बाजार में आज का दिन ब्लैक मंडे साबित हुआ। सेंसेक्स 2200 प्वाइंट से ज्यादा गिरा तो निफ्टी में 650 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन दुनियाभर में बाजार धराशायी हो गये। आज की गिरावट की सूनामी में सब बह गये। बैंक निफ्टी ने 1250 प्वाइंट का गोता लगाया। वहीं मिडकैप इंडेक्स 2000 प्वाइंट से ज्यादा गिरा। रियल्टी, मेटल इंडेक्स 4% से ज्यादा फिसल गये। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने हिंडाल्को, एचपीसीएल, एस्ट्रल और जोमैटो के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Hindalco
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि हिंडाल्को के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 630 के स्ट्राइक वाली कॉल 19 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 26/33/37 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 11 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से एचपीसीएल के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 405 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 388 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 392 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः Astral
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में एस्ट्रल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2113 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2080 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 2170 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका का मिडकैप फंडा स्टॉकः Zomato
Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज जोमैटो के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 257 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 300 रुपये का लक्ष्य नजर आ सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)