Get App

अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिखेगा जोरदार एक्शन, कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Titan के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 3511 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Titan के शेयर में 3540 से 3560 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 3475 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 16, 2024 पर 9:52 AM
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिखेगा जोरदार एक्शन, कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
DCX Systems पर मिडकैप सेगमेंट से Chola Securities के धर्मेश कांत ने 358 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार बाजार में जोरदार तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी की रिकॉर्ड की क्लोजिंग हुई। निर्फ्टी ने लगातार तीसरे दिन नया शिखर बनाया। सेंसेक्स 182 अंक वहीं निफ्टी 67 अंक चढ़कर बंद हुआ। शुक्रवार को सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल, फार्मा शेयरों में रही। जबकि दूसरी तरफ IT शेयरों में दबाव देखने को मिला। वहीं बाजार चढ़ कर बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सिटी यूनियन बैंक, टाइटन, कमिंस और डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। उनका मानना है कि इस हफ्ते इन स्टॉक्स में जोरदार कमाई की जा सकती है। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial Services की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः City Union Bank

JM Financial Services की सोनी पटनायक ने कहा कि सिटी यूनियन बैंक के स्टॉक में जून की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 153 के स्ट्राइक वाली पुट 3.70 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 5 से 6.5 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 1.8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Titan Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से टाइटन के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3540 से 3560 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 3475 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 3511 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें