आज बाजार बंद होने से पहले सेंसेक्स और निफ्टी डेढ परसेंट चढ़ गए। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स, निफ्टी 2 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद में कामयाब रहे। बीएसई का सेसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों बेंचमार्क 1.5% से ज्यादा की बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 900 अंक मजबूत होगर 59,809 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 272 प्वाइंट चढ़कर 17,594 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक 862 प्वाइंट की बढ़त के साथ 41,251 पर बंद हुआ। बाजार में दिखे हुए जोश को एक्सपर्ट्स ने भी खूब भुनाया। 4 दिग्गज एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को कमाई की टिप्स बताते हुए चार स्टॉक्स में दांव लगाने की राय दी। इसमें आईसीआईसीआई बैंक, युनाइटेड स्पिरिट्स, एसीसी और एसबी एप्पेरल्स के शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी गई।
SBI Securities के सुदीप का सस्ता ऑप्शनः ICICI Bank
सुदीप शाह ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 880 के स्ट्राइक वाली कॉल 13 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 9 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना नहीं भूलना चाहिए।
manasjaiswal.com की मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से युनाइटेड स्पिरिट्स के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 785 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 740 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 765 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Arihant Capital Markets की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः ACC
कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में एसीसी पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1910 रुपये के खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1872 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक चढ़कर 1950 से 2000 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Sharekhan by BNP Paribas के संजीव होता का मिडकैप फंडा स्टॉकः SP Apparels
Sharekhan by BNP Paribas के संजीव होता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज एसबी एप्पेरल्स के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 334 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम अवधि में 360 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )