Get App

कल 31 जुलाई को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Tata Steel के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 165 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Tata Steel के शेयर में 168 से 170 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 163 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 6:56 PM
कल 31 जुलाई को इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
Mahindra Holidays पर मिडकैप सेगमेंट से Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने 457 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। सेंसेक्स 100 प्वाइंट चढ़कर 81 हजार 455 पर और निफ्टी 21 प्वाइंट चढ़कर 24 हजार 857 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में बिकवाली नजर आई। बैंक निफ्टी के 12 में से 8 शेयरों में खरीदारी रही। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। एनर्जी, PSE, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। वहीं FMCG, फार्मा, IT शेयरों पर दबाव रहा। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टाटा केमिकल्स, टाटा स्टील, मुथूट फाइनेंस और महिंद्रा हॉलिडेज के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Tata Chemicals

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि टाटा केमिकल्स के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1120 के स्ट्राइक वाली कॉल 45 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 60 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 34 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Tata Steel Future

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से टाटा स्टील के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 168 से 170 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 163 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 165 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें