डीलिंग रूम्स में प्राइवेट बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक में हुई जोरदार खरीदारी, बैंक स्टॉक में दिखेगा 20 रुपये का उछाल

AB Capital पर डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह दी। डीलर्स ने कहा कि आज HNIs द्वारा इस शेयर में खरीदारी हुई है। शेयर में फ्रेश बाईंग भी देखने को मिली है। एबी कैपिटल के शेयर में 19 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट बढ़ा है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में कुछ दिनों में तेजी नजर आयेगी। ये शेयर 170-180 रुपये तक चढ़ सकता है

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 10:33 PM
Story continues below Advertisement
ICICI Bank के शेयर पर डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी की राय दी। उनके मुताबिक शेयर में 15 से 20 रुपये का उछाल नजर आ सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार का मूड अच्छा नजर आया। बाजार का मूड अदाणी-GQG पार्टनर्स डील से सुधरा। निफ्टी ढ़ाई सौ प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 17600 के पार पहुंच गया। बैंक निफ्टी ने भी 900 प्वाइंट दौड़ लगाई। आजा बाजार में RIL, HDFC BANK, SBI और ICICI बैंक ने सबसे ज्यादा जोश भरा। बाजार को सरकारी बैंकों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी से भी सहारा मिला। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 5% से ज्यादा ऊपर चढ़ गया। SBI में 5% का उछाल देखने को मिला। यूको बैंक-यूनियन बैंक में भी 6-7 परसेंट की बढ़त नजर आई। वहीं डीलिंग रूम्स में भी आज एक बैंकिंग और एक फाइनेंस सेक्टर के स्टॉक पर बड़े दांव लगाये गये।

    ICICI Bank

    यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि प्राइवेट सेक्टर के इस दिग्गज बैंक में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी की राय दी। डीलर्स की शेयर में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 15 से 20 रुपये का उछाल संभव है। दिग्गज शेयरों में आज FII की शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है।

    सरकारी बैंक में सस्ता ऑप्शन कॉल दिलायेगा तगड़ा मुनाफा, शिवांगी सरडा ने F&O में इन 3 स्टॉक्स पर खेला दांव


    AB Capital

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने फाइनेंशियल स्टॉक में दांव लगाने की सलाह दी। डीलर्स ने कहा कि आज HNIs ने इस शेयर में खरीदारी की है। शेयर में नई खरीदारी देखने को मिली है। इसमें 19 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट बढ़ा है। इसलिए डीलिंग रूम्स में इस स्टॉक में खरीदारी होती हुई दिखाई दी। डीलर्स के मुताबिक शेयर 170-180 रुपये तक जा सकता है।

    बता दें कि सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उसी आधार पर ये जानकारी दी जाती है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।