिज्यिक संपत्तियों के कुछ हिस्सों को पट्टे पर लेने, खरीदने और बेचने की सुविधा उपलब्ध कराता था।
स्ट्रेटा का एयूएम ₹2,000 करोड़ से अधिक है।
कंपनी के बयान में कहा गया है कि अब इसने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India (SEBI)) द्वारा विनियमित एसएम आरईआईटी सेक्टर में कदम रखा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)