Get App

अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

Tata Motors के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1094 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Tata Motors के शेयर में 1135 से 1140 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1075 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2024 पर 3:37 PM
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव
Uniparts पर मिडकैप सेगमेंट से Market Expert अंबरीश बालिगा ने 477 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में अच्छे ग्लोबल संकेतों से जोश नजर आया। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक में करीब 1.5% की तेजी नजर आई। रियल्टी, IT इंडेक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली। PSE, ऑटो, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी नजर आई। सेंसेक्स, निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने आरईसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और कैपासिट इंफ्रा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com का मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Tech Mahindra

manasjaiswal.com का मानस जायसवाल ने कहा कि टेक महिंद्रा के स्टॉक में अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1580 के स्ट्राइक वाली कॉल 28 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 50 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 14 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Tata Motors Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से टाटा मोटर्स के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1135 से 1140 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1075 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1094 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें